ब्रेकिंग
जमुई में टेलीग्राम के 'साइबर जिहाद मूवमेंट' ग्रुप से जुड़े दो नाबालिग पकड़े गए, विदेशी हैंडलर से संपर्क का आरोप✦मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाया कल्याणपुर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश और देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, बोले..इसे आपसी सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं✦नशेड़ी को अगवा कर करोड़ों की जमीन लिखवाने का आरोप, थाने पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, मां ने लगाई न्याय की गुहार ✦बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शेड्यूल जारी, सम्राट सरकार इस दिन पेश करेगी अनुपूरक बजट✦जमुई में टेलीग्राम के 'साइबर जिहाद मूवमेंट' ग्रुप से जुड़े दो नाबालिग पकड़े गए, विदेशी हैंडलर से संपर्क का आरोप✦मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाया कल्याणपुर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश और देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, बोले..इसे आपसी सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं✦नशेड़ी को अगवा कर करोड़ों की जमीन लिखवाने का आरोप, थाने पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, मां ने लगाई न्याय की गुहार ✦बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शेड्यूल जारी, सम्राट सरकार इस दिन पेश करेगी अनुपूरक बजट

Bihar News: नीतीश कुमार ने लालकृष्ण आडवाणी को जन्मदिन पर दी शुभकामनाएं, कहा- "देश के महान नेता से हमेशा प्रेरणा मिली है"

Bihar News: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने देश के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को उनके जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।

Bihar News
बिहार न्यूज
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
2 मिनट

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने देश के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को उनके जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। 


CM नीतीश  कुमार ने अपने X (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट पर एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा- “देश के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व उपप्रधानमंत्री आदरणीय श्री लालकृष्ण आडवाणी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। उनके स्वस्थ एवं सुदीर्घ जीवन की कामना है।”


नीतीश कुमार ने कहा कि लालकृष्ण आडवाणी भारतीय राजनीति के ऐसे प्रखर नेता हैं जिन्होंने राष्ट्र निर्माण और लोकतंत्र को मजबूत करने में अमूल्य योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि आडवाणी जी का जीवन राजनीतिक निष्ठा, आदर्श और मर्यादा का प्रतीक रहा है, जिससे देश के तमाम कार्यकर्ताओं को प्रेरणा मिलती रही है।


उल्लेखनीय है कि लालकृष्ण आडवाणी भारतीय जनता पार्टी (BJP) के संस्थापक सदस्यों में से एक रहे हैं और उन्होंने लंबे समय तक पार्टी के संगठन को मजबूत करने का कार्य किया। वे देश के गृह मंत्री और बाद में उपप्रधानमंत्री के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। उनके नेतृत्व में देश ने कई ऐतिहासिक राजनीतिक परिवर्तन देखे।