ब्रेकिंग
पटना में SIR के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन: जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग तोड़ आगे बढ़े छात्र, पुलिस वैन की चाबी लेकर भागे प्रदर्शनकारी✦राहुल गांधी को मानहानि केस में सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, ट्रायल कोर्ट की कार्रवाई पर रोक; महाराष्ट्र सरकार को नोटिस✦भारत-नेपाल सीमा पर मानव तस्करी का भंडाफोड़, 2 नाबालिग लड़कियों को कराया गया मुक्त; मुख्य आरोपी समेत 2 गिरफ्तार✦नवरात्रि में माहौल बिगाड़ने की कोशिश: उपद्रवियों ने दो पूजा पंडालों में लगाई आग, बाइक भी जली; घटना के बाद इलाके में तनाव✦नवरात्रि पर बिहार की बेटियों को बड़ी सौगात… 1,000 छात्राओं को हर महीने मिलेंगे 10-10 हजार रुपये✦पटना में SIR के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन: जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग तोड़ आगे बढ़े छात्र, पुलिस वैन की चाबी लेकर भागे प्रदर्शनकारी✦राहुल गांधी को मानहानि केस में सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, ट्रायल कोर्ट की कार्रवाई पर रोक; महाराष्ट्र सरकार को नोटिस✦भारत-नेपाल सीमा पर मानव तस्करी का भंडाफोड़, 2 नाबालिग लड़कियों को कराया गया मुक्त; मुख्य आरोपी समेत 2 गिरफ्तार✦नवरात्रि में माहौल बिगाड़ने की कोशिश: उपद्रवियों ने दो पूजा पंडालों में लगाई आग, बाइक भी जली; घटना के बाद इलाके में तनाव✦नवरात्रि पर बिहार की बेटियों को बड़ी सौगात… 1,000 छात्राओं को हर महीने मिलेंगे 10-10 हजार रुपये

नियोजित शिक्षकों के लिए पसीजा नीतीश सरकार का दिल, हड़ताली शिक्षकों को मिलेगा जनवरी तक का वेतन

PATNA : कोरोना संकट के बीच नियोजित शिक्षकों पर नीतीश सरकार का दिल पसीज गया है. नीतीश सरकार ने अब नियोजित शिक्षकों को जनवरी महीने तक का वेतन देने का फैसला किया है. शिक्षा विभाग

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : कोरोना संकट के बीच नियोजित शिक्षकों पर नीतीश सरकार का दिल पसीज गया है. नीतीश सरकार ने अब नियोजित शिक्षकों को जनवरी महीने तक का वेतन देने का फैसला किया है. शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव ने इस संबंध में सभी जिला शिक्षा पदाधिकारी और जिला कार्यक्रम पदाधिकारियों को पत्र लिखते हुए शिक्षकों के वेतन भुगतान का आदेश दिया है.


शिक्षा विभाग की तरफ से जो आदेश जारी किया गया है. उसमें स्पष्ट तौर पर लिखा गया है कि देश में 21 दिनों के लॉक डाउन को देखते हुए विशेष परिस्थितियों में सरकार ने वेतन भुगतान का फैसला किया है. अब सरकार के इस निर्णय के बाद क्लास 1 से 12 तक में कार्यरत सभी नियमित और नियोजित शिक्षकों को जनवरी 2020 तक का वेतन भुगतान कर दिया जायेगा.


हालांकि हड़ताली नियोजित शिक्षकों को फरवरी महीने का वेतन अभी नहीं मिलेगा. लेकिन जो शिक्षक के कार्य योगदान कर चुके हैं उन्हें फरवरी महीने का वेतन भी दिया जायेगा. लगातार सरकार से नियोजित शिक्षक और उनसे जुड़े संगठनों के साथ-साथ अन्य राजनीतिक दल के नेताओं ने भी या मांग की थी कि कोरोना वायरस को लेकर मौजूदा संकट के बीच उन्हें वेतन मुहैया कराया जाये. कोरोना वायरस ने आखिरकार हड़ताली नियोजित शिक्षकों के लिए नीतीश सरकार के मन में संवेदना उठा दी है.



टैग्स