ब्रेकिंग
जमुई में टेलीग्राम के 'साइबर जिहाद मूवमेंट' ग्रुप से जुड़े दो नाबालिग पकड़े गए, विदेशी हैंडलर से संपर्क का आरोप✦मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाया कल्याणपुर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश और देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, बोले..इसे आपसी सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं✦नशेड़ी को अगवा कर करोड़ों की जमीन लिखवाने का आरोप, थाने पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, मां ने लगाई न्याय की गुहार ✦बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शेड्यूल जारी, सम्राट सरकार इस दिन पेश करेगी अनुपूरक बजट✦जमुई में टेलीग्राम के 'साइबर जिहाद मूवमेंट' ग्रुप से जुड़े दो नाबालिग पकड़े गए, विदेशी हैंडलर से संपर्क का आरोप✦मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाया कल्याणपुर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश और देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, बोले..इसे आपसी सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं✦नशेड़ी को अगवा कर करोड़ों की जमीन लिखवाने का आरोप, थाने पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, मां ने लगाई न्याय की गुहार ✦बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शेड्यूल जारी, सम्राट सरकार इस दिन पेश करेगी अनुपूरक बजट

नॉर्थ ईस्ट रेल हादसा: पटना पहुंची रेलवे बोर्ड की जांच टीम, बक्सर में हुए ट्रेन दुर्घटना की करेगी जांच

PATNA: बक्सर के रघुनाथपुर रेलवे स्टेशन के पास बुधवार की देर रात हुए रेल हादसे की जांच के लिए रेलवे बोर्ट की टीम पटना पहुंची है। इस टीम में रेलवे बोर्ड के कई बड़े अधिकारी शामिल

नॉर्थ ईस्ट रेल हादसा: पटना पहुंची रेलवे बोर्ड की जांच टीम, बक्सर में हुए ट्रेन दुर्घटना की करेगी जांच
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: बक्सर के रघुनाथपुर रेलवे स्टेशन के पास बुधवार की देर रात हुए रेल हादसे की जांच के लिए रेलवे बोर्ट की टीम पटना पहुंची है। इस टीम में रेलवे बोर्ड के कई बड़े अधिकारी शामिल है। पटना एयरपोर्ट से यह टीम रघुनाथपुर जाकर नॉर्थ ईस्ट रेल हादसे की जांच करेगी। रेलवे बोर्ड ने हादसे की जांच के लिए इस टीम का गठन किया है। जांच के बाद यह टीम रेलवे बोर्ड को अपनी रिपोर्ट सौंपेगी।


दरअसल, बुधवार की देर रात दानापुर मंडल के रघुनाथपुर स्टेशन के पास आनंद विहार टर्मिनस से कामाख्या जा रही गाड़ी संख्या 12506 नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त हो गयी थी। हादसे में ट्रेन के 23 कोच पटरी से उतर गए थे। रेलवे के मुताबिक इस ट्रेन दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई है जबकि 30 लोग घायल हो गए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य चलाया जा रहा है।


रेल मंत्रालय ने रेल हादसे की जांच का आदेश दे दिया है। हादसे की जांच के लिए रेलवे बोर्ड की टीम गुरुवार को पटना एयरपोर्ट पहुंची। इस टीम में चीफ कमिश्नर ऑफ रेलवे सेफ्टी जनक कुमार गर्ग समेत रेलवे बोर्ड के अन्य अधिकारी शामिल हैं। रेलवे बोर्ड इन्सफ्रास्टक्चर हेड भी पटना पहुंचे हैं जबकि कोलकाता से भी कई अधिकारी पटना पहुंच गए हैं। जांच टीम पटना एयरपोर्ट से बक्सर में हादसे की जांच के लिए रवाना हो गई है।


नॉर्थ ईस्ट रेल हादसा: पटना पहुंची रेलवे बोर्ड की जांच टीम, बक्सर में हुए ट्रेन दुर्घटना की करेगी जांच