ब्रेकिंग
दवा फैक्ट्री का बॉयलर फटा, हादसे में 5 मजदूरों की दर्दनाक मौत; दर्जनभर गंभीर रूप से घायल✦नीरज कुमार पहुंचे नीतीश के दरबार, अनंत सिंह के मोर्चा खोलने के बीच जारी की तस्वीर; क्या हुई ‘बड़ी बात’?✦IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस: लालू यादव, राबड़ी और तेजस्वी यादव कोर्ट में हुए पेश, चार्ज फ्रेमिंग पर सुनवाई टली✦MLC चुनाव से पहले JDU में बढ़ी चुनौती, अनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद पर पार्टी में वेट एंड वॉच की स्थिति; ललन सिंह पर टिकी नजर✦IRCTC केस में आज लालू परिवार की कोर्ट में पेशी, लालू-राबड़ी-तेजस्वी समेत 9 आरोपियों पर पढ़े जाएंगे आरोप✦दवा फैक्ट्री का बॉयलर फटा, हादसे में 5 मजदूरों की दर्दनाक मौत; दर्जनभर गंभीर रूप से घायल✦नीरज कुमार पहुंचे नीतीश के दरबार, अनंत सिंह के मोर्चा खोलने के बीच जारी की तस्वीर; क्या हुई ‘बड़ी बात’?✦IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस: लालू यादव, राबड़ी और तेजस्वी यादव कोर्ट में हुए पेश, चार्ज फ्रेमिंग पर सुनवाई टली✦MLC चुनाव से पहले JDU में बढ़ी चुनौती, अनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद पर पार्टी में वेट एंड वॉच की स्थिति; ललन सिंह पर टिकी नजर✦IRCTC केस में आज लालू परिवार की कोर्ट में पेशी, लालू-राबड़ी-तेजस्वी समेत 9 आरोपियों पर पढ़े जाएंगे आरोप

Anant Singh : “एतना वोट दीजिए कि पेटी भर जाए ...” अनंत सिंह की हुंकार, नीरज कुमार पर तंज- ‘दुश्मन की जमानत जब्त हो जाएगी’

पटना स्नातक सीट पर अनंत सिंह और नीरज कुमार के बीच विवाद अब चुनावी मैदान में भी दिख रहा है। अनुज सिंह के समर्थन में उतरे अनंत सिंह ने जनता से ‘पेटी भर जाए’ इतना वोट देने की अपील की और विरोधी की जमानत जब्त होने की बात कही।

Anant Singh : “एतना वोट दीजिए कि पेटी भर जाए ...” अनंत सिंह की हुंकार, नीरज कुमार पर तंज- ‘दुश्मन की जमानत जब्त हो जाएगी’
Tejpratap
Tejpratap
5 मिनट

पटना : बिहार विधान परिषद की पटना स्नातक सीट का चुनाव जैसे-जैसे करीब आ रहा है, वैसे-वैसे जेडीयू के अंदर चल रही अनंत सिंह और नीरज कुमार की अदावत भी खुलकर सामने आती जा रही है। अब मोकामा विधायक अनंत सिंह ने अपने समर्थकों के बीच ऐसा बयान दिया है, जिसने इस चुनावी मुकाबले को और चर्चा में ला दिया है। जनसुराज प्रत्याशी के समर्थन में घूम रहे अनंत सिंह ने जनता से अपील करते हुए कहा कि उनके कैंडिडेट को इतना वोट दीजिए कि मतपेटी भर जाए और विरोधी की जमानत जब्त हो जाए।


अनंत सिंह ने अपने अंदाज में कहा, “हम मालिक जनता से आशीर्वाद मांग रहे हैं, घूम-घूमकर। यह कह रहे हैं कि मेरे कैंडिडेट को इतना वोट दीजिए कि मतपेटी भर जाए और दुश्मन का जमानत जब्त हो जाए।” उनके इस बयान को पटना स्नातक सीट पर जेडीयू उम्मीदवार नीरज कुमार के खिलाफ उनके लगातार जारी अभियान से जोड़कर देखा जा रहा है।


दरअसल, पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जेडीयू ने मौजूदा विधान पार्षद और पार्टी के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार को उम्मीदवार बनाया है। वहीं जनसुराज ने डॉ. अनुज सिंह को मैदान में उतारा है। अनंत सिंह ने नीरज कुमार के खिलाफ खुलकर विरोध का रुख अपनाते हुए अनुज सिंह को अपना समर्थन दिया है। 1 अक्टूबर को अनुज सिंह के नामांकन के दौरान भी अनंत सिंह उनके साथ खुली जीप में नजर आए थे और बड़ी संख्या में समर्थक उनके साथ मौजूद थे।


अनंत सिंह और नीरज कुमार के बीच विवाद कोई नया नहीं है। एमएलसी चुनाव से पहले यह राजनीतिक टकराव लगातार बयानबाजी के रूप में सामने आया है। अनंत सिंह ने पहले ही ऐलान किया था कि वह पटना स्नातक क्षेत्र में घूम-घूमकर अनुज सिंह के लिए वोट मांगेंगे। दूसरी ओर नीरज कुमार ने भी अनंत सिंह के आरोपों पर पलटवार किया है और सबूत होने पर कोर्ट जाने की चुनौती दी थी।


अब अनंत सिंह का नया बयान इसी टकराव को चुनावी मैदान में और धार देता दिख रहा है। उन्होंने अपने समर्थकों और मतदाताओं से अपने उम्मीदवार के पक्ष में ज्यादा से ज्यादा मतदान करने की अपील की है। उनके बयान में ‘दुश्मन’ शब्द का इस्तेमाल भी चर्चा का विषय बन गया है, क्योंकि पटना स्नातक सीट पर उनका सीधा राजनीतिक विरोध जेडीयू के ही उम्मीदवार नीरज कुमार से है।


अनंत सिंह के अनुज सिंह के समर्थन में उतरने के बाद जेडीयू के भीतर भी इस विवाद को लेकर चर्चा तेज हुई है। पार्टी नेता संजय झा ने कहा है कि मामला पार्टी के संज्ञान में है और इसे सुलझाने की जिम्मेदारी केंद्रीय मंत्री ललन सिंह को दी गई है।


इस बीच अनुज सिंह के नामांकन के दौरान अनंत सिंह के साथ बड़ी संख्या में समर्थकों की मौजूदगी और नारेबाजी ने भी राजनीतिक हलकों में ध्यान खींचा था। रिपोर्टों के मुताबिक, अनंत सिंह के आवास से नामांकन के लिए निकले काफिले में नीतीश कुमार, निशांत कुमार और ललन सिंह के समर्थन में भी नारे लगाए गए थे।


पटना स्नातक सीट पर इस बार मुकाबला इसलिए भी खास है क्योंकि यहां चुनावी लड़ाई के साथ जेडीयू के अंदर का यह टकराव भी चर्चा के केंद्र में है। एक तरफ पार्टी ने अपने उम्मीदवार नीरज कुमार के पक्ष में चुनावी तैयारी शुरू की है, तो दूसरी तरफ उसी पार्टी के विधायक अनंत सिंह जनसुराज के अनुज सिंह के लिए प्रचार कर रहे हैं।


अब अनंत सिंह के ‘पेटी भर जाए’ वाले बयान ने इस चुनावी लड़ाई को नया राजनीतिक तड़का दे दिया है। उनके बयान का संदेश साफ तौर पर अपने समर्थकों को ज्यादा से ज्यादा वोट के लिए लामबंद करने वाला है। हालांकि चुनाव का अंतिम फैसला मतदाताओं के वोट से ही होगा। पटना स्नातक सीट के लिए मतदान 23 अक्टूबर को और मतगणना 27 अक्टूबर को प्रस्तावित है।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU

FirstBihar संवाददाता