ब्रेकिंग
Bihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! राज्यपाल सचिवालय से 4 अफसरों की छुट्टी, गोपाल कुमार समेत इन अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति खत्म✦मुंगेर में JDU नेता के घर ताबड़तोड़ फायरिंग, 7 खोखे बरामद; जमीन विवाद में भू-माफियाओं पर शक, इलाके में मचा हड़कंप!✦Bihar Train News: नदवा स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक में फंसा मिट्टी लदा ट्रैक्टर, बाल-बाल बचा बड़ा हादसा; गया-पटना की मेमू ट्रेनें 50 मिनट लेट✦व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही कुछ लोगों पर वारदात को अंजाम देने का शक✦Sunil Singh ED : चना दाल गबन मामले में घिरे RJD MLC सुनील सिंह! दो समन किए नजरअंदाज, तीसरे नोटिस पर वकील के साथ ED दफ्तर पहुंचे; 50-60 लाख की गड़बड़ी की जांच✦Bihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! राज्यपाल सचिवालय से 4 अफसरों की छुट्टी, गोपाल कुमार समेत इन अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति खत्म✦मुंगेर में JDU नेता के घर ताबड़तोड़ फायरिंग, 7 खोखे बरामद; जमीन विवाद में भू-माफियाओं पर शक, इलाके में मचा हड़कंप!✦Bihar Train News: नदवा स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक में फंसा मिट्टी लदा ट्रैक्टर, बाल-बाल बचा बड़ा हादसा; गया-पटना की मेमू ट्रेनें 50 मिनट लेट✦व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही कुछ लोगों पर वारदात को अंजाम देने का शक✦Sunil Singh ED : चना दाल गबन मामले में घिरे RJD MLC सुनील सिंह! दो समन किए नजरअंदाज, तीसरे नोटिस पर वकील के साथ ED दफ्तर पहुंचे; 50-60 लाख की गड़बड़ी की जांच

पप्पू यादव के लिए राहत भरी खबर, हाईकोर्ट में जमानत अर्जी के लिए मिली मंजूरी

PATNA : जन अधिकार पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व सांसद पप्पू यादव से जुड़ी इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. पप्पू यादव और उनकी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के लिए यह एक राहत भरी

पप्पू यादव के लिए राहत भरी खबर, हाईकोर्ट में जमानत अर्जी के लिए मिली मंजूरी
First Bihar
3 मिनट

PATNA : जन अधिकार पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व सांसद पप्पू यादव से जुड़ी इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. पप्पू यादव और उनकी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के लिए यह एक राहत भरी खबर है. पप्पू यादव जिन्हें पिछले दिनों मधेपुरा सेशन कोर्ट ने 32 साल पुराने केस में जमानत देने से इनकार कर दिया था. अब वह जमानत के लिए पटना हाईकोर्ट में याचिका दायर कर सकते हैं.


दरअसल पटना हाईकोर्ट में इन दिनों गर्मी की छुट्टी चल रही है और इस दौरान हाई कोर्ट में जमानत याचिका दायर करने पर रोक लगी हुई है. लेकिन पप्पू यादव की तरफ से जमानत याचिका दायर करने के लिए हाई कोर्ट से आग्रह किया गया था.  इसे अति महत्वपूर्ण मामला बताते हुए हाईकोर्ट से पप्पू यादव की पत्नी पूर्व सांसद रंजीत रंजन ने जो आग्रह किया उसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया है.


अब पप्पू यादव की जमानत याचिका पर पटना हाईकोर्ट में सुनवाई हो पायेगी. लेकिन इसके लिए पहले उनके वकीलों की तरफ से कोर्ट में बैल की ई फाइलिंग की जाएगी. आपको बता दें कि पप्पू यादव 32 साल पुराने अपहरण के एक मामले में इस वक्त जेल के अंदर हैं. दरभंगा के डीएमसीएच में बीमार पप्पू यादव का इलाज चल रहा है.


पप्पू यादव की तरफ से इस मामले में गिरफ्तारी के बाद पहले भी पटना हाई कोर्ट से सुनवाई का आग्रह किया गया था. लेकिन कोर्ट ने तब इसे अति महत्वपूर्ण मामला मानने से इनकार करते हुए सुनवाई नहीं की थी. बाद में पप्पू यादव मधेपुरा की निचली अदालत में गए थे. मधेपुरा के एसीजेएम कोर्ट ने पप्पू की जमानत याचिका खारिज कर दी थी. बाद में पप्पू सेशन कोर्ट गए सेशन कोर्ट ने भी उन्हें कई नियम शर्तों के साथ जमानत देने से मना कर दिया. लेकिन अब पप्पू यादव की जमानत अर्जी पर पटना हाईकोर्ट में सुनवाई संभव हो पाएगी.