ब्रेकिंग
क्या मार्च में शादी करेंगे निशांत कुमार? महिला पत्रकार के सवाल पर आया ऐसा रिएक्शन, VIDEO वायरलदिल्ली में रहने वाले बिहारियों के लिए बड़ी खुशखबरी! पटना समेत 7 शहरों तक सालभर दौड़ेंगी AC लग्जरी बसें, जानिए कब होगी शुरुआतबिहार में उद्योगों का मेगा धमाका! 10 कंपनियां करेंगी ₹51,600 करोड़ का निवेश, सम्राट चौधरी बोले- बनेगा देश का नया स्टील हबBihar Weather Alert: बिहार में फिर बदलेगा मौसम, 4 जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, पटना समेत 18 जिलों पर आंधी-वज्रपात का खतरायुवक की मौत मामले में हाथी ‘विजयलक्ष्मी’ को मिली जमानत, महावत और मालिक अब भी जेल में क्या मार्च में शादी करेंगे निशांत कुमार? महिला पत्रकार के सवाल पर आया ऐसा रिएक्शन, VIDEO वायरलदिल्ली में रहने वाले बिहारियों के लिए बड़ी खुशखबरी! पटना समेत 7 शहरों तक सालभर दौड़ेंगी AC लग्जरी बसें, जानिए कब होगी शुरुआतबिहार में उद्योगों का मेगा धमाका! 10 कंपनियां करेंगी ₹51,600 करोड़ का निवेश, सम्राट चौधरी बोले- बनेगा देश का नया स्टील हबBihar Weather Alert: बिहार में फिर बदलेगा मौसम, 4 जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, पटना समेत 18 जिलों पर आंधी-वज्रपात का खतरायुवक की मौत मामले में हाथी ‘विजयलक्ष्मी’ को मिली जमानत, महावत और मालिक अब भी जेल में

विपक्ष को करारा जवाब: 'बीमार' कहने वालों की नीतीश ने कर दी बोलती बंद, 84 चुनावी रैलियों को किया संबोधित

बीमार कहने वालों को नीतीश कुमार ने करारा जवाब दिया है। बिहार चुनाव में 84 रैलियों को संबोधित कर मुख्यमंत्री ने विपक्ष की बोलती बंद कर दी है। उन्होंने कहा कि एनडीए की सरकार ही बिहार के विकास की गारंटी है।

बिहार
दमदार चुनाव प्रचार
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

PATNA: जो लोग मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बीमार कहते थे, यह भी कहते थे कि नीतीश कुमार थक चुके हैं, उन्हें आराम की जरूरत है। ऐसे लोगों की बोलती खुद नीतीश कुमार ने बंद कर दी है। विपक्ष के बीमार वाले तंज का जवाब नीतीश कुमार ने चुनावी मैराथन से दिया है। बिहार विधानसभा चुनाव में नीतीश कुमार ने कुल 84 चुनावी रैलियां की जिसमें 11 सड़क मार्ग और 73 हवाई मार्ग से जनसभाएं की।


बिहार विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने दमदार चुनाव प्रचार से विपक्ष की बोलती बंद कर दी है। जो लोग उनकी उम्र और स्वास्थ्य पर सवाल उठा रहे थे, वो भी नीतीश कुमार की लगातार हुई सभाओं को देखकर हैरान रह गया। नीतीश कुमार ने खुद को सबसे सक्रिय स्टार प्रचारक साबित करके दिखाया है। उन्होंने ताबड़तोड़ चुनावी जनसभाओं को संबोधित किया। इतना ही नहीं 1000 KM सड़क यात्रा कर 8 विधानसभा क्षेत्रों में उन्होंने लोगों से सीधा जनसंपर्क भी किया। 


आज भी उन्होंने चुनाव प्रचार किया। रोहतास के नोखा में उन्होंने जेडीयू प्रत्याशी नागेन्द्र चंद्रवंशी के समर्थन में वोट करने की अपील की। कहा कि बिहार के विकास के लिए वो एनडीए को विजयी बनाए और बिहार में फिर से एनडीए की सरकार बनाए। उन्होंने बिहार को विकसित राज्य बनाने का संकल्प लिया। नोखा से पहले उन्होंने औरंगाबाद और नवीनगर में भी सभा की। वहां उन्होंने कहा कि बिहार में फिर से डबल इंजन की सरकार बनेगी। मोदी और नीतीश की जोड़ी पर लोगों को भरोसा है। उन्होंने वादा किया कि एनडीए की सरकार आने पर बिहार का सर्वांगीण विकास होगा। 


बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के प्रचार का शोर आज शाम पांच बजे थम गया। चुनाव प्रचार के आखिरी दिन दोनों ही गठबंधनों ने नेताओं ने अपना पूरा जोर लगा दिया। इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी रोहतास के करगहर में चुनावी सभा को संबोधित किया और लोगों से वोट की अपील की।


दरअसल, करगहर विधानसभा के इटवाडीह मे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एनडीए गठबंधन के जेडीयू प्रत्याशी वशिष्ठ सिंह के पक्ष मे चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि नीतीश-मोदी की साझेदारी ने बिहार को जंगल राज से मुक्त कराया और वंशवाद की राजनीति को खत्म किया। 


नीतीश कुमार ने लालू परिवार पर तीखा हमला बोलते वह कहां की 2005 से पहले बिहार में डर और भय का माहौल था। उस समय पढ़ाई, बिजली, सडक एवं अन्य व्यवस्था नहीं थी। बिहार में सभी जाति धर्म के लोगों के लिए काम किया गया है और आगे भी काम किया जाएगा। 


उन्होंने कहा कि पहले वाले ने कोई काम नहीं किया है, उसे वोट मत दीजिएगा। इस दौरान उन्होंने जदयू प्रत्याशी वशिष्ठ सिंह को मत देने की अपील की। बता दें कि सीएम नीतीश कुमार ने रोहतास जिला में चुनाव प्रचार के अंतिम दिन आज नोखा तथा काराकाट में भी चुनावी सभा को संबोधित किया।