ब्रेकिंग
Bihar News : बिहार में पुलिस के हथियारों पर बड़ा फैसला! अब भीड़ के बीच नहीं दिखेगी AK-47, जानिए क्या है नया नियमरोशन आनंद की गिरफ्तारी पर बड़ा मोड़! NHRC ने पटना SSP को चेताया, 3 सितंबर तक मांगा जवाबBihar STET 2026 : बिहार में शिक्षक बनने का मौका, 17 अगस्त से खुलेगा STET का फॉर्म; आवेदन से पहले ये बातें जान लेंBihar weather : बिहार में आज फिर बरसेंगे बदरा! पटना समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट, घर से निकलने से पहले जान लें मौसम का हाल19 अगस्त को राजद का लोक भवन मार्च, छात्रों पर लाठीचार्ज और फायरिंग के विरोध में तेजस्वी यादव का ऐलानBihar News : बिहार में पुलिस के हथियारों पर बड़ा फैसला! अब भीड़ के बीच नहीं दिखेगी AK-47, जानिए क्या है नया नियमरोशन आनंद की गिरफ्तारी पर बड़ा मोड़! NHRC ने पटना SSP को चेताया, 3 सितंबर तक मांगा जवाबBihar STET 2026 : बिहार में शिक्षक बनने का मौका, 17 अगस्त से खुलेगा STET का फॉर्म; आवेदन से पहले ये बातें जान लेंBihar weather : बिहार में आज फिर बरसेंगे बदरा! पटना समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट, घर से निकलने से पहले जान लें मौसम का हाल19 अगस्त को राजद का लोक भवन मार्च, छात्रों पर लाठीचार्ज और फायरिंग के विरोध में तेजस्वी यादव का ऐलान

नीतीश कुमार ने दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- प्रेम और सद्भाव के साथ मनाएं पर्व

PATNA : देशभर में आज कोरोना संकट के बीच दीपावली का पर्व मनाया जा रहा है. हर तरफ पर्व की रौनक देखने को मिल रही है. इधर बिहार के कार्यवाहक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ट्विटर के जरिये

नीतीश कुमार ने दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- प्रेम और सद्भाव के साथ मनाएं पर्व
First Bihar
3 मिनट

PATNA : देशभर में आज कोरोना संकट के बीच दीपावली का पर्व मनाया जा रहा है. हर तरफ पर्व की रौनक देखने को मिल रही है. इधर बिहार के कार्यवाहक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ट्विटर के जरिये सभी बिहारवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं दी है. 


नीतीश ने ट्वीट किया है- 'प्रकाश पर्व दीपावली के अवसर पर सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. दीपावली अंधकार पर प्रकाश, अज्ञान पर ज्ञान और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है.' 


नीतीश कुमार के अलावा सुशील मोदी ने भी ट्वीट कर लोगों को दीपवाली की शुभकामनाएं दी. सुशील मोदी ने लिखा- 'समस्त देशवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं. प्रकाश का यह दीपोत्सव आप सभी के जीवन में नई रौशनी, ऊर्जा, सौभाग्य और समृद्धि लाये.' 


वहीं, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने भी शुभकामना संदेश दिया है. उन्होंने अपने ब्लॉग मैसेज में लिखा, दीपावली की आप सभी बिहार वासियों को बधाई. यह पर्व अंधकार पर प्रकाश की विजय का है, असत्य पर सत्य की जीत का है, भगवान राम के घर लौटने पर आनेवाली खुशी का है.  प्रकाश और प्रगति का यह पर्व एक बार फिर से हमारे जीवन में रोशनी पहुंचाए, यही कामना है.


टैग्स