ब्रेकिंग
अनंत सिंह की बेटी शिवांगी कब जाएंगी अमेरिका? ससुर रणविजय सिंह ने खोला राज, बोले- पहले कुछ दिन परिवार के साथ रहेंगी बहू✦Bihar News : पालीगंज CO महेश कुमार के खिलाफ शुरू हुई विभागीय कार्यवाही, गया ADM को दी गई जिम्मेदारी, BLT के आदेश को रद्दी की टोकरी में डालने का आरोप....✦सावधान! बिसलेरी के पानी में मिला कोलीफॉर्म बैक्टीरिया, FSSAI ने बिक्री पर लगाई रोक✦Anant Singh News: न किसी को मिली थार, न बाइक और न स्कूटी! अनंत सिंह की घुड़दौड़ में फाइनल मुकाबला नहीं होने की पूरी कहानी जानिए✦Bihar News: सात फेरे के बाद सलामी के रुपयों ने बिगाड़ दिया खेल! नोट नहीं गिन पाया दूल्हा तो दुल्हन ने कहा- ससुराल नहीं जाएंगे, बिना दुल्हन लौटी बारात✦अनंत सिंह की बेटी शिवांगी कब जाएंगी अमेरिका? ससुर रणविजय सिंह ने खोला राज, बोले- पहले कुछ दिन परिवार के साथ रहेंगी बहू✦Bihar News : पालीगंज CO महेश कुमार के खिलाफ शुरू हुई विभागीय कार्यवाही, गया ADM को दी गई जिम्मेदारी, BLT के आदेश को रद्दी की टोकरी में डालने का आरोप....✦सावधान! बिसलेरी के पानी में मिला कोलीफॉर्म बैक्टीरिया, FSSAI ने बिक्री पर लगाई रोक✦Anant Singh News: न किसी को मिली थार, न बाइक और न स्कूटी! अनंत सिंह की घुड़दौड़ में फाइनल मुकाबला नहीं होने की पूरी कहानी जानिए✦Bihar News: सात फेरे के बाद सलामी के रुपयों ने बिगाड़ दिया खेल! नोट नहीं गिन पाया दूल्हा तो दुल्हन ने कहा- ससुराल नहीं जाएंगे, बिना दुल्हन लौटी बारात

PATNA NEWS : NMCH इमरजेंसी के सामने खड़ी बाइक देखते ही देखते धू-धूकर जली, मौके पर मचा हड़कंप

PATNA : राजधानी पटना से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आया है। यहां एनएमसीएच परिसर में खड़ी बाइक अचानक धू-धूकर जलने लगी। इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। हालांकि, आ

PATNA NEWS : NMCH इमरजेंसी के सामने खड़ी बाइक देखते ही देखते धू-धूकर जली, मौके पर मचा हड़कंप
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : राजधानी पटना से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आया है। यहां एनएमसीएच परिसर में खड़ी बाइक अचानक धू-धूकर जलने लगी। इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। हालांकि, आनन-फानन में बाइक में लगी आग को बुझाया गया। घटनास्थल के आसपास कई वाहन खड़े होने के कारण मौके पर हड़कंप मच गया। गनीमत रही है कि इस हादसे में कोई भी शख्स घायल नहीं हुआ है। 


जानकारी के मुताबिक, पटनासिटी स्थित एनएमसीएच अस्पताल परिसर में खड़ी बाइक में अचानक आग लग गयी। आग लगने से पूरे अस्पताल परिसर में अफरा तफरी का माहौल हो गया। जानकारी अनुसार NMCH के सेंट्रल इमरजेंसी के ठीक सामने खड़ी बाइक में आग लगी। वहीं मौके पर दर्ज़नों बाइक और कार भी मौजूद था। जिसके कारण एक बड़ा हादसा भी घट सकता था। 


लेकिन समय रहते इसपर नियंत्रण पा लिया गया। फिलहाल स्थित सामान्य हो गयी है। वहीं घटना को वीडियो भी सामने आया है। जिसमें देखा जा रहा है कि कैसे कुछ ही मिनटों में बाइक धू-धूकर जल गई। वहीं आग की लपटें इतनी तेज थी कि पूरा परिसर धुआं-धुआं हो गया। फिलहाल इस मामले में जांच की जा रही है।