Bihar News: बिहार सरकार ने अपने उस आदेश को वापस ले लिया है, जिसमें सभी पुलिसकर्मियों, पुलिस पदाधिकारियों और राज्य के सभी सरकारी अधिकारियों से साथ साथ सभी कर्मियों की छुट्टियों को रद्द कर दिया था। बिहार सरकार ने अपने उस आदेश को रद्द कर दिया है। इसको लेकर सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से आदेश जारी किया गया है।
दरअसल, भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के मद्देनज़र बिहार सरकार ने सतर्कता बढ़ा दी थी। राज्य सरकार ने एक बड़ा निर्णय लेते हुए तत्काल प्रभाव से सभी प्रशासनिक, पुलिस और आपदा प्रबंधन से जुड़े अधिकारियों व कर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी थी। इस आदेश को संभावित आपात हालात से निपटने के लिए उठाया गया एक एहतियाती कदम माना जा रहा था।
भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर के बाद हालात सामान्य होने के बाद अब बिहार सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने अपने उस आदेश को रद्द कर दिया है, जिसमें सभी तरह की छुट्टियों को रद्द किया गया था। सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव मो. सोहैल की तरफ से इसको लेकर आदेश जारी किया गया है।






