ब्रेकिंग
विक्रमशिला सेतु पर इस दिन से वाहनों की आवाजाही होगी बंद, समानांतर पॉन्टून ब्रिज बनाने की केंद्र से मांग‘Reel में उलझाकर युवाओं को बनाया जा रहा मजदूर’, राहुल गांधी ने सोशल मीडिया को बताया 21वीं सदी का नशापूजा का प्रसाद खाते ही बिगड़ी 100 से ज्यादा लोगों की तबीयत, गांव में मची अफरातफरी; उल्टी-दस्त से हड़कंप‘हत्यारों को सजा मिलने तक जारी रहेगा संघर्ष’, रोहतास में हत्या के बाद पीड़ित परिवार से मिले तेजस्वीमुकेश सहनी का बड़ा ऐलान... 2027 से पहले निषाद आरक्षण नहीं मिला तो ‘वोट नहीं’, गंगाजल हाथ में लेकर दिलाया संकल्पविक्रमशिला सेतु पर इस दिन से वाहनों की आवाजाही होगी बंद, समानांतर पॉन्टून ब्रिज बनाने की केंद्र से मांग‘Reel में उलझाकर युवाओं को बनाया जा रहा मजदूर’, राहुल गांधी ने सोशल मीडिया को बताया 21वीं सदी का नशापूजा का प्रसाद खाते ही बिगड़ी 100 से ज्यादा लोगों की तबीयत, गांव में मची अफरातफरी; उल्टी-दस्त से हड़कंप‘हत्यारों को सजा मिलने तक जारी रहेगा संघर्ष’, रोहतास में हत्या के बाद पीड़ित परिवार से मिले तेजस्वीमुकेश सहनी का बड़ा ऐलान... 2027 से पहले निषाद आरक्षण नहीं मिला तो ‘वोट नहीं’, गंगाजल हाथ में लेकर दिलाया संकल्प

Nitish Kumar Mother-in-law Death: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सासू मां विद्यावती देवी का निधन, CM के बेटे ने दी जानकारी

Nitish Kumar Mother-in-law Death: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सासू मां, विद्यावती देवी का पटना में निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार चल रही थीं और उनका इलाज पटना स्थित इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (IGIMS) में चल रहा था।

Bihar News
बिहार न्यूज
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
2 मिनट

Nitish Kumar Mother-in-law Death: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सासू मां, विद्यावती देवी का पटना में निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार चल रही थीं और उनका इलाज पटना स्थित इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (IGIMS) में चल रहा था। उनके निधन की जानकारी मुख्यमंत्री के पुत्र निशांत कुमार ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए साझा की। निशांत ने लिखा कि प्यारी नानी माँ के देहांत की दुखद खबर से मन बहुत व्यथित है। उन्होंने कहा कि वे न केवल एक नानी थीं, बल्कि एक प्यार भरी छाँव थीं, जिनकी कहानियाँ, दुलार और मुस्कान हमेशा उनके दिलों में बसी रहेंगी। निशांत ने यह भी वादा किया कि उनकी सीख को वह कभी नहीं भूलेंगे और नानी माँ जहाँ भी हों, खुश रहें और आशीर्वाद देते रहें।


विद्यावती देवी का अंतिम संस्कार बांस घाट, पटना में किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने पुत्र निशांत कुमार के साथ पहुंचे। बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी भी इस अवसर पर मौजूद रहे। उनके निधन से मुख्यमंत्री परिवार में शोक की लहर फैल गई।


विद्यावती देवी 90 वर्ष की थीं और लंबे समय से बीमार चल रही थीं। उन्हें IGIMS में भर्ती किया गया था और कल शाम 6:40 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके परिवार और करीबी ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उनके परिवार के सदस्यों ने सोशल मीडिया और सार्वजनिक रूप से अपने दुख व्यक्त किए। निशांत कुमार ने अपनी पोस्ट में नानी माँ की यादों और उनसे मिली सीखों का जिक्र करते हुए उनके सम्मान में भावुक शब्द लिखे।

पटना से प्रेम राज की रिपोर्ट