ब्रेकिंग
जमुई में टेलीग्राम के 'साइबर जिहाद मूवमेंट' ग्रुप से जुड़े दो नाबालिग पकड़े गए, विदेशी हैंडलर से संपर्क का आरोप✦मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाया कल्याणपुर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश और देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, बोले..इसे आपसी सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं✦नशेड़ी को अगवा कर करोड़ों की जमीन लिखवाने का आरोप, थाने पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, मां ने लगाई न्याय की गुहार ✦बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शेड्यूल जारी, सम्राट सरकार इस दिन पेश करेगी अनुपूरक बजट✦जमुई में टेलीग्राम के 'साइबर जिहाद मूवमेंट' ग्रुप से जुड़े दो नाबालिग पकड़े गए, विदेशी हैंडलर से संपर्क का आरोप✦मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाया कल्याणपुर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश और देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, बोले..इसे आपसी सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं✦नशेड़ी को अगवा कर करोड़ों की जमीन लिखवाने का आरोप, थाने पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, मां ने लगाई न्याय की गुहार ✦बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शेड्यूल जारी, सम्राट सरकार इस दिन पेश करेगी अनुपूरक बजट

नीतीश की हिदायत का मंत्रियों पर नहीं हो रहा असर, समय से सचिवालय नहीं पहुंच रहे मिनिस्टर; कैबिनेट की बैठक में सीएम ने जताई थी नाराजगी

PATNA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने कैबिनेट के मंत्रियों को समय से दफ्तर पहुंचने की हिदायत दी है। कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्रियों से सभी मंत्रियों को सख्त लहजे में चेताय

नीतीश की हिदायत का मंत्रियों पर नहीं हो रहा असर, समय से सचिवालय नहीं पहुंच रहे मिनिस्टर; कैबिनेट की बैठक में सीएम ने जताई थी नाराजगी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने कैबिनेट के मंत्रियों को समय से दफ्तर पहुंचने की हिदायत दी है। कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्रियों से सभी मंत्रियों को सख्त लहजे में चेताया कि वे समय से सचिवालय पहुंचे हालांकि सीएम की हिदायत का उनके मंत्रियों पर असर नहीं हो रहा है। इसका खुलासा आज उस वक्त हुआ जब सीएम नीतीश खुद निरीक्षण करने सचिवालय पहुंचे।


दरअसल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने सभी मंत्रियों को यह हिदायत दी है कि वे समय से दफ्तर पहुंचे लेकिन सीएम की हिदायत का कोई असर उनके मंत्रियों पर होता नहीं दिख रहा है। मंगलवार को सीएम अचानक विकास भवन और विश्वेशरैया भवन पहुंच गए और तीन मंत्रियों के विभागों को औचक निरीक्षण किया। सबसे पहले सीएम नीतीश मंत्री चंद्रशेखर के विभाग में गए लेकिन शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर दफ्तर में मौजूद नहीं थे। इसके साथ ही तेजस्वी के स्वास्थ्य विभाग समेत अन्य विभागों का सीएम ने जाएजा लिया लेकिन किसी भी विभाग का मंत्री अपने चैंबर में मौजूद नहीं मिला।


विकास भवन के निरीक्षण के बाद सीएम विश्वेशरैया भवन पहुंचे, जहां उन्हें भवन निर्माण विभाग का औचक निरीक्षण किया। सीएम भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी के विभाग में गए लेकिन मंत्री दफ्तर में मौजूद नहीं थे। सीएम के पहुंचने की खबर मिलते ही अशोक चौधरी भागे-भागे अपने दफ्तर पहुंचे। खुद अशोक चौधरी ने सफाई देते हुए बताया कि सीएम ने सभी मंत्रियों को कैबिनेट की बैठक में समय से दफ्तर पहुंचने की हिदायत दी थी। खुद अशोक चौधरी ने कहा कि सीएम ने पदाधिकारियों और मंत्रियों के समय से ऑफिस नहीं पहुंचने पर नाराजगी जताई थी।