ब्रेकिंग
नीरज कुमार पहुंचे नीतीश के दरबार, अनंत सिंह के मोर्चा खोलने के बीच जारी की तस्वीर; क्या हुई ‘बड़ी बात’?✦IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस: लालू यादव, राबड़ी और तेजस्वी यादव कोर्ट में हुए पेश, चार्ज फ्रेमिंग पर सुनवाई टली✦MLC चुनाव से पहले JDU में बढ़ी चुनौती, अनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद पर पार्टी में वेट एंड वॉच की स्थिति; ललन सिंह पर टिकी नजर✦IRCTC केस में आज लालू परिवार की कोर्ट में पेशी, लालू-राबड़ी-तेजस्वी समेत 9 आरोपियों पर पढ़े जाएंगे आरोप✦Bihar Crime : पटना में कार के अंदर रिटायर्ड इंजीनियर का शव मिलने से सनसनी, कनपटी के पीछे लगी थी गोली; पास में मिली पिस्टल, हत्या या आत्महत्या की गुत्थी में उलझी पुलिस✦नीरज कुमार पहुंचे नीतीश के दरबार, अनंत सिंह के मोर्चा खोलने के बीच जारी की तस्वीर; क्या हुई ‘बड़ी बात’?✦IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस: लालू यादव, राबड़ी और तेजस्वी यादव कोर्ट में हुए पेश, चार्ज फ्रेमिंग पर सुनवाई टली✦MLC चुनाव से पहले JDU में बढ़ी चुनौती, अनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद पर पार्टी में वेट एंड वॉच की स्थिति; ललन सिंह पर टिकी नजर✦IRCTC केस में आज लालू परिवार की कोर्ट में पेशी, लालू-राबड़ी-तेजस्वी समेत 9 आरोपियों पर पढ़े जाएंगे आरोप✦Bihar Crime : पटना में कार के अंदर रिटायर्ड इंजीनियर का शव मिलने से सनसनी, कनपटी के पीछे लगी थी गोली; पास में मिली पिस्टल, हत्या या आत्महत्या की गुत्थी में उलझी पुलिस

नीतीश- सम्राट ने बांटी नौकरी : 2901 आयुष चिकित्सकों को NDA सरकार ने सौंपा नियुक्ति पत्र, विजय सिन्हा भी रहे मौजूद

PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज 2901 नवनियुक्त आयुष चिकित्सकों को नियुक्ति पत्र सौंपा गया है। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग की ओर से मुख्यमंत्री सचिवालय संवाद में नियुक्ति पत्र वितर

नीतीश- सम्राट ने बांटी नौकरी : 2901 आयुष चिकित्सकों को NDA सरकार ने सौंपा नियुक्ति पत्र, विजय सिन्हा भी रहे मौजूद
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज 2901 नवनियुक्त आयुष चिकित्सकों को नियुक्ति पत्र सौंपा गया है। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग की ओर से मुख्यमंत्री सचिवालय संवाद में नियुक्ति पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया था।  इस कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री सह स्वास्थ्य मंत्री सम्राट चौधरी और उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिंह भी मौजूद रहें। 


दरअसल, लोकसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लगातार कई विभागों की योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास कर रहे हैं तो दूसरी तरफ नियुक्ति पत्र का वितरण भी हो रहा है। बिहार में एनडीए की सरकार बनने के बाद से कई विभागों में नियुक्ति पत्र वितरित किया गया है। इसी कड़ी में आज स्वास्थ्य विभाग की ओर से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। 


मालूम हो कि, लोकसभा चुनाव की घोषणा होने के बाद आचार संहिता लगते ही इस तरह के कार्यक्रमों पर ब्रेक लग जाएगा। इसलिए मुख्यमंत्री के स्तर से भी सभी विभागों को निर्देश दिया गया था कि जल्द से जल्द उद्घाटन और शिलान्यास के साथ नियुक्ति पत्र वितरण का कार्यक्रम कर लें। ताकि आगे किसी तरह की कोई भी समस्या का समाना न करना पड़े और बाकि के काम भी सुचारु रूप से संचालित होते रहे। 


उधर,  जब से बिहार में एनडीए की सरकार बनी है, तब से हजारों करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास हो चुका है। वहीं कई विभागों में नियुक्ति पत्र भी बांटा गया है। लेकिन, स्वास्थ्य मंत्री सम्राट चौधरी के विभाग के तरफ से यह पहला कार्यक्रम आयोजित किया गया था। जिसके तहत आज आयुष डॉक्टरों को नियुक्ति पत्र सौंपा गया।