ब्रेकिंग
जमुई में टेलीग्राम के 'साइबर जिहाद मूवमेंट' ग्रुप से जुड़े दो नाबालिग पकड़े गए, विदेशी हैंडलर से संपर्क का आरोप✦मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाया कल्याणपुर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश और देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, बोले..इसे आपसी सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं✦नशेड़ी को अगवा कर करोड़ों की जमीन लिखवाने का आरोप, थाने पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, मां ने लगाई न्याय की गुहार ✦बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शेड्यूल जारी, सम्राट सरकार इस दिन पेश करेगी अनुपूरक बजट✦जमुई में टेलीग्राम के 'साइबर जिहाद मूवमेंट' ग्रुप से जुड़े दो नाबालिग पकड़े गए, विदेशी हैंडलर से संपर्क का आरोप✦मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाया कल्याणपुर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश और देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, बोले..इसे आपसी सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं✦नशेड़ी को अगवा कर करोड़ों की जमीन लिखवाने का आरोप, थाने पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, मां ने लगाई न्याय की गुहार ✦बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शेड्यूल जारी, सम्राट सरकार इस दिन पेश करेगी अनुपूरक बजट

फिलिस्तीन के समर्थन में मुस्लिमों ने किशनगंज में निकाला जुलूस, इजरायल का झंडा जलाकर जताया विरोध

KISHANGANJ: फिलिस्तीन और इजरायल के बीच छिड़ी जंग को लेकर भारत में सियासत तेज हो गई है। एक तरफ जहां केंद्र सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि भारत किसी भी हाल में आतंकवाद का समर्थन

फिलिस्तीन के समर्थन में मुस्लिमों ने किशनगंज में निकाला जुलूस, इजरायल का झंडा जलाकर जताया विरोध
Mukesh Srivastava
2 मिनट

KISHANGANJ: फिलिस्तीन और इजरायल के बीच छिड़ी जंग को लेकर भारत में सियासत तेज हो गई है। एक तरफ जहां केंद्र सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि भारत किसी भी हाल में आतंकवाद का समर्थन नहीं करेगा और इजरायल के साथ मजबूती के साथ खड़ा है। इससे उलट, किशनगंज में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने फिलिस्तीन के समर्थन में जुलूस निकाला और इजरायल का झंडा जलाकर विरोध जताया।


भारत नेपाल और बांग्लादेश सीमा से सटे सीमावर्ती 70% मुस्लिम आबादी वाले किशनगंज जिले में शुक्रवार को जुम्मे की नमाज के बाद लब्बैक यूथ फोर्स नाम के संगठन के द्वारा फिलिस्तीन के समर्थन में जुलूस निकाल कर इजरायल के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया गया। जुलूस में शामिल युवक फ्री फिलिस्तीन के साथ साथ धार्मिक नारा लगाते हुए दिखे। शहर के सौदागर पट्टी से दर्जनों युवकों द्वारा जुलूस निकाला गया जो मुख्य बाजार से होते हुए गांधी चौक पहुंच कर समाप्त हुआ। गांधी चौक पर संगठन के लोगों ने इजरायल का झंडा जलाया।


यूथ फोर्स के बिहार प्रेसिडेंट रईस आजम ने कहा कि इजरायल के द्वारा खुलेआम फिलिस्तीन के ऊपर जुल्म किया जा रहा है और तमाम मुस्लिम देश शांत बैठे है। इसरायल बच्चों और महिलाओं पर जुल्म कर रहा है जो मानवता को शर्मशार करने वाली है। उन्होंने कहा कि भारत समेत पूरी दुनिया में मुसलमानों के के साथ जुल्म हो रहा है और तथाकथित सेकुलर नेता चुप बैठे हुए हैं। पूरे मामले पर एसडीपीओ गौतम कुमार ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है और जांच कर उचित कारवाई की जाएगी वहीं किशनगंज डीएम तुषार सिंगला ने कहा कि शांतिपूर्वक कोई जुलूस निकलता है तो इसमें कोई परेशानी नहीं है।