ब्रेकिंग
होम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली होम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली

पहली बार एक्सप्रेसवे से जुड़ेंगे बिहार के यह 8 जिले, 189 किमी है लंबाई

PATNA : बिहार में अब सड़क मार्ग से सफर करना और भी आरामदेह होने वाला है। राज्य के अंदर अब औरंगाबाद-दरभंगा एक्सप्रेस-वे पटना जिले के धनरुआ और फतुहा से गुजरेगा। जिला प्रशासन ने इन दोनो

पहली बार एक्सप्रेसवे से जुड़ेंगे बिहार के यह 8 जिले,  189 किमी है लंबाई
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार में अब सड़क मार्ग से सफर करना और भी आरामदेह होने वाला है। राज्य के अंदर अब औरंगाबाद-दरभंगा एक्सप्रेस-वे पटना जिले के धनरुआ और फतुहा से गुजरेगा। जिला प्रशासन ने इन दोनों अंचलों में जमीन अधिग्रहण का काम लगभग पूरा कर लिया है। इस परियोजन के लिए पटना जिले में 12 मौजे में 205.25 एकड़ भूमि अर्जित की गई है। 


वहीं, भूमि अधिग्रहण के बदले मुआवजा भुगतान के लिए 123.24 करोड़ रुपये आवंटन किया गया है। अब तक भू-धारियों के बीच 66 करोड़ 56 लाख रुपये का भुगतान किया जा चुका है। इस परियोजना के पूरा होने से उत्तर और दक्षिणी बिहार के बीच आवाजाही में आसानी होगी। दूरी करीब 4 घंटे तक कम हो जाएगी। इस परियोजना के लिए धनरुआ अंचल में 8 मौजा और फतुहा में 4 मौजा में भू-अर्जन की कार्रवाई की गई है।


इसके साथ ही धनरुआ अंचल में 65 फीसदी मुआवजा का भुगतान किया गया है। मुआवजा भुगतान के लिए 140 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिसमें राजस्व कागजात की कमी है। जिसके कारण मुआवजा भुगतान लंबित है। सभी रैयतों को जमीन से जुड़े दस्तावेज जमा करने का निर्देश दिया गया है। इस संबंध में रैयतों से जमीन के कागजात की मांग की गई है।


 जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने धनरुआ के अंचल अधिकारी को निर्देश दिया है कि एक बार फिर से रैयतों से राजस्व साक्ष्य की मांग की जाए ताकि लंबित मामले का निपटारा जल्द से जल्द किया जा सके। बता दें कि आमस-दरभंगा एक्सप्रेस-वे का निर्माण भारतमाला प्रोजेक्ट के तहत किया जा रहा है। इसका लक्ष्य है की जल्द से जल्द इस रोड को पूरा किया जा सकें।


उधर, अभी बिहार में जितने भी एक्सप्रेस-वे के निर्माण को मंजूरी मिली वो सभी दूसरे राज्यों से होकर गुजरते हैं। ये पहली परियोजन है जो बिहार के 8 जिलों को जोड़ेगा। औरंगाबाद के आमस से शुरू होकर यह एक्सप्रेस-वे पटना, नालंदा, अरवल, जहानाबाद, वैशाली और समस्तीपुर होते हुए दरभंगा तक जाएगा। इस एक्सप्रेस-वे की लंबाई 189 किमी है। 

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें