ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : 8 सीटें जीतने निकली NDA, लेकिन अपनों ने ही बढ़ाई टेंशन! अनंत सिंह की बगावत से लेकर सारण के खेल तक समझिए पूरा गणित✦Bihar News : SBI में 7.96 करोड़ का बड़ा खेल! महिला अफसर पर 68 खाते खोलकर हेराफेरी का आरोप, ED की कार्रवाई से मचा हड़कंप✦पटना के बड़े होटलों में खाने से पहले सावधान: सरकारी छापेमारी में मिलीं हैरान करने सामान, आप भी हो जाइए सावधान✦Bihar News : बिहार में अपराधियों की खैर नहीं! हर थाने में बनेगी प्रोफेशनल क्रिमिनल की लिस्ट, सम्राट चौधरी का बड़ा आदेश✦त्योहारों से पहले पटना के प्रमुख होटलों में फूड सेफ्टी की रेड, जांच के दौरान मिली गंभीर गड़बड़ियां; 14 दिन का नोटिस✦Bihar MLC Election 2026 : 8 सीटें जीतने निकली NDA, लेकिन अपनों ने ही बढ़ाई टेंशन! अनंत सिंह की बगावत से लेकर सारण के खेल तक समझिए पूरा गणित✦Bihar News : SBI में 7.96 करोड़ का बड़ा खेल! महिला अफसर पर 68 खाते खोलकर हेराफेरी का आरोप, ED की कार्रवाई से मचा हड़कंप✦पटना के बड़े होटलों में खाने से पहले सावधान: सरकारी छापेमारी में मिलीं हैरान करने सामान, आप भी हो जाइए सावधान✦Bihar News : बिहार में अपराधियों की खैर नहीं! हर थाने में बनेगी प्रोफेशनल क्रिमिनल की लिस्ट, सम्राट चौधरी का बड़ा आदेश✦त्योहारों से पहले पटना के प्रमुख होटलों में फूड सेफ्टी की रेड, जांच के दौरान मिली गंभीर गड़बड़ियां; 14 दिन का नोटिस

बिहार में जर्जर सड़क से परेशान लोगों का फूटा आक्रोश, सड़क पर धान रोपकर ग्रामीणों ने जताया विरोध

Bihar News: भागलपुर के पीरपैंती प्रखंड में जर्जर सड़क से परेशान ग्रामीणों ने अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया। सड़क पर गड्ढों और जलजमाव के बीच ग्रामीणों ने धान की रोपाई कर प्रशासन और जनप्रतिनिधियों का ध्यान सड़क की बदहाली की ओर खींचा।

Bihar News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार के भागलपुर जिले में जर्जर सड़क की बदहाली से परेशान ग्रामीणों का गुस्सा सड़क पर देखने को मिला। पीरपैंती प्रखंड की कीर्तनिया पंचायत में ग्रामीणों ने सड़क की खराब स्थिति के विरोध में अनोखे अंदाज में प्रदर्शन किया।



ग्रामीणों ने कीर्तनिया-पकड़िया मुख्य मार्ग पर जमा पानी और बड़े-बड़े गड्ढों के बीच धान की रोपाई की और खाद डालकर प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों का ध्यान सड़क की बदहाली की ओर आकर्षित किया। ग्रामीणों का कहना है कि कीर्तनिया-पकड़िया मुख्य मार्ग करीब दो वर्षों से जर्जर स्थिति में है। यह सड़क NH-80 से जुड़ी हुई है और आसपास के लोगों के आवागमन का महत्वपूर्ण रास्ता है।



सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हैं। बारिश के दौरान इनमें पानी जमा हो जाने से स्थिति और भी खराब हो जाती है। ग्रामीणों के मुताबिक, जलजमाव और गड्ढों के कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क की बदहाली के कारण स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ता है। बारिश के दिनों में सड़क पर आवागमन लगभग मुश्किल हो जाता है।



स्थानीय ग्रामीण बमबम सिंह ने बताया कि सड़क निर्माण और मरम्मत को लेकर कई बार संबंधित विभाग और प्रशासन को लिखित आवेदन दिया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से सड़क की जल्द मरम्मत या पुनर्निर्माण कराने की मांग की है। 



साथ ही चेतावनी दी है कि यदि जल्द सड़क निर्माण या मरम्मत का काम शुरू नहीं हुआ, तो वे उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे। धान की रोपाई और खाद डालकर किया गया यह प्रदर्शन अब प्रशासन के लिए सड़क की बदहाली पर तत्काल कार्रवाई का संदेश माना जा रहा है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता