ब्रेकिंग
पति और बेटों की आत्मा की शांति के लिए 3 करोड़ रुपये का दान, काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचीं 80 वर्षीय महिलापटना के होटल में चल रहा था देह व्यापार का धंधा, 5 युवतियों और 4 युवकों को पुलिस ने दबोचासीतामढ़ी: सोनबरसा की उप प्रमुख अनु कुमारी ने प्रेमी से की दूसरी शादी, ससुर ने गहने-नकदी ले जाने का लगाया आरोप विदेश भ्रमण पर गये तेजस्वी यादव को बड़ा झटका: प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने पार्टी छोड़ी, कहा-RJD में रहकर अब औऱ ज्यादा अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकताआरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने सभी पदों से दिया इस्तीफा, कहा..पार्टी में समर्पित कार्यकर्ताओं का सम्मान नहींपति और बेटों की आत्मा की शांति के लिए 3 करोड़ रुपये का दान, काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचीं 80 वर्षीय महिलापटना के होटल में चल रहा था देह व्यापार का धंधा, 5 युवतियों और 4 युवकों को पुलिस ने दबोचासीतामढ़ी: सोनबरसा की उप प्रमुख अनु कुमारी ने प्रेमी से की दूसरी शादी, ससुर ने गहने-नकदी ले जाने का लगाया आरोप विदेश भ्रमण पर गये तेजस्वी यादव को बड़ा झटका: प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने पार्टी छोड़ी, कहा-RJD में रहकर अब औऱ ज्यादा अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकताआरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने सभी पदों से दिया इस्तीफा, कहा..पार्टी में समर्पित कार्यकर्ताओं का सम्मान नहीं

जल-जीवन-हरियाली मिशन का लॉन्चिंग टला, आपदा के कारण 2 अक्टूबर को शुरू नहीं होगा सीएम नीतीश का ड्रीम मिशन

PATNA : सत्ता के गलियारे से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है. 2 अक्टूबर को शुरू होने वाले जल-जीवन-हरियाली मिशन की लॉन्चिंग टल गई है। बिहार में आपदा की स्थिति को देखते हुए अब

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA : सत्ता के गलियारे से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है. 2 अक्टूबर को शुरू होने वाले जल-जीवन-हरियाली मिशन की लॉन्चिंग टल गई है। बिहार में आपदा की स्थिति को देखते हुए अब 2 अक्टूबर को जल-जीवन-हरियाली मिशन की शुरुआत नहीं होगी। आपको बता दें कि इसके पहले भी जल-जीवन-हरियाली मिशन की लॉन्चिंग एक बार टल चुकी है। 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जल संचय और पर्यावरण संरक्षण को सरकार के एजेंडे में शामिल करते हुए जल-जीवन-हरियाली मिशन की शुरुआत करने की योजना बनाई है। इसे नीतीश सरकार का ड्रीम प्रोजेक्ट माना जा रहा है लेकिन बिहार में बाढ़ के हालात को देखते हुए अब इसकी लॉन्चिंग टल गई है। 

नीतीश सरकार ने 2 अक्टूबर को जल-जीवन-हरियाली मिशन की लॉन्चिंग के लिए बड़े पैमाने पर तैयारी की थी। मुख्य सचिव दीपक कुमार ने खुद इसकी लॉन्चिंग की कार्य योजना की समीक्षा की थी। गांधी जयंती के दिन अवकाश होने के बावजूद जल-जीवन-हरियाली मिशन की लॉन्चिंग के लिए सरकारी स्कूलों को खुला रखने का आदेश जारी किया गया था। सुबह के वक्त छात्रों से प्रभातफेरी कराए जाने और फिर बाद में जल-जीवन-हरियाली मिशन के लिए स्कूली छात्र छात्राओं को शपथ भी लेनी थी।  हालांकि यह अब तक साफ नहीं हो पाया है की जल-जीवन-हरियाली मिशन की लॉन्चिंग आगे किस तारीख को होगी।

टैग्स