ब्रेकिंग
बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल

नीतीश सरकार के मंत्री भूले सोशल डिस्टेंसिंग, बहादुर बिटिया को सम्मानित करने लाव-लश्कर के साथ पहुंचे दरभंगा

DARBHANGA : दरभंगा की बहादुर बिटिया ज्योति का हर कोई सम्मान करने को आतुर है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनॉल्ड ट्रंप की बेटी इवांका ने बिहार की बेटी को ट्वीट क्या किया क्या पक्ष क्या व

FirstBihar
Anurag Goel
3 मिनट

DARBHANGA : दरभंगा की बहादुर बिटिया ज्योति का हर कोई सम्मान करने को आतुर है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनॉल्ड ट्रंप की बेटी इवांका ने बिहार की बेटी को ट्वीट क्या किया क्या पक्ष क्या विपक्ष सभी नेताओं ने उसे सम्मान देने की होड़ सी लगी हुई है। पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी उससे वीडियो  कॉफ्रेसिंग से बात की है तो भला सरकार के मंत्री और स्थानीय विधायक कहा पीछे रहने वाले थे। वे भी पूरे लाव लश्कर के साथ पहुंच गये ज्योति  को सम्मान देने इस दौरान मंत्री जी कोरोना भगाने के उस पाठ को ही भूल गये जिसे पूरा देश फॉलो कर रहा है।


बिहार सरकार के मंत्री और दरभंगा के बिरौल से जदयू विधायक मदन सहनी पूरे लॉव लश्कर के साथ पहुंचे बिहार की बेटी के घर। वहीं लड़की जिसने अपने बीमार पिता को साइकिल पर बिटा कर हरियाणा के गुरुग्राम से बिहार के दरभंगा तक का 1200 किलोमीटर का सफर साइकिल से तय किया। ज्योति के बुलंद हौसलों की वजह से आज उसकी लोकप्रियता भी बुलंदी छू रही है। मंत्री मदन सहनी भी उसे  सम्मान देने पहुंचे । इस दौरान ज्योति और उसके माता-पिता को शॉल ओढ़ाकर और माला पहना कर सम्मानित किया। नये कपड़े भी दिया सरकार की तरफ से हर संभव मदद का आश्वासन भी दिया।


ये सब तो ठीक था लेकिन मंत्री जी पूरे लाव लश्कर के साथ वहां पहुंचे थे। ऐसे में मौके पर भीड़ जुटना लाजिमी था। वहां मंत्री जी और बिहार की बिटिया के साथ फोटो खिंचाने की होड़ सी लग गयी। हालात धक्का-मुक्की तक जा पहुंचे। इस दौरान वहां मौजूद लोग सोशल डिस्टेंसिंग और लॉकडाउन सब भूल गये शाय़द मंत्री जी भी।


अब लॉकडाउन 4.0 अपने अंतिम दौर में पहुंच चुका है। लेकिन छूट का दायरा बढ़ते ही लोग इसे भूलते चले जा रहे हैं लेकिन हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि देश या फिर बिहार से कोरोना खत्म नहीं हो गया है बल्कि इसका संक्रमण हाल के दिनों में तेजी से बढ़ा है। देश को आने वाले वक्त में और भी ज्यादा सख्ती से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा। लॉकडाउन हो न हो लेकिन जब तक इस बीमारी से निपटने की दवा नहीं खोज ली जाती तब तक सोशल डिस्टेंसिंग ही सबसे बड़ा हथियार है। 

टैग्स
रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

Prashant

FirstBihar संवाददाता