ब्रेकिंग
सर्किल रेट बढ़ेगा तभी टाउनशिप के लिए जमीन देंगे, राकेश टिकैत ने सम्राट सरकार को दी चेतावनी✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦सर्किल रेट बढ़ेगा तभी टाउनशिप के लिए जमीन देंगे, राकेश टिकैत ने सम्राट सरकार को दी चेतावनी✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां

NPR को लेकर गलतफहमी में मत रहिये, जनगणना में ये सवाल पूछे जाएंगे

PATNA : NPR- CAA को लेकर देश भर में हंगामा जारी है. लोग जगह-जगह पर प्रदर्शन कर रहे हैं. इसी बीच हम आपको बताने जा रहै हैं कि NPR को लेकर गलतफहमी में मत रहिए, इस बाह

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA : NPR- CAA  को लेकर देश भर में हंगामा जारी है. लोग जगह-जगह पर प्रदर्शन कर रहे हैं. इसी बीच हम आपको बताने जा रहै हैं कि NPR को  लेकर गलतफहमी में मत रहिए, इस बाह जनगणना के दौरान गैस, मोबाइल, टीवी के साथ ही घर के रसोई में  बनने बाले भोजन के साथ ही साथ 31 सवाल पूछा जाएगा.  यह काम पूरे देश भर में 30 लाख कर्मचारी 16 भाषाओं में करेंगे. जनगणना के लिए 26 और एनपीआर को अपग्रेड करने के लिए 10 सवाल पूछे जाएंगे. 

जनगणना दो चरणों में की जाएगी. पहला चरण एक अप्रैल से शुरू होगा और सितंबर 2020 तक होगा. दूसरा चरण फरवरी 2021 में शुरू होगा. डाटा संकलन के लिए मोबाइल एप और केंद्रीय पोर्टल का इस्तेमाल किया जाया, जिससे जनगणना के हर स्तर की मॉनिटरिंग की जाएगी. 

पहले जनगणना में जाति, धर्म, मातृभाषा, शैक्षणिक योग्यता, नौकरी, करोबार से संबंधित जानकारी पूछी जाती थी. इस बार घर से से जुड़े छह प्रशन पूछे जाएंगे. जिसमें मकान नंबर, मकान बनाने का उद्देश्य, दीवार और सीलिंग में यूज किया गया समान, मकान की स्थिती और आसपास के सड़क की जानकारी होगी. वहीं 10 सवाल परिवार से जुड़े होंगे. जिसमें घर में रहने वाले लोगों की संख्या, मुखिया का नाम, जाति, धर्म, मकान की ओनरशिप स्टे्टस, कमरा, लिंग, शादीशुदा लोगों की संख्या, पानी का स्रोत सहित बिजली की जानकारी होगी.  वहीं मकान में शौचालय, वॉशरूम, किचन, गैस कनेक्शन, रेडियो, टीवी, इंटरनेट, लैपटॉप, कंप्यूटर, बेसिक टेलिफोन, मोबाइल फोन, गाड़ी, खाने-पीने वाले अनाज, सब्जी सहित अन्य जानकारियां होंगी. इसमें प्रत्येक सदस्य का मोबाइल नंबर को जोड़ा जाएगा. पैन, ड्राइविंग लाइसेंस नंबर सहित अन्य जानकारियां अपडेट की जाएगी.

बता दें कि जनगणना के माध्यम से रोजगार की योजना बनाई जाएगी. यह जनगणना उन राज्यों के लिए लाभकारी होगा, जहां के लोग सबसे अधिक पलायन कर रहे हैं.