ब्रेकिंग
फ्लाईदुबई पायलट स्मित मच्छार से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस, अजय देवगन ने भी की बहादुरी की तारीफ✦जितिया के दिन युवक ने मां-नाना-नानी समेत 4 की हत्या कर दी, 5 लोगों को किया घायल, आरोपी को पुलिस ने दबोचा ✦शराबबंदी वाले बिहार में सूखे नशे का कहर: मधुबनी में चाकूबाजी की तीन घटनाएं✦'नई नवेली' फिल्म की रिलीज से पहले पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम, मत्था टेक लिया आशीर्वाद✦कोर्ट में पेशी के बाद दिल्ली से पटना लौटी लालू फैमिली, तेजस्वी यादव बोले- BJP से मिल जाते तो राजा हरिश्चंद्र होते✦फ्लाईदुबई पायलट स्मित मच्छार से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस, अजय देवगन ने भी की बहादुरी की तारीफ✦जितिया के दिन युवक ने मां-नाना-नानी समेत 4 की हत्या कर दी, 5 लोगों को किया घायल, आरोपी को पुलिस ने दबोचा ✦शराबबंदी वाले बिहार में सूखे नशे का कहर: मधुबनी में चाकूबाजी की तीन घटनाएं✦'नई नवेली' फिल्म की रिलीज से पहले पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम, मत्था टेक लिया आशीर्वाद✦कोर्ट में पेशी के बाद दिल्ली से पटना लौटी लालू फैमिली, तेजस्वी यादव बोले- BJP से मिल जाते तो राजा हरिश्चंद्र होते

Operation Sindoor: शहीद BSF जवान मनीष कुमार का पार्थिव शरीर पहुंचा पटना, एयरपोर्ट पर दोनों डिप्टी सीएम ने दी श्रद्धांजलि

Operation Sindoor: जम्मू कश्मीर में शहीद हुए बीएसएफ के जवान मनीष कुमार का पार्थिव शरीर शुक्रवार की देर शाम पटना पहुंचा, जहां उन्हें श्रद्धांजलि दी गई.

Operation Sindoor
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Operation Sindoor: जम्मू कश्मीर में शहीद हुए बीएसएफ के जवान मनीष कुमार का पार्थिव शरीर शुक्रवार की देर शाम पटना पहुंचा। पटना एयरपोर्ट पर बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा समेत अन्य लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।


दरअसल, पाकिस्तान के खिलाफ संघर्ष के दौरान अबतक बिहार के चार जवान शहीद हो चुके है। जम्मू-कश्मीर के आरएसपुरा सेक्टर में पाकिस्तान की गोलीबारी के दौरान BSF के सब इंस्पेक्टर मोहम्मद इम्तियाज शहीद हो गए थे, वो छपरा के रहने वाले थे। वहीं सीवान के रहने वाले आर्मी जवान रामबाबू सिंह सीमा की सुरक्षा करते शहीद हो गये थे जबकि छत्तीसगढ़ में पोस्टेड जहानाबाद के रहने वाले सौरभ भी शहीद हो गये थे।


बिहार के नवादा के कोआकोल के रहने वाले आर्मी जवान मनीष कुमार ने भी पिछले दिनों देश के लिए अपनी जान गवां दी थी। इनकी ड्यूटी जम्मू-कश्मीर की सीमा पर लगी थी। शहीद मनीष आर्मी नर्सिंग असिस्टेंट के पोस्ट पर कार्यरत थे लेकिन भारत और पाकिस्तान के तनाव के बीच उसकी ड्यूटी जम्मू-कश्मीर की सीमा पर लगा दी गई थी, जहां पाकिस्तान क तरफ से की गई गोलीबारी में वह शहीद हो गए थे।


शुक्रवार को शहीद मनीष का पार्थिव शरीर पटना एयरपोर्ट पहुंचा, जहां बिहार के दोनों डिप्टी सीएम ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान विपक्ष के नेताओं ने भी शहीद के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित की। शहीद जवान को श्रद्धांजलि देने के बाद उनके पार्थिव शरीर को उनके पैतृक निवास नवादा के लिए रवाना कर दिया गया।

फर्स्ट बिहार के लिए पटना से प्रेम राज की रिपोर्ट..

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता