ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार बोर्ड ने जारी किया मैट्रिक-इंटर सेंटअप परीक्षा का शेड्यूल, नवंबर में होंगी परीक्षाएं; इस गलती पर नहीं मिलेगा एडमिट कार्ड✦Bihar News : सीतामढ़ी में धान की थ्रेसर मशीन बनी काल, पत्नी को बचाने दौड़े पति की भी गई जान; एक साथ दो मौतों से गांव में मचा कोहराम✦Bihar News: कटिहार में महादलित बस्ती पहुंचे DM आशुतोष द्विवेदी, जमीन पर बैठकर खाया खरना का प्रसाद; 200 महिलाओं को बांटी साड़ी✦Bihar News : अयोध्या से जनकपुर धाम तक चलेगी ट्रेन, बिहार के 5 जिलों से गुजरेगी; जयनगर से नेपाल में करेगी एंट्री✦Bihar News: पिता नीतीश कुमार के साथ छठ के खरना में शामिल हुए स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार, 7 सर्कुलर रोड आवास पर ग्रहण किया प्रसाद✦Bihar News: बिहार बोर्ड ने जारी किया मैट्रिक-इंटर सेंटअप परीक्षा का शेड्यूल, नवंबर में होंगी परीक्षाएं; इस गलती पर नहीं मिलेगा एडमिट कार्ड✦Bihar News : सीतामढ़ी में धान की थ्रेसर मशीन बनी काल, पत्नी को बचाने दौड़े पति की भी गई जान; एक साथ दो मौतों से गांव में मचा कोहराम✦Bihar News: कटिहार में महादलित बस्ती पहुंचे DM आशुतोष द्विवेदी, जमीन पर बैठकर खाया खरना का प्रसाद; 200 महिलाओं को बांटी साड़ी✦Bihar News : अयोध्या से जनकपुर धाम तक चलेगी ट्रेन, बिहार के 5 जिलों से गुजरेगी; जयनगर से नेपाल में करेगी एंट्री✦Bihar News: पिता नीतीश कुमार के साथ छठ के खरना में शामिल हुए स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार, 7 सर्कुलर रोड आवास पर ग्रहण किया प्रसाद

पड़ोसियों ने कर दी युवक की हत्या, नौ इंच जमीन को लेकर हुआ था विवाद

BETTIAH: बेतिया से एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। यहां नौतन थाना के तेलहुआ ब्रह्म टोला में शुक्रवार सुबह नौ इंच जमीन के लिए एक युवक की पड़ोसियों ने हत्या कर दी। मृतक की पहचा

पड़ोसियों ने कर दी युवक की हत्या, नौ इंच जमीन को लेकर हुआ था विवाद
First Bihar
2 मिनट

BETTIAH: बेतिया से एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। यहां नौतन थाना के तेलहुआ ब्रह्म टोला में शुक्रवार सुबह नौ इंच जमीन के लिए एक युवक की पड़ोसियों ने हत्या कर दी। मृतक की पहचान 18 साल के रामाशीष कुमार के रूप में की गई है। इस घटना को लेकर बताया जा रहा है कि सुबह 8 बजे पड़ोसियों ने उसके सिर पर फरसा से मारकर जान ले ली। इतना ही नहीं, मृतक के पिता शोभी यादव, चाचा मैदान यादव, चाची मीरा देवी को भी मारकर घायल कर दिया गया है। पुलिस अधीक्षक उपेंद्ननाथ वर्मा ने इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि रामाशीष की जीएमसीएच पहुंचने के दौरान ही मौत हो गई। 


घटना की सूचना पाकर अस्पताल के पुलिस चौकी प्रभारी श्यामकिशोर यादव घटनास्थल पर पहुंच गए और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। नौतन थानाध्यक्ष खालिद अख्तर मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुटे हुए हैं। घटना में संलिप्त आरोपियों की जल्द ही गिरफ्तारी होगी। मृतक के चाचा मैदान यादव ने बताया कि उनके पड़ोसी शिवनाथ यादव और रामनाथ यादव अपना मकान बना चुके हैं। कुछ दिनों से वे लोग दावा कर रहे थे कि उनकी दीवार के बाद नौ इंच जमीन है। इसको लेकर लगातार विवाद होते रहता था। 


शुक्रवार सुबह 6 बजे शिवनाथ और अन्य को गाली देने लगे। विरोध करने पर वे मारपीट पर उतारू हो गए। इस घटना में मदन यादव और उनकी पत्नी मीरा देवी घायल हो गई। काफी समझाने बुझाने के बाद मामला शांत हुआ। उस वक्त मदन यादव के बड़े भाई और मृतक रामाशीष के पिता शोभी यादव दूध बांटने गए थे। 8 बजे घर लौटने के बाद घटना की जानकारी मिली। इसी बीच आरोपी आ धमके और शोभी यादव के साथ मारपीट शुरू कर दी। 

टैग्स