ब्रेकिंग
कलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टमकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टम

32वीं न्यायिक सेवा प्रतियोगिता परीक्षा 2023: ONLINE रजिस्ट्रेशन शुरू, जल्द करें आवेदन

PATNA: बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन (BPSC) ने जज के 155 पदों के लिए बहाली निकाली है। जिसका नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है। यदि आप भी जज बनना चाहते हैं तो सबसे पहले बीपीएससी की

32वीं न्यायिक सेवा प्रतियोगिता परीक्षा 2023: ONLINE रजिस्ट्रेशन शुरू, जल्द करें आवेदन
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन (BPSC) ने जज के 155 पदों के लिए बहाली निकाली है। जिसका नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है। यदि आप भी जज बनना चाहते हैं तो सबसे पहले बीपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर नोटिफिकेशन चेक करें। बीपीएससी द्वारा दिये गये दिशा निर्देश को पढ़ने के बाद  bpsc.bih.nic.in. पर जाकर ONLINE आवेदन करें। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया है। 


बता दें कि बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 32वीं न्यायिक सेवा प्रतियोगिता परीक्षा 2023 (32 nd Bihar Judicial Services Competitive Examination)के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 27 मार्च 2023 रखी गयी है। रिक्त पदों में जनरल कैटेगरी के कुल 61 पद हैं। जबकि EWS के लिए 15,SC-29, ST-2,OBC-30 और BC-18 पद आरक्षित रखा गया है। प्रारंभिक लिखित परीक्षा, मुख्य लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। वही बार काउंसिल ऑफ इंडिया से मान्यता प्राप्त संस्थान से एलएलबी की डिग्री अभ्यर्थियों के पास होनी चाहिए। फॉर्म भरने के लिए एलएलबी की डिग्री का होना अनिवार्य है। 


आवेदन भरने के लिए जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों को 600 रुपये शुल्क देना होगा वही SC,ST के उम्मीदवार को 150 रुपये और बिहार में रहने वाली सभी वर्गो की महिलाओं को 150 रुपये, दिव्यांग को 150 रुपये आवेदन शुल्क रखा गया है। सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों की उम्र 22 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। जबकि आरक्षित वर्ग को नियमानुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें