ब्रेकिंग
असिस्टेंट बैंक मैनेजर का सड़ा-गला शव मिलने से सनसनी, ड्यूटी से एक महीने से थे गायब; हत्या, हादसा या सुसाइड?कमरे में फंदे से लटका मिला पति-पत्नी का शव, बेटी ने बड़े भाई पर लगाया हत्या का आरोपचिनी मिल जमीन फर्जीवाड़ा मामले में एक्शन, राजस्व कर्मचारी सस्पेंड; डीएम ने दिए जांच के आदेशबिहार के बैंक में 3.80 करोड़ का फ्रॉड, दो बैंक मैनेजर समेत 28 लोगों के खिलाफ केस दर्जमैरिज एनिवर्सरी के आठ दिन बाद चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदिग्ध मौत, दो शादियों की कहानी आई सामनेअसिस्टेंट बैंक मैनेजर का सड़ा-गला शव मिलने से सनसनी, ड्यूटी से एक महीने से थे गायब; हत्या, हादसा या सुसाइड?कमरे में फंदे से लटका मिला पति-पत्नी का शव, बेटी ने बड़े भाई पर लगाया हत्या का आरोपचिनी मिल जमीन फर्जीवाड़ा मामले में एक्शन, राजस्व कर्मचारी सस्पेंड; डीएम ने दिए जांच के आदेशबिहार के बैंक में 3.80 करोड़ का फ्रॉड, दो बैंक मैनेजर समेत 28 लोगों के खिलाफ केस दर्जमैरिज एनिवर्सरी के आठ दिन बाद चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदिग्ध मौत, दो शादियों की कहानी आई सामने

पंचायत चुनाव : आठवें चरण का मतदान जारी, आज के बाद केवल दो फेज का बचेगा चुनाव

PATNA : बिहार में पंचायत चुनाव के आठवें चरण का मतदान आज यानी बुधवार को हो रहा है। सोमवार को आठवें चरण के लिए चुनाव प्रचार थम गया था। आज सुबह से मतदान की प्रक्रिया शुरु हुई। रा

पंचायत चुनाव : आठवें चरण का मतदान जारी, आज के बाद केवल दो फेज का बचेगा चुनाव
Editor
2 मिनट

PATNA : बिहार में पंचायत चुनाव के आठवें चरण का मतदान आज यानी बुधवार को हो रहा है। सोमवार को आठवें चरण के लिए चुनाव प्रचार थम गया था। आज सुबह से मतदान की प्रक्रिया शुरु हुई। राज्य निर्वाचन आयोग ने मतदान को लेकर पुख्ता तैयारी की है। आपको बता दें कि राज्य के 36 जिलों के 55 प्रखंडों में आज वोटिंग हो रही है। पिछले कुछ चरणों में पंचायत चुनाव के दौरान हिंसा की घटनाएं देखने को मिली है लिहाजा इस बार पहले से और ज्यादा सख्ती बरती जा रही है। 


आयोग के मुताबिक आठवें चरण कुल 11,527 बूथों पर मतदान हो रहा है। इन बूथों को 7398 भवनों में बनाया गया है। इस चरण में सभी बूथों पर मतदाताओं की बायोमेट्रिक जांच की जा रही है। आयोग के अनुसार आठवें चरण के मतदान में आज कुल 66 लाख 55 हजार 233 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे।


पंचायत चुनाव के आठवें चरण के मतदान के लिए सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम किए गए हैं। पुलिस मुख्यालय के मुताबिक 36 जिलों के 54 प्रखंडों के 834 पंचायतों में होनेवाले मतदान के लिए 40 हजार से अधिक पुलिस अधिकारियों और जवानों को प्रतिनियुक्त किया गया है। मुख्यालय के मुताबिक आठवें चरण के चुनाव में 7830 मतदान भवनों में स्थित 11599 मतदान केंद्रों में 614 नक्सल प्रभावित हैं। शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव के लिए जिन सुरक्षकर्मियों को लगाया गया है उनमें जिला पुलिस के अलावा विशेष सशस्त्र पुलिस, गृह रक्षक और सैप के जवान भी शामिल हैं। आज के बाद केवल दो चरण वोटिंग बिहार में बच जाएगी। पटना जिले के बाढ़ और पंडारक प्रखंड में भी आज वोटिंग हो रहा है। बाढ़ में कुल 1153 उम्मीदवार और पंडारक में 1471 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला आज जनता करेगी।

टैग्स