ब्रेकिंग
पूर्व सीएम ममता बनर्जी के काफिले पर हमला, गाड़ी पर फेंके गए कीचड़-जूते; गरमाई बंगाल की सियासतमामी के इश्क में भांजे ने कर दिया कांड! मामा की हत्या कर शव को लगाया ठिकाने, खुलासे से मचा हड़कंपहरिद्वार में 500 हॉर्न वाली मॉडिफाइड बाइक सीज, कांवड़ यात्रा में पुलिस की सख्त कार्रवाईBPSC TRE-3 में आरक्षण का बड़ा खेल? यूपी-ओडिशा के अभ्यर्थियों को बिहार में आरक्षित कोटे से मिली नौकरी, अब खुला पूरा मामलाBihar Education : सरस्वती की जगह लक्ष्मी की उपासना? DPO अजीत अमर तो बानगी हैं, इसी विभाग के एक और अफसर के बारे में जानें- रिश्तेदार के नाम पर 'पेट्रोल पंप' से लेकर अन्य में करोड़ों के निवेशपूर्व सीएम ममता बनर्जी के काफिले पर हमला, गाड़ी पर फेंके गए कीचड़-जूते; गरमाई बंगाल की सियासतमामी के इश्क में भांजे ने कर दिया कांड! मामा की हत्या कर शव को लगाया ठिकाने, खुलासे से मचा हड़कंपहरिद्वार में 500 हॉर्न वाली मॉडिफाइड बाइक सीज, कांवड़ यात्रा में पुलिस की सख्त कार्रवाईBPSC TRE-3 में आरक्षण का बड़ा खेल? यूपी-ओडिशा के अभ्यर्थियों को बिहार में आरक्षित कोटे से मिली नौकरी, अब खुला पूरा मामलाBihar Education : सरस्वती की जगह लक्ष्मी की उपासना? DPO अजीत अमर तो बानगी हैं, इसी विभाग के एक और अफसर के बारे में जानें- रिश्तेदार के नाम पर 'पेट्रोल पंप' से लेकर अन्य में करोड़ों के निवेश

Amrit Bharat Express : यात्रियों के लिए खुशखबरी! आज से चलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस,जानें हाजीपुर, मुजफ्फरपुर और कटिहार पहुंचने का समय

पनवेल-अलीपुरद्वार अमृत भारत एक्सप्रेस 23 फरवरी से शुरू। जानें पूरा टाइमटेबल, स्टॉपेज और होली स्पेशल ट्रेनों की ताजा जानकारी।

Amrit Bharat Express : यात्रियों के लिए खुशखबरी! आज से चलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस,जानें हाजीपुर, मुजफ्फरपुर और कटिहार पहुंचने का समय
Tejpratap
Tejpratap
4 मिनट

Amrit Bharat Express : रेल यात्रियों के लिए बड़ी राहत भरी खबर है। भारतीय रेल ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पनवेल और अलीपुरद्वार के बीच अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस अमृत भारत एक्सप्रेस के नियमित परिचालन की घोषणा की है। यह ट्रेन डीडीयू, पाटलिपुत्र, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, खगड़िया, मानसी और कटिहार जैसे प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरेगी। 23 फरवरी से इसका नियमित संचालन शुरू किया जाएगा।


गाड़ी संख्या 11031/11032 पनवेल-अलीपुरद्वार-पनवेल अमृत भारत एक्सप्रेस गैर-वातानुकूलित श्रेणी की प्रीमियम ट्रेन है, जिसे आधुनिक तकनीक और यात्री सुविधाओं से सुसज्जित किया गया है। ट्रेन में मोबाइल चार्जिंग पोर्ट, आरामदायक सफर के लिए एयर स्प्रिंग बॉडी, कोच के अंदर रेडियम फ्लोर स्ट्रिप्स, दिव्यांगजन-अनुकूल स्वच्छ प्रसाधन, सुरक्षा के लिए फायर डिटेक्शन सिस्टम, टॉक-बैक यूनिट और आधुनिक प्रकाश व्यवस्था जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इन व्यवस्थाओं से लंबी दूरी की यात्रा पहले से अधिक सुरक्षित और आरामदायक हो सकेगी।


पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र के अनुसार, पनवेल से यह ट्रेन प्रत्येक सोमवार को सुबह 11:50 बजे खुलेगी। यह कल्याण, भुसावल, इटारसी, जबलपुर और प्रयागराज छिवकी होते हुए मंगलवार को 14:58 बजे डीडीयू, 18:25 बजे पाटलिपुत्र, 19:50 बजे हाजीपुर, 21:35 बजे मुजफ्फरपुर और 22:45 बजे समस्तीपुर पहुंचेगी। इसके बाद बुधवार को 03:20 बजे कटिहार पहुंचकर 03:30 बजे आगे के लिए रवाना होगी और किशनगंज, न्यू जलपाईगुड़ी व सिलीगुड़ी होते हुए 13:50 बजे अलीपुरद्वार पहुंचेगी।


वहीं, वापसी में गाड़ी संख्या 11032 अलीपुरद्वार से प्रत्येक गुरुवार को सुबह 04:45 बजे खुलेगी। यह 12:50 बजे कटिहार, 15:23 बजे खगड़िया, 16:45 बजे समस्तीपुर, 18:35 बजे मुजफ्फरपुर, 19:30 बजे हाजीपुर और 20:30 बजे पाटलिपुत्र पहुंचेगी। शुक्रवार को 00:08 बजे डीडीयू रुकते हुए शनिवार सुबह 05:30 बजे पनवेल पहुंचेगी। इस नई सेवा से बिहार के यात्रियों को महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल के बीच सीधा व सुगम संपर्क मिलेगा।


होली पर चलेगी स्पेशल ट्रेनें

रंगों के पर्व होली को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने अतिरिक्त भीड़ को नियंत्रित करने के लिए विशेष ट्रेनों की भी व्यवस्था की है। खासतौर पर बिहार से बाहर रह रहे प्रवासी यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए स्पेशल फेस्टिवल ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा।


दिल्ली और सीतामढ़ी के बीच 04010 और 04009 नंबर की स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। यह ट्रेन गोरखपुर, नरकटियागंज और रक्सौल होते हुए चलेगी। 26 फरवरी और 5 मार्च को 04010 ट्रेन दिल्ली से सीतामढ़ी के लिए रवाना होगी, जबकि 27 फरवरी और 6 मार्च को 04009 ट्रेन सीतामढ़ी से दिल्ली के लिए चलेगी। इन ट्रेनों का परिचालन नरकटियागंज जंक्शन होकर किया जाएगा।


रेल प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि होली के दौरान बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी। यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा और समयबद्ध संचालन सुनिश्चित करने के लिए विशेष निगरानी रखी जाएगी।


अमृत भारत एक्सप्रेस की शुरुआत और होली स्पेशल ट्रेनों की घोषणा से बिहार, महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल के बीच यात्रा करने वाले लाखों यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। आधुनिक सुविधाओं से युक्त यह नई ट्रेन न केवल सफर को आरामदायक बनाएगी, बल्कि क्षेत्रीय संपर्क को भी मजबूत करेगी।