ब्रेकिंग
भोजपुरी अभिनेत्री पाखी हेगड़े ने बिहार के राज्यपाल से की मुलाकात, छठ महापर्व की दी शुभकामनाएं✦Bihar News : छठ के बाद घर लौटने वालों की बल्ले-बल्ले! भागलपुर-पटना के बीच सोमवार को चलेगी स्पेशल ट्रेन, 18 नवंबर को जयपुर के लिए भी मिलेगी खास गाड़ी✦लोक आस्था का महापर्व छठ का तीसरा दिन, डूबते हुए भगवान सूर्य को छठव्रतियों ने दिया अर्घ्य, अक्षरा सिंह ने दी शुभकामनाएं, देखिये शाम के अर्घ्य की तस्वीरें✦Bihar News : बहन की शादी की तैयारियों का जायजा लेने नदावां पहुंचे अनंत सिंह के तीनों बेटे, जयमाला स्टेज से बारात के ठहरने तक की देखी व्यवस्था✦Bihar Chhath Festival : एक ही छठी मईया, लेकिन पूजा के तरीके अलग! मगध में कसार तो मिथिला में भुसवा, कहीं भरते हैं कोसी तो कहीं जगाते हैं डाला✦भोजपुरी अभिनेत्री पाखी हेगड़े ने बिहार के राज्यपाल से की मुलाकात, छठ महापर्व की दी शुभकामनाएं✦Bihar News : छठ के बाद घर लौटने वालों की बल्ले-बल्ले! भागलपुर-पटना के बीच सोमवार को चलेगी स्पेशल ट्रेन, 18 नवंबर को जयपुर के लिए भी मिलेगी खास गाड़ी✦लोक आस्था का महापर्व छठ का तीसरा दिन, डूबते हुए भगवान सूर्य को छठव्रतियों ने दिया अर्घ्य, अक्षरा सिंह ने दी शुभकामनाएं, देखिये शाम के अर्घ्य की तस्वीरें✦Bihar News : बहन की शादी की तैयारियों का जायजा लेने नदावां पहुंचे अनंत सिंह के तीनों बेटे, जयमाला स्टेज से बारात के ठहरने तक की देखी व्यवस्था✦Bihar Chhath Festival : एक ही छठी मईया, लेकिन पूजा के तरीके अलग! मगध में कसार तो मिथिला में भुसवा, कहीं भरते हैं कोसी तो कहीं जगाते हैं डाला

पाकिस्तान की जेल में बंद था बिहार का युवक, परिजनों ने कर दिया था अंतिम संस्कार, 12 साल बाद लौट रहा घर

BUXAR : 12 साल पहले परिवार के लोगों ने जिसे मृत समझकर अंतिम संस्कार कर दिया था, वह जल्द ही अपने घर लौटने वाला है। युवक को घर लाने के लिए पुलिस की टीम रवाना हो चुकी है। जब

पाकिस्तान की जेल में बंद था बिहार का युवक, परिजनों ने कर दिया था अंतिम संस्कार, 12 साल बाद लौट रहा घर
Mukesh Srivastava
3 मिनट

BUXAR : 12 साल पहले परिवार के लोगों ने जिसे मृत समझकर अंतिम संस्कार कर दिया था, वह जल्द ही अपने घर लौटने वाला है। युवक को घर लाने के लिए पुलिस की टीम रवाना हो चुकी है। जब परिवार के लोगों को इस बात की जानकारी हुई तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। युवक की बूढ़ी मां बेटे के घर आने का बेसब्री से इंतजार कर रही है।


दरअसल, बक्सर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के खिलाफतपुर गांव का छवि मुसहर करीब 12 वर्ष पहले अपने घर से अचानक लापता हो गया था। काफी खोजबीन के बाद जब उसका कहीं पता नहीं चला तो परिजनों ने उसे मृत समझकर उसका अंतिम संस्कार और श्राद्धकर्म कर दिया। यहां तक की पति को मृत मानकर उसकी पत्नी ने भी दूसरी शादी कर ली। लेकिन परिवार के लोगों को अचानक पता चला की छवि जिंदा है और जल्द ही घर आने वाला है। जिसके बाद परिजनों की खुशी का ठिकाना नहीं है।


बताया जा रहा है कि छवि मुसहर 12 साल पहले पंजाब से भटककर पाकिस्तान की सीमा में पहुंच गया था। जिसके बाद पाकिस्तानी सेना ने उसे पकड़कर कराची जेल में बंद कर दिया था। पिछले साथ दिसंबर महीने में विदेश मंत्रालय को सूचना मिली भारत का एक युवक भटककर पाकिस्तान पहुंच गया है और वह कराची जेल में बंद है। सूचना मिलने के बाद विदेश मंत्रालय ने युवक की पहचान के लिए स्थानीय प्रशासन से उसकी जानकारी मांगी।


बक्सर जिला प्रशासन ने छवि के लापता होने की पुष्टि की। पुष्टि होने के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तान सरकार से युवक को रिहा करने की मांग की। जिसके बाद बीते 5 अप्रैल को पाकिस्तानी सेना ने उसे बीएसएफ के सुपुर्द कर दिया। अब छवि को वापस लाने के लिए बक्सर पुलिस की टीम गुरुदासपुर के लिए रवाना हो गई है। अब जल्द ही छवि अपने परिजनों के बीच होगा।


गौरतलब है कि छवि मुसहर की शादी 14 साल पहले बड़ी ही धूमधाम के साथ हुई थी, उसका एक बच्चा भी है। परिवार में सबकुछ ठीक चल रहा था लेकिन इसी बीत छवि मुसहर अचानक लापता हो गया। दो साल इंतजार करने के बाद भी जब लापता छवि मुसहर वापस घर नहीं लौटा तो उसकी पत्नी ने दूसरी शादी कर ली और बच्चे के साथ अपने नए ससुराल चली गई।

टैग्स