ब्रेकिंग
आ गई जनगणना की तारीख, इन राज्यों में फिलहाल नहीं होगा सेंसस; जानिए.. आपके यहां कब होगी?✦Bihar Teacher News: आ गया CK अनिल का आदेश, टीचर अगर जींस-टीशर्ट में दिखे तो खैर नहीं; जारी हुआ आदेश✦360वें प्रकाश पर्व की तैयारियों को लेकर CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, पटना साहिब गुरुद्वारे में टेका मत्था✦पटना से मुजफ्फरपुर तक फूड सेफ्टी की छापेमारी, कहीं मिला बासी चिकन तो कहीं एक्सपायर्ड दूध; कई किचन बंद✦सीके अनिल के पदभार संभालते ही एक्शन में शिक्षा विभाग, सभी जिलों से शिक्षकों की IN-OUT अटेंडेंस का मांगा हिसाब✦आ गई जनगणना की तारीख, इन राज्यों में फिलहाल नहीं होगा सेंसस; जानिए.. आपके यहां कब होगी?✦Bihar Teacher News: आ गया CK अनिल का आदेश, टीचर अगर जींस-टीशर्ट में दिखे तो खैर नहीं; जारी हुआ आदेश✦360वें प्रकाश पर्व की तैयारियों को लेकर CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, पटना साहिब गुरुद्वारे में टेका मत्था✦पटना से मुजफ्फरपुर तक फूड सेफ्टी की छापेमारी, कहीं मिला बासी चिकन तो कहीं एक्सपायर्ड दूध; कई किचन बंद✦सीके अनिल के पदभार संभालते ही एक्शन में शिक्षा विभाग, सभी जिलों से शिक्षकों की IN-OUT अटेंडेंस का मांगा हिसाब

नित्यानंद राय बोले- पाकिस्तानियों से हाथ मिलाने वालों को वोट नहीं दें, मोदी ने घर में घुसकर मारा है

ROHTAS : बिहार विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के नेता लगातार आतंकवाद और पाकिस्तान पर बोल रहे हैं. महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्

नित्यानंद राय बोले- पाकिस्तानियों से हाथ मिलाने वालों को वोट नहीं दें, मोदी ने घर में घुसकर मारा है
First Bihar
2 मिनट

ROHTAS :  बिहार विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के नेता लगातार आतंकवाद और पाकिस्तान पर बोल रहे हैं. महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री आतंकवाद और पाकिस्तान को मुद्दा बनाकर लोगों के बीच चुनाव प्रचार कर रहे हैं. रोहतास जिले के चेनारी विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार के दौरान केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि चीन और पाकिस्तान के साथ हाथ मिलाने वालों को वोट मत दीजिये.


रोहतास जिला के चेनारी विधानसभा अंतर्गत आलमपुर गांव में भाजपा नेता और केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय और वीआईपी पार्टी के मुकेश सहनी ने चुनावी जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान  नित्यानंद राय ने पाकिस्तान और आतंकवाद को लेकर उन्होंने विपक्ष के ऊपर हमला बोला. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान और चीन के साथ सुर मिलाने वालों को वोट मत दीजिये. वैसे लोगों को वोट दीजिये जो सर्जिकल स्ट्राइक करते हैं. पीएम मोदी ने पाकिस्तान के घर में घुसकर आतंकवादियों को घुसकर मारा है.


केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय और वीआईपी पार्टी के मुकेश सहनी ने चेनारी से जदयू प्रत्याशी ललन पासवान के लिए वोट मांगा. नित्यानंद राय ने चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आपकी हर एक वोट का मायने हैं और अपना मत वैसे उम्मीदवार और पार्टी को दें, जो राज्य के हित में सोचें. जनता के लिए जिसके पास विकास का प्लान हो.  ऐसे लोगों को अपना मत देकर कभी भी सदन में न भेजिए, जो व्यक्तिगत हितों की पूर्ति करता हो. 


वीआईपी के नेता मुकेश साहनी ने कहा कि महागठबंधन के नेताओं ने उन्हें अपमानित करने का काम किया.  दुनिया भर के देशभर के पत्रकारों के सामने उन्हें जलील किया गया. उनके पीठ में खंजर भोंकने का काम किया.  ऐसी स्थिति में एनडीए के नेताओं ने एक अति पिछड़ा के बेटे मुकेश सहनी के जख्म पर मरहम लगाने का काम किया. 

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता