ब्रेकिंग
कलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टमकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टम

राशन कार्ड पर मिलेगा मुफ्त में खाना और पैसा, नीतीश सरकार का बड़ा फैसला

PATNA : कोरोना संकट के बीच नीतीश सरकार ने गरीबों को राहत के लिए बड़ा फैसला किया है. नीतीश सरकार अब राज्य में बीपीएल कार्ड धारियों को मुफ्त में राशन देगी. मुख्यमंत्री वृद्धजन प

FirstBihar
First Bihar
3 मिनट

PATNA : कोरोना संकट के बीच नीतीश सरकार ने गरीबों को राहत के लिए बड़ा फैसला किया है. नीतीश सरकार अब राज्य में बीपीएल कार्ड धारियों को मुफ्त में राशन देगी. मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना, दिव्यांग पेंशन योजना, विधवा पेंशन योजना और वृद्धावस्था पेंशन पाने वालों को अब एक ही साथ 3 महीने का एडवांस पेंशन मिल जायेगा. सरकार में यह फैसला कोरोना वायरस की महामारी को देखते हुए किया है. 


नीतीश सरकार ने एक बड़े फैसले पर अमल के लिए आदेश जारी कर दिया है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कोरोना वायरस संकट से पैदा हुई स्थिति को लेकर आज एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक बुलाई थी, जिसमें यह फैसला किया गया है. सरकार ने बैठक में यह निर्णय लिया है कि सभी राशन कार्डधारी परिवारों को एक महीने का राशन मुफ्त में दिया जायेगा. इसके साथ ही वृद्धजन पेंशन योजना, दिव्यांग पेंशन योजना, विधवा पेंशन योजना और वृद्धावस्था पेंशन पाने वालों को अगले तीन महीने का पेंशन तत्काल ही दे दिया जायेगा.  इतना ही नहीं बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को भी कोरोना वायरस ने पहले ही छात्रवृत्ति राशि दिलवा दी है. सरकार ने क्लास 1 से लेकर 12 तक के छात्र-छात्राओं को 31 मार्च तक छात्रवृत्ति देने का निर्णय किया है. छात्रवृत्ति की राशि सीधे उनके खातों में 31 मार्च तक भेज दी जाएगी.  


नीतीश सरकार ने सभी राशन कार्ड धारी परिवारों को 1 महीने का राशन मुफ्त देने का फैसला किया है. साथ ही साथ सभी प्रकार के पेंशन धारियों को अगले 3 महीने का वेतन अग्रिम तौर पर तत्काल देने का भी बड़ा फैसला किया गया है. यह राशि मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना, दिव्यांग पेंशन विधवा पेंशन और वृद्धावस्था पेंशन के लाभार्थियों को सीधे उनके खाते में भेजी जाएगी. 



टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें