ब्रेकिंग
पटना में SIR के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन: जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग तोड़ आगे बढ़े छात्र, पुलिस वैन की चाबी लेकर भागे प्रदर्शनकारी✦राहुल गांधी को मानहानि केस में सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, ट्रायल कोर्ट की कार्रवाई पर रोक; महाराष्ट्र सरकार को नोटिस✦भारत-नेपाल सीमा पर मानव तस्करी का भंडाफोड़, 2 नाबालिग लड़कियों को कराया गया मुक्त; मुख्य आरोपी समेत 2 गिरफ्तार✦नवरात्रि में माहौल बिगाड़ने की कोशिश: उपद्रवियों ने दो पूजा पंडालों में लगाई आग, बाइक भी जली; घटना के बाद इलाके में तनाव✦नवरात्रि पर बिहार की बेटियों को बड़ी सौगात… 1,000 छात्राओं को हर महीने मिलेंगे 10-10 हजार रुपये✦पटना में SIR के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन: जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग तोड़ आगे बढ़े छात्र, पुलिस वैन की चाबी लेकर भागे प्रदर्शनकारी✦राहुल गांधी को मानहानि केस में सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, ट्रायल कोर्ट की कार्रवाई पर रोक; महाराष्ट्र सरकार को नोटिस✦भारत-नेपाल सीमा पर मानव तस्करी का भंडाफोड़, 2 नाबालिग लड़कियों को कराया गया मुक्त; मुख्य आरोपी समेत 2 गिरफ्तार✦नवरात्रि में माहौल बिगाड़ने की कोशिश: उपद्रवियों ने दो पूजा पंडालों में लगाई आग, बाइक भी जली; घटना के बाद इलाके में तनाव✦नवरात्रि पर बिहार की बेटियों को बड़ी सौगात… 1,000 छात्राओं को हर महीने मिलेंगे 10-10 हजार रुपये

नीतीश पर बढ़ा बिहारियों को वापस लाने का दबाव, अब शक्ति सिंह गोहिल ने की मांग

PATNA : दिल्ली सहित दूसरे राज्यों में फंसे बिहारियों को वापस सुबह में लाने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर दबाव बढ़ा है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से लगातार अन्य राजनीतिक दल क

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : दिल्ली सहित दूसरे राज्यों में फंसे बिहारियों को वापस सुबह में लाने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर दबाव बढ़ा है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से लगातार अन्य राजनीतिक दल के नेता यह मांग कर रहे हैं कि अन्य राज्यों में फंसे बिहारियों को वापस लाया जाये. इसी कड़ी में बिहार कांग्रेस प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल ने भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मांग की है.


शक्ति सिंह गोहिल ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से यह मांग की है कि अन्य राज्यों में फंसे बिहारियों को वह वापस उनके घर तक पहुंचाएं. गोहिल ने कहा है कि नीतीश सरकार को बिहारियों को वापस लाने के लिए बसों का इंतजाम करना चाहिए. शक्ति सिंह गोहिल बिहार के साथ-साथ दिल्ली के भी कांग्रेस प्रभारी हैं और आज बड़ी तादाद में दिल्ली से पूर्वांचल के लोग पैदल ही यूपी बॉर्डर की तरह निकले हैं.


उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से दिल्ली यूपी बॉर्डर पर बसों का इंतजाम भी किया गया है, लेकिन बिहार सरकार की तरफ से ऐसा कोई इंतजाम नहीं होने से लोग मुश्किलों का सामना कर रहे हैं. हालांकि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने और राज्य सरकारों से ही मदद की अपील की है, जहां बिहारी फंसे हुए हैं.

टैग्स