ब्रेकिंग
BIHAR CRIME: 3 दिन से गायब बच्ची का पड़ोसी के घर मिला शव, इलाके में सनसनी ✦BPSC TRE-4 में फिर बढ़ीं शिक्षक रिक्तियां, अब इतने पदों पर होगी भर्ती, अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी✦'हम नहीं हारे, सीबीआई हारा: NEET छात्रा केस में CBI की क्लोजर रिपोर्ट पर बोलीं मां, कहा..बेटी को न्याय दिलाकर रहेंगे✦ पटना के सिनेपॉलिस सिनेमा हॉल और कोका-कोला कंपनी पर ₹85 हजार का जुर्माना, 20 रुपए की पानी की बोतल 50 में बेची थी✦Jantar Mantar Protest: CJP के प्रदर्शन से पहले दिल्ली में 2 दिन बंद रहेंगी शराब की दुकानें, 20 हजार जवान तैनात✦BIHAR CRIME: 3 दिन से गायब बच्ची का पड़ोसी के घर मिला शव, इलाके में सनसनी ✦BPSC TRE-4 में फिर बढ़ीं शिक्षक रिक्तियां, अब इतने पदों पर होगी भर्ती, अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी✦'हम नहीं हारे, सीबीआई हारा: NEET छात्रा केस में CBI की क्लोजर रिपोर्ट पर बोलीं मां, कहा..बेटी को न्याय दिलाकर रहेंगे✦ पटना के सिनेपॉलिस सिनेमा हॉल और कोका-कोला कंपनी पर ₹85 हजार का जुर्माना, 20 रुपए की पानी की बोतल 50 में बेची थी✦Jantar Mantar Protest: CJP के प्रदर्शन से पहले दिल्ली में 2 दिन बंद रहेंगी शराब की दुकानें, 20 हजार जवान तैनात

कटिहार में 'चीते' का आतंक: मवेशियों और महिला पर हमला, गांव में दहशत

डंडखोरा के नोहरी गांव में अज्ञात जंगली जानवर, जिसे ग्रामीण 'चीता' बता रहे हैं, ने मवेशियों और एक महिला पर हमला किया। पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई है, और ग्रामीण भय के कारण घरों में दुबके हुए हैं।

बिहार न्यूज
इलाके में मचा हड़कंप
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

KATIHAR: कटिहार के "डंडखोरा के नोहरी गांव में दहशत का माहौल है। यहां एक अज्ञात जंगली जानवर, जिसे ग्रामीण 'चीता' बता रहे हैं, ने मवेशियों और इंसानों पर हमला कर दिया। 


नोहरी गांव में यह हिंसक जानवर दो-तीन पशुपालकों के मवेशियों पर हमला कर गया। मवेशियों के गले और शरीर पर गहरे घाव के निशान देखे गए। इस घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल फैल गया।


बताया जाता है कि घाट पर घास लेने गई एक महिला पर इस जंगली जानवर ने हमला कर दिया। महिला के चेहरे और शरीर पर नाखून के गहरे जख्म हैं। इसके बाद ग्रामीण खेतों में जाने से डर रहे हैं और अपने घरों में दुबक गए हैं। ग्रामीण सत्यनारायण यादव ने बताया कि हमने चीता को गांव के आसपास घूमते देखा। हम अब घर से बाहर जाने की हिम्मत नहीं कर पा रहे हैं।


घटना की गंभीरता को देखते हुए डंडखोरा थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई है और सुरक्षा व्यवस्था संभाल रही है। ग्रामीणों का अंदेशा है कि यह वही जानवर है जिसे कुछ दिन पहले कदवा क्षेत्र में देखा गया था। इलाके के लोग अपनी सुरक्षा के लिए सतर्क हैं, और पुलिस भी जांच और सुरक्षा में जुटी हुई है। 

टैग्स