ब्रेकिंग
अनंत सिंह की घुड़दौड़ प्रतियोगिता में शामिल होगा 12 साल का सज्जाद, बोला- थार जीतकर प्रयागराज ले जाऊंगा✦RJD MLC सुनील सिंह से ED की 8 घंटे पूछताछ, बाहर निकलते ही बोले- ई दाल घोटाला क्या होता है?..दाल से मकान बनता है क्या?✦हाजीपुर कोर्ट में पेश हुईं एक्ट्रेस अक्षरा सिंह, हर्ष फायरिंग मामले में बढ़ीं मुश्किलें✦विप के पूर्व सभापति अवधेश नारायण सिंह की हो गई फजीहत, लिपिक निजी सहायक और डाटा इंट्री ऑपरेटर की नियुक्ति रद्द✦छठ के बाद घर लौटने वालों के लिए खुशखबरी, रेलवे ने चलाईं 13 स्पेशल ट्रेनें, देखें पूरी लिस्ट✦अनंत सिंह की घुड़दौड़ प्रतियोगिता में शामिल होगा 12 साल का सज्जाद, बोला- थार जीतकर प्रयागराज ले जाऊंगा✦RJD MLC सुनील सिंह से ED की 8 घंटे पूछताछ, बाहर निकलते ही बोले- ई दाल घोटाला क्या होता है?..दाल से मकान बनता है क्या?✦हाजीपुर कोर्ट में पेश हुईं एक्ट्रेस अक्षरा सिंह, हर्ष फायरिंग मामले में बढ़ीं मुश्किलें✦विप के पूर्व सभापति अवधेश नारायण सिंह की हो गई फजीहत, लिपिक निजी सहायक और डाटा इंट्री ऑपरेटर की नियुक्ति रद्द✦छठ के बाद घर लौटने वालों के लिए खुशखबरी, रेलवे ने चलाईं 13 स्पेशल ट्रेनें, देखें पूरी लिस्ट

नीतीश कैबिनेट की बैठक खत्म, 13 एजेंडों पर लगी मुहर, शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर पटना से सामने आ रही है. मुख्य सचिवालय में चल रही नीतीश कैबिनेट की अहम बैठक खत्म हो गई है. बैठक में 13 एजेंडों पर मुहर लगी है. मंत्रिमंडल की बैठक में कई अ

नीतीश कैबिनेट की बैठक खत्म, 13 एजेंडों पर लगी मुहर, शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी
First Bihar
2 मिनट

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर पटना से सामने आ रही है. मुख्य सचिवालय में चल रही नीतीश कैबिनेट की अहम बैठक खत्म हो गई है. बैठक में 13 एजेंडों पर मुहर लगी है. मंत्रिमंडल की बैठक में कई अहम फैसले लिए गए हैं. कोरोना काल में नीतीश सरकार ने लगभग पौने 3 लाख शिक्षकों के वेतन भुगतान की मंजूरी दे दी है. 


मंगलवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई मंत्रिपरिषद की इस अहम बैठक में 13 एजेंडों पर मुहर लगी है. नीतीश सरकार ने शिक्षकों के वेतन की मंजूरी दे दी है. सरकार ने पौने 3 लाख शिक्षकों के वेतन भुगतान के लिए 1716 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है. इसके अलावा कोविड टीकाकरण को लेकर 1000 करोड़ रुपये जारी किये गए हैं. ग्रामीण इलाकों में चिकित्सकों की कमी को देखते हुए सरकार ने एक और बड़ा निर्णय लिया है. नीतीश सरकार ने गांव-गांव में एमबीबीएस डॉक्टरों की तैनाती का फैसला किया है. इसके लिए 2580 पद सृजित किये जायेंगे. बताया जा रहा है कि इन डॉक्टरों की बहाली संविदा के आधार पर की जाएगी. 


बिहार के शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने बताया कि समग्र शिक्षा अभियान के तहत शिक्षकों के वेतन में राज्य सरकार और केंद्र सरकार, दोनों की हिस्सेदारी होती है. शिक्षा मंत्री ने आगे बताया कि केंद्र के हिस्से की राशि भी तत्काल राज्य सरकार ने अपनी निधि से उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है. सरकार के इस फैसले के बाद अब शिक्षकों के लगभग 2 महीने का बकाया वेतन का भुगतान तुरंत हो जायेगा. इससे शिक्षकों की तकलीफ दूर होगी. खासकर ईद को देखते हुए यह निर्णय महत्वपूर्ण माना जा रहा है.


नीतीश कैबिनेट की बैठक खत्म, 13 एजेंडों पर लगी मुहर, शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी