ब्रेकिंग
पटना के बाद अब पश्चिम चंपारण में स्कूल बंद, भीषण गर्मी को देखते हुए डीएम ने लिया फैसलापटना में कार से मिला युवक का शव, गर्दनीबाग इलाके में मचा हड़कंपबेगूसराय गैंगरेप मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी नीतीश और मक्का मदीना गिरफ्तारकटिहार में 'फर्जी सिपाही' गिरफ्तार, खाकी का रौब दिखाकर लोगों की आँखों में धूल झोंक रहा था सुशील पटना में भीषण गर्मी का असर, 8वीं तक के सभी स्कूल 27 जून तक बंदपटना के बाद अब पश्चिम चंपारण में स्कूल बंद, भीषण गर्मी को देखते हुए डीएम ने लिया फैसलापटना में कार से मिला युवक का शव, गर्दनीबाग इलाके में मचा हड़कंपबेगूसराय गैंगरेप मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी नीतीश और मक्का मदीना गिरफ्तारकटिहार में 'फर्जी सिपाही' गिरफ्तार, खाकी का रौब दिखाकर लोगों की आँखों में धूल झोंक रहा था सुशील पटना में भीषण गर्मी का असर, 8वीं तक के सभी स्कूल 27 जून तक बंद

नीतीश कैबिनेट का बड़ा फैसला, 13 मेडिकल अफसर बर्खास्त

GAYA : इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है गया से जहां नीतीश कैबिनेट की विशेष बैठक समाप्त हो गई है. इस बैठक में 29 एजेंडों पर मुहर लगी है. इस बैठक में स्वास्थ्य विभाग के कर्मियो

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

GAYA : इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है गया से जहां नीतीश कैबिनेट की विशेष बैठक समाप्त हो गई है. इस बैठक में 29 एजेंडों पर मुहर लगी है. इस बैठक में स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों को बड़ा झटका लगा है. कैबिनेट में 13 मेडिकल अफसर को सेवा से बर्खास्त करने का फैसला लिया गया है.


कैबिनेट की इस बैठक में शेखपुरा जिले के कसार पीएचसी के मेडिकल अफसर डॉ कन्हैया लाल और चेवाड़ा पीएचसी के मेडिकल अफसर डॉ वीरेंद्र कुमार, खगड़िया सदर अस्पताल के मेडिकल अफसर डॉ प्रभात कुमार, सुपौल जिले के मुरौना पीएचसी के मेडिकल अफसर डॉ संजय कुमार झा, पूर्णिया सदर अस्पताल इके मेडिकल अफसर डॉ ब्रजेश कुमार नंदन और जिले के भवानीपुर और रुपौली पीएचसी की मेडिकल अफसर डॉ सुनयना कुमारी के साथ-साथ काझा पीएचसी के मेडिकल अफसर मुक्ता मनीषी को बर्खास्त किया गया है.


कैबिनेट की इस विशेष बैठक में सहरसा जिले के पतरघाट पीएचसी डॉ विभूति कुमार और सलखुआ पीएचसी के मेडिकल अफसर डॉ शैलेश कुमार, लखीसराय जिले के बशडीहा पीएचसी की मेडिकल अफसर डॉ मंजुलता, जिले के सोनवर्षा इलाके के सहसौल पीएचसी के मेडिकल अफसर डॉ नंद किशोर कुमार, बेगूसराय सदर अस्पताल की मेडिकल अफसर डॉ अन्नू सिन्हा को बर्खास्त किया गया. इसके अलावा गया जिले के प्रभावती हॉस्पिटल के निलंबित मेडिकल अफसर डॉ मिथलेश कुमार सिंह को बर्खास्त करने का निर्णय लिया गया.

रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

PANKAJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता