ब्रेकिंग
बिहार में रफ्तार का कहर: NH-106 पर तीन बाइकों की आमने-सामने टक्कर, एक की मौत; 5 गंभीर रूप से घायल✦बिहार में BPSC शिक्षिका पर जीजा से शादी करने का आरोप, बड़ी बहन की शिकायत पर DEO ने मांगा स्पष्टीकरण✦Bihar News : दरभंगा के स्कूल में ‘जुगाड़ टेक्नोलॉजी’ का खेल! बेंच से संभाली छत, 191 बच्चों की जान खतरे में! अब शिक्षा विभाग ने मानी गलती✦Bihar Politics : पटना स्नातक सीट पर अनंत सिंह बनाम नीरज कुमार, बोले बाहुबली विधायक - नीतीश जी मनाते तो मान जाता, अब पीछे हटने का सवाल नहीं✦छपरा चाकूबाजी कांड में पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन, आरोपियों पर FIR दर्ज; 3 की मौत, एक गंभीर पटना रेफर✦बिहार में रफ्तार का कहर: NH-106 पर तीन बाइकों की आमने-सामने टक्कर, एक की मौत; 5 गंभीर रूप से घायल✦बिहार में BPSC शिक्षिका पर जीजा से शादी करने का आरोप, बड़ी बहन की शिकायत पर DEO ने मांगा स्पष्टीकरण✦Bihar News : दरभंगा के स्कूल में ‘जुगाड़ टेक्नोलॉजी’ का खेल! बेंच से संभाली छत, 191 बच्चों की जान खतरे में! अब शिक्षा विभाग ने मानी गलती✦Bihar Politics : पटना स्नातक सीट पर अनंत सिंह बनाम नीरज कुमार, बोले बाहुबली विधायक - नीतीश जी मनाते तो मान जाता, अब पीछे हटने का सवाल नहीं✦छपरा चाकूबाजी कांड में पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन, आरोपियों पर FIR दर्ज; 3 की मौत, एक गंभीर पटना रेफर

Ration Card: नीतीश सरकार ने कर दिया बड़ा काम, अब घर बैठे चुटकियों में बनेगा राशन कार्ड, करना होगा सिर्फ यह काम

Ration Card: बिहार की एनडीए सरकार ने गरीबों की परेशानी को देखते हुए बड़ा काम कर दिया है. अब घर बैठे ऑनलाइन माध्यम से राशन कार्ड बन सकेगा.

Ration Card
प्रतिकात्मक
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Ration Card: अब राज्य सरकार की पहल से ऑनलाइन राशन कार्ड बनाना आसान हो गया है। योग्य लाभार्थी अब घर बैठे आसानी से अपना राशनकार्ड बनवा सकते हैं। इससे आम लोगों को दफ्तरों के चक्कर और वहां लगने वाली लम्बी कतारों से छुटकारा मिल रहा है। 


सरकार ने नया राशन कार्ड बनवाने के लिए आवेदन की पूरी प्रक्रिया को डिजिटल और पारदर्शी बनाया है। इसके आवेदन के लिए वेबसाइट Rconline.bihar.gov.in पर जाना होगा। वहां 'न्यू यूजर साइन अप फॉर मेरी पहचान' पर क्लिक कर रजिस्ट्रेशन करना होगा। यहां परिवार के किसी सदस्य के नाम से फॉर्म भरने के बाद मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी के जरिए रजिस्ट्रेशन पूरा होगा। इसके बाद नई आईडी और पासवर्ड से लॉगिन कर आवेदन पत्र भरा जा सकता है। 


आवेदन प्रक्रिया में परिवार के सदस्यों की जानकारी दर्ज कर आवश्यक दस्तावेज जैसे आधार कार्ड, बैंक पासबुक, निवास प्रमाण पत्र, परिवार का फोटो, आवेदक के हस्ताक्षर का फोटो, तथा यदि शर्तें लागू हो तो विकलांगता, आय या जाति प्रमाण पत्र की स्वहस्ताक्षरित फोटोकॉपी अपलोड करनी होगी। आवेदन जमा करने के बाद रेफरेंस नंबर मोबाइल पर एसएमएस के जरिए प्राप्त होगा, जिससे आवेदन की स्थिति को ट्रैक किया जा सकेगा। 


यह सुविधा आम लोगों के समय और संसाधनों की बचत करेगी, साथ ही राशन कार्ड बनाने की प्रक्रिया को और पारदर्शी बनाएगी। खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने सभी पात्र लोगों से इस सुविधा का लाभ उठाने की अपील की है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता