ब्रेकिंग
Bihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!सहरसा में कफ सिरप तस्कर को 10 साल की सजा, 5 लाख रुपये का भी जुर्मानाEO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!सहरसा में कफ सिरप तस्कर को 10 साल की सजा, 5 लाख रुपये का भी जुर्मानाEO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही था

BIHAR NEWS : मंत्री को सिर्फ एक मिनट ! आप सिर्फ 1 मिनट का समय लेंगे...गागर में सागर भरने का काम करें

बेगूसराय में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा के दौरान मंत्री सुरेंद्र मेहता को 1 मिनट में बोलने की हिदायत दी गई। मंच पर पहुंचकर उन्होंने सिर्फ अभिवादन किया और बिना भाषण दिए अपनी सीट पर लौट गए।

BIHAR NEWS :  मंत्री को सिर्फ एक मिनट ! आप सिर्फ 1 मिनट का समय लेंगे...गागर में सागर भरने का काम करें
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

BIHAR NEWS : बिहार के मुख्यमंत्री Nitish Kumar की समृद्धि यात्रा आज Begusarai पहुंची, जहां कई विकास योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन होना है। इसी दौरान मंच पर एक दिलचस्प वाकया देखने को मिला, जब बिहार सरकार के मंत्री Surendra Mehta को सिर्फ एक मिनट में अपनी बात रखने की हिदायत दी गई।


दरअसल, समृद्धि यात्रा कार्यक्रम के दौरान मंच से मुख्यमंत्री Nitish Kumar का संबोधन होना था। उससे ठीक पहले स्थानीय नेता और बिहार सरकार के मंत्री Surendra Mehta को बोलने के लिए आमंत्रित किया गया।हालांकि मंच संचालन कर रहे नेताओं ने उन्हें स्पष्ट निर्देश दिया कि वे अपनी बात सिर्फ एक मिनट में खत्म करें, क्योंकि कार्यक्रम का समय सीमित है और कई अन्य नेताओं को भी बोलना है। इसके साथ ही आज सीएम साहब को यहां से आगे शेखपुरा भी जाना है। लिहाजा आप गागर में सागर भरने का काम करें। 


ऐसे में मंच पर पहुंचने के बाद मंत्री सुरेंद्र मेहता ने माइक संभाला, लेकिन उन्होंने कोई लंबा भाषण नहीं दिया। उन्होंने सिर्फ मुख्यमंत्री Nitish Kumar, दोनों उपमुख्यमंत्रियों और अपने सहयोगी मंत्रियों का अभिवादन किया। इसके बाद उन्होंने बिना कोई अतिरिक्त बात कहे माइक छोड़ दिया और सीधे अपनी सीट पर लौट गए। मंत्री के इस छोटे से संबोधन ने मंच पर मौजूद नेताओं और लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।


आपको बताते चलें कि, समृद्धि यात्रा के तहत मुख्यमंत्री Nitish Kumar आज Begusarai में कई विकास योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही वे जिले में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा भी करेंगे और अधिकारियों को जरूरी निर्देश देंगे। यह यात्रा राज्य सरकार की प्रमुख योजनाओं की प्रगति का जायजा लेने और नई परियोजनाओं की शुरुआत के उद्देश्य से की जा रही है।