ब्रेकिंग
भवन निर्माण के इस 'अधीक्षण अभियंता' ने पत्नी के नाम पर अर्जित करोड़ों की संपत्ति छुपा लिया ! मुख्य सचिव का स्पष्ट आदेश- ऐसे अफसरों के खिलाफ ''प्रिवेंसन ऑफ करप्शन एक्ट के तहत क्रिमिनल केस करें''✦तमिलनाडु की जेल से 17 कैदी फरार होने पर CM विजय का बड़ा एक्शन, डिप्टी जेल सुपरिटेंडेंट बर्खास्त, 17 कर्मचारी सस्पेंड✦मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में सीनियर-जूनियर के बीच जमकर मारपीट, पटाखा फोड़ने को लेकर हुआ विवाद, पुलिस ने संभाला मोर्चा✦बिहार के दो नए एयरपोर्ट बदलेंगे हवाई सफर की तस्वीर, बड़े विमानों की मरम्मत से पायलट ट्रेनिंग तक की होगी सुविधा✦बीमार मां के पास बैठकर अर्जुन मुंडा ने बजाई बांसुरी, वीडियो देखकर भावुक हुए लोग✦भवन निर्माण के इस 'अधीक्षण अभियंता' ने पत्नी के नाम पर अर्जित करोड़ों की संपत्ति छुपा लिया ! मुख्य सचिव का स्पष्ट आदेश- ऐसे अफसरों के खिलाफ ''प्रिवेंसन ऑफ करप्शन एक्ट के तहत क्रिमिनल केस करें''✦तमिलनाडु की जेल से 17 कैदी फरार होने पर CM विजय का बड़ा एक्शन, डिप्टी जेल सुपरिटेंडेंट बर्खास्त, 17 कर्मचारी सस्पेंड✦मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में सीनियर-जूनियर के बीच जमकर मारपीट, पटाखा फोड़ने को लेकर हुआ विवाद, पुलिस ने संभाला मोर्चा✦बिहार के दो नए एयरपोर्ट बदलेंगे हवाई सफर की तस्वीर, बड़े विमानों की मरम्मत से पायलट ट्रेनिंग तक की होगी सुविधा✦बीमार मां के पास बैठकर अर्जुन मुंडा ने बजाई बांसुरी, वीडियो देखकर भावुक हुए लोग

नीतीश कैबिनेट की बैठक आज, कई अहम प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

PATNA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में आज कैबिनेट की बैठक होने वाली है। मुख्य सचिवालय स्थित कैबिनेट हॉल में शाम 4:30 बजे से बैठक शुरू होगी। इस बैठक में सरकार कई अहम प्रस्त

नीतीश कैबिनेट की बैठक आज, कई अहम प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में आज कैबिनेट की बैठक होने वाली है। मुख्य सचिवालय स्थित कैबिनेट हॉल में शाम 4:30 बजे से बैठक शुरू होगी। इस बैठक में सरकार कई अहम प्रस्तावों पर अपनी मुहर लगा सकती है। अमुमन कैबिनेट की बैठक दिन में ही होती है लेकिन सिमरिया धाम में सौंदर्यीकरण योजना के शिलान्यास कार्यक्रम के कारण आज कैबिनेट की बैठक शाम में आयोजित की जा रही है। बता दें कि मुख्यमंत्री के बाहर रहने के कारण पिछले दो सप्ताह से कैबिनेट की बैठक नहीं हो पा रही थी।


दरअसल, महागठबंधन में शामिल होने के बाद से ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बीजेपी के खिलाफ विपक्षी पार्टियों को एकजुट करने की मुहिम में लगे हैं। अपने इसी मुहिम के तहत सीएम पिछले दो सप्ताह से दूसरे प्रदेशों को दौरा कर वहां विपक्ष के नेताओं से मुलाकात कर रहे थे।पिछले दिनों मुख्यमंत्री कोलकाता, लखनऊ, झारखंड, ओडिशा और दिल्ली समेत अन्य राज्यों के दौरे पर रहे। ऐसे में पिछले दो सप्ताह से कैबिनेट की बैठक नहीं हो सकी थी। अब आज दो सप्ताह के बाद होने वाली कैबिनेट की बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लगने की संभावना है।


पिछली बार नीतीश कैबिनेट की बैठक में कुल 18 एजेंडों को मंजूरी दी गयी थी। सरकार ने कृषि रोड मैप को अपनी सैद्धांतिक मंजूरी दी थी। सरकार ने 2023 से 2028 तक पांच सालों में कृषि रोड पर कुल 1 लाख 62 हजार 268 करोड़ रूपये खर्च करने का फैसला लिया था। इसके साथ ही राज्य कैबिनेट की बैठक में मुंबई में बिहार भवन बनाने का भी फैसला लिया गया था। नीतीश कैबिनेट की बैठक में बिहार में नयी रजिस्ट्री नियमावली को भी मंजूरी दे दी गयी थी। इसके साथ ही सरकार ने कई अहम प्रस्तावों पर अपनी मंजूरी दी थी।