ब्रेकिंग
मोदी के जन्मदिन पर नहीं मिल रहा कोई दीया जलाने वाला, तेजस्वी यादव का बड़ा बयानविश्वप्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला की तारीख तय, 32 दिनों तक दिखेगी लोक संस्कृति की झलककिशनगंज में ड्रग्स का बड़ा खेल बेनकाब: 1.30 करोड़ की हेरोइन-MDMA के साथ हथियार और कैश बरामद, अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तारसोशल मीडिया पर प्यार… फिर शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म, वीडियो वायरल करने की धमकी दी तो थाने पहुंचा मामलाईशान किशन-वैभव सूर्यवंशी को खेलते देखने के लिए नहीं जाना होगा दूसरे राज्य, बिहार में ही दिखेगा दोनों का जलवा, जानिए कब होगा पहला मैचमोदी के जन्मदिन पर नहीं मिल रहा कोई दीया जलाने वाला, तेजस्वी यादव का बड़ा बयानविश्वप्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला की तारीख तय, 32 दिनों तक दिखेगी लोक संस्कृति की झलककिशनगंज में ड्रग्स का बड़ा खेल बेनकाब: 1.30 करोड़ की हेरोइन-MDMA के साथ हथियार और कैश बरामद, अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तारसोशल मीडिया पर प्यार… फिर शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म, वीडियो वायरल करने की धमकी दी तो थाने पहुंचा मामलाईशान किशन-वैभव सूर्यवंशी को खेलते देखने के लिए नहीं जाना होगा दूसरे राज्य, बिहार में ही दिखेगा दोनों का जलवा, जानिए कब होगा पहला मैच

नीतीश कैबिनेट का शपथग्रहण : मंत्रियों की लिस्ट राजभवन भेजी गई

PATNA : नीतीश कुमार आज सातवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर आज शपथ लेने वाले हैं. नीतीश कैबिनेट में शामिल कई मंत्री भी आज उनके साथ शपथ लेंगे. इन मंत्रियों की सूची राजभवन को भे

नीतीश कैबिनेट का शपथग्रहण : मंत्रियों की लिस्ट राजभवन भेजी गई
Anamika
2 मिनट

PATNA : नीतीश कुमार आज सातवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर आज शपथ लेने वाले हैं. नीतीश कैबिनेट में शामिल कई मंत्री भी आज उनके साथ शपथ लेंगे. इन मंत्रियों की सूची राजभवन को भेजी जा चुकी है. राजभवन को फैक्स के जरिए शपथ लेने वाले मंत्रियों की लिस्ट भेजी जा चुकी है.

नीतीश कैबिनेट में कौन से चेहरे शामिल होंगे इसे लेकर बीती रात घंटों तक बीजेपी और जेडीयू के नेता चर्चा करते रहे. मुख्यमंत्री आवास में बीजेपी के तमाम बड़े नेताओं ने घंटों बैठकर कैबिनेट के स्वरूप पर चर्चा की, लेकिन इस वक्त सूत्रों के हवाले से जो खबर सामने आ रही है उसके मुताबिक भारतीय जनता पार्टी और जनता दल यूनाइटेड के चंद चेहरों को ही कैबिनेट में फिलहाल शामिल किया जाएगा. जीतन राम मांझी की हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा से किसी एक चेहरे को कैबिनेट में जगह दी जाएगी जबकि वीआईपी के अध्यक्ष मुकेश सहनी भी मंत्री के तौर पर शपथ ले सकते हैं.

सूत्रों की माने तो आज होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री के अलावे जेडीयू के दो से तीन और बीजेपी के भी दो से तीन चेहरों को शपथ दिलाई जा सकती है. जबकि हम और वीआईपी से एक एक चेहरे कैबिनेट में शामिल किए जा सकते हैं. विधानसभा के मौजूदा स्वरूप को देखते हुए कैबिनेट में 36 मंत्री हो सकते हैं लेकिन फिलहाल यह संख्या कम रहने वाली है और आगे कैबिनेट का विस्तार किए जाने की संभावना है

टैग्स