ब्रेकिंग
वैशाली नाव हादसे पर चिराग पासवान ने जताया दुख, अधिकारियों को राहत और मदद पहुंचाने के निर्देश✦राघोपुर नाव हादसे पर CM सम्राट चौधरी ने जताया दुख, 4-4 लाख रुपये मुआवजे का किया ऐलान✦मधेपुरा में पिता पर बेटी की हत्या का आरोप, गुमशुदगी की झूठी रिपोर्ट देकर पुलिस को करता रहा गुमराह✦वैशाली में नाव पलटने से 11 लोगों की मौत, तेजस्वी यादव ने जताया दुख, राहत और बचाव कार्य जारी✦वैशाली में गंगा नदी में नाव पलटी, 8 बच्चों समेत 11 लोगों की मौत✦वैशाली नाव हादसे पर चिराग पासवान ने जताया दुख, अधिकारियों को राहत और मदद पहुंचाने के निर्देश✦राघोपुर नाव हादसे पर CM सम्राट चौधरी ने जताया दुख, 4-4 लाख रुपये मुआवजे का किया ऐलान✦मधेपुरा में पिता पर बेटी की हत्या का आरोप, गुमशुदगी की झूठी रिपोर्ट देकर पुलिस को करता रहा गुमराह✦वैशाली में नाव पलटने से 11 लोगों की मौत, तेजस्वी यादव ने जताया दुख, राहत और बचाव कार्य जारी✦वैशाली में गंगा नदी में नाव पलटी, 8 बच्चों समेत 11 लोगों की मौत

बिहार बजट पर बोले नित्यानंद राय..NDA सरकार का यह बजट विकास और जनकल्याण उन्मुखी है

बिहार के उप मुख्यमंत्री सह वित्त मंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को वित्तीय वर्ष 2025-26 का बजट पेश किया। बजट की कुल राशि करीब 3 लाख 16 हजार 895 करोड़ रुपये है। जो शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, सिंचाई, पर्यटन, खेल और शहरों के विकास के लिए आवंटित की गई है।

BIHAR
नित्यानंद राय का बयान
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BIHAR BUDGET 2025: बिहार विधानसभा में आज सोमवार 03 मार्च को सम्राट चौधरी ने वित्तीय वर्ष 2025-26 का बजट पेश किया। इस बार 3 लाख 17 हजार करोड़ रुपये का बजट पेश किया गया। इस बार सबसे ज्यादा शिक्षा पर 60 हजार करोड़ खर्च रुपये खर्च किया जाएगा। 


इस साल के बजट का कुल आकार पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में 38,169 करोड़ रुपये अधिक है। केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने बिहार के बजट पर कहा कि विकास और जनकल्याण उन्मुखी एनडीए सरकार का यह बजट है। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत 2047 संकल्प को साकार करने में बड़ा योगदान देने वाला यह बजट है। 


केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानन्द राय ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के विकासशील विचारों को प्रधानमंत्री जी का आशीर्वाद प्राप्त है, और यह बजट इसका स्पष्ट प्रमाण है। उन्होंने कहा कि यह बजट गरीबों, युवाओं, किसानों एवं महिलाओं पर केंद्रित रहते हुए समावेशी विकास के उपाय प्रस्तुत करता है।

टैग्स