ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : 8 सीटें जीतने निकली NDA, लेकिन अपनों ने ही बढ़ाई टेंशन! अनंत सिंह की बगावत से लेकर सारण के खेल तक समझिए पूरा गणित✦Bihar News : SBI में 7.96 करोड़ का बड़ा खेल! महिला अफसर पर 68 खाते खोलकर हेराफेरी का आरोप, ED की कार्रवाई से मचा हड़कंप✦पटना के बड़े होटलों में खाने से पहले सावधान: सरकारी छापेमारी में मिलीं हैरान करने सामान, आप भी हो जाइए सावधान✦Bihar News : बिहार में अपराधियों की खैर नहीं! हर थाने में बनेगी प्रोफेशनल क्रिमिनल की लिस्ट, सम्राट चौधरी का बड़ा आदेश✦त्योहारों से पहले पटना के प्रमुख होटलों में फूड सेफ्टी की रेड, जांच के दौरान मिली गंभीर गड़बड़ियां; 14 दिन का नोटिस✦Bihar MLC Election 2026 : 8 सीटें जीतने निकली NDA, लेकिन अपनों ने ही बढ़ाई टेंशन! अनंत सिंह की बगावत से लेकर सारण के खेल तक समझिए पूरा गणित✦Bihar News : SBI में 7.96 करोड़ का बड़ा खेल! महिला अफसर पर 68 खाते खोलकर हेराफेरी का आरोप, ED की कार्रवाई से मचा हड़कंप✦पटना के बड़े होटलों में खाने से पहले सावधान: सरकारी छापेमारी में मिलीं हैरान करने सामान, आप भी हो जाइए सावधान✦Bihar News : बिहार में अपराधियों की खैर नहीं! हर थाने में बनेगी प्रोफेशनल क्रिमिनल की लिस्ट, सम्राट चौधरी का बड़ा आदेश✦त्योहारों से पहले पटना के प्रमुख होटलों में फूड सेफ्टी की रेड, जांच के दौरान मिली गंभीर गड़बड़ियां; 14 दिन का नोटिस

NSMCH बिहटा कॉलेज स्थित बालाजी चारधाम मंदिर में वार्षिकोत्सव, भंडारा और भव्य महापूजन

एनएसएमसीएच, बिहटा कॉलेज प्रांगण स्थित श्री बालाजी चारधाम मंदिर के वार्षिकोत्सव पर महापूजन, अभिषेक, महाआरती और विशाल भंडारे का आयोजन हुआ। भजन संध्या में हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

बिहार न्यूज
श्रद्धालुओं की उमड़ी भारी भीड़
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: एनएसएमसीएच, बिहटा कॉलेज प्रांगण में स्थित श्री बालाजी चारधाम मंदिर के वार्षिकोत्सव के अवसर पर भगवान का महापूजन, अभिषेक एवं भंडारे का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया। इस पावन अवसर पर श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला।


वार्षिकोत्सव के उपलक्ष्य में प्रातःकाल भगवान बालाजी एवं चारधाम के विग्रहों का विधिवत पूजन एवं अभिषेक यजमान श्रीमती नीतू सिंह, निदेशक (वित्त), एनएसएमसीएच के हाथों संपन्न हुआ। इसके पश्चात वृंदावन के आचार्य श्री प्रदीप शुक्ला के मार्गदर्शन में भगवान का भव्य श्रृंगार एवं महाआरती संपन्न हुई।इस धार्मिक अनुष्ठान में बिहटा सहित आसपास एवं दूर-दराज के क्षेत्रों से आए हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर पुण्य लाभ अर्जित किया।


महाआरती के उपरांत विशाल महाप्रसाद (भंडारा) का आयोजन किया गया, जिसमें 10,000 से अधिक श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। सायंकालीन कार्यक्रम में भजन संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें वृंदावन से आए प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा फूलों की होली, मयूर नृत्य, दीपक नृत्य एवं श्रीकृष्ण लीला की मनमोहक प्रस्तुतियाँ प्रस्तुत की गईं। इन आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने उपस्थित श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया।NSMCH बिहटा कॉलेज स्थित बालाजी चारधाम मंदिर में वार्षिकोत्सव, भंडारा और भव्य महापूजनNSMCH बिहटा कॉलेज स्थित बालाजी चारधाम मंदिर में वार्षिकोत्सव, भंडारा और भव्य महापूजन

NSMCH बिहटा कॉलेज स्थित बालाजी चारधाम मंदिर में वार्षिकोत्सव, भंडारा और भव्य महापूजन

NSMCH बिहटा कॉलेज स्थित बालाजी चारधाम मंदिर में वार्षिकोत्सव, भंडारा और भव्य महापूजन

टैग्स