ब्रेकिंग
अब जाम में नहीं फंसेंगे! घर से निकलने से पहले मोबाइल पर देखें पटना की हर सड़क का लाइव ट्रैफिक अपडेटBihar Teacher Transfer 2026 : बिहार के लाखों शिक्षकों के लिए बड़ी खबर! 29 जुलाई से शुरू होंगे ट्रांसफर आवेदन, जानिए किस चरण में होगा आपका तबादला Bihar railway : रेलवे का बड़ा ऐलान! बिहार के लिए नई स्पेशल ट्रेन, इन 4 ट्रेनों की अवधि भी बढ़ी, यात्रियों की हुई बल्ले-बल्लेBihar weather : बिहार में मौसम का बड़ा उलटफेर! उत्तर बिहार में झमाझम बारिश, पटना में 37°C के साथ उमस से लोग बेहाल, IMD ने जारी किया नया अलर्टचिराग पासवान उत्तर प्रदेश में लायेंगे पंडित-पासी-पासवान फार्मूला, कहा- बिहार में तिवारी जी की हत्या कर दी गई, यूपी के चुनाव में इस मामले को उठायेंगेअब जाम में नहीं फंसेंगे! घर से निकलने से पहले मोबाइल पर देखें पटना की हर सड़क का लाइव ट्रैफिक अपडेटBihar Teacher Transfer 2026 : बिहार के लाखों शिक्षकों के लिए बड़ी खबर! 29 जुलाई से शुरू होंगे ट्रांसफर आवेदन, जानिए किस चरण में होगा आपका तबादला Bihar railway : रेलवे का बड़ा ऐलान! बिहार के लिए नई स्पेशल ट्रेन, इन 4 ट्रेनों की अवधि भी बढ़ी, यात्रियों की हुई बल्ले-बल्लेBihar weather : बिहार में मौसम का बड़ा उलटफेर! उत्तर बिहार में झमाझम बारिश, पटना में 37°C के साथ उमस से लोग बेहाल, IMD ने जारी किया नया अलर्टचिराग पासवान उत्तर प्रदेश में लायेंगे पंडित-पासी-पासवान फार्मूला, कहा- बिहार में तिवारी जी की हत्या कर दी गई, यूपी के चुनाव में इस मामले को उठायेंगे

नितिन नबीन बने बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, पीएम मोदी-नीतीश कुमार सहित कई दिग्गजों ने दी बधाई

बिहार सरकार के पथ निर्माण, नगर विकास एवं आवास मंत्री और बांकीपुर विधायक नितिन नबीन को बीजेपी ने राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और बिहार के शीर्ष नेताओं ने उन्हें बधाई दी है।

बिहार
कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट
Nitin Nabin: बिहार की राजधानी पटना से कई बार विधायक रहे मंत्री नितिन नबीन को बीजेपी ने बड़ी जिम्मेवारी सौंपी है। कायस्थ समाज से आने वाले नितिन नवीन को बीजेपी ने राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाया है। उनके राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने से कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है। बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा, मंत्री दिलीप जायसवाल सहित कई नेताओं ने नितिन नबीन को बधाई दी है। वही देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी बिहार के पथ निर्माण, नगर विकास एवं आवास मंत्री नितिन नबीन को बधाई और शुभकामनाएं दी।

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया के एक्स प्लेटफार्म पर मंत्री नितिन नबीन को बधाई दी है। उन्होंने कहा है कि श्री नितिन नबीन जी ने एक कर्मठ कार्यकर्ता के रूप में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। वे एक युवा और परिश्रमी नेता हैं, जिनके पास संगठन का अच्छा-खासा अनुभव है। बिहार में विधायक और मंत्री के रूप में उनका कार्य बहुत प्रभावी रहा है, साथ ही जनआकांक्षाओं को पूरा करने के लिए उन्होंने पूरे समर्पण भाव से काम किया है। वे अपने विनम्र स्वभाव के साथ जमीन पर काम करने के लिए जाने जाते हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि उनकी ऊर्जा और प्रतिबद्धता आने वाले समय में हमारी पार्टी को और अधिक सशक्त बनाएगी। भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर उन्हें हार्दिक बधाई।


दरअसल बिहार सरकार के पथ निर्माण, नगर विकास एवं आवास मंत्री एवं बांकीपुर के विधायक नितिन नबीन को पार्टी ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। बीजेपी के संसदीय बोर्ड ने नितिन नवीन को भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरूण सिंह ने इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने लेटर जारी कर संगठनात्मक नियुक्ति के बारें में बताया। कहा कि बिहार सरकार के मंत्री नितिन नबीन को भारतीय जनता पार्टी के संसदीय बोर्ड ने बीजेपी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है. यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी। 


पार्टी के इस फैसले को संगठनात्मक स्तर पर एक अहम कदम माना जा रहा है। नितिन नवीन की नियुक्ति से राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी के संगठन को मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। बिहार के पथ निर्माण, नगर विकास एवं आवास विभाग के मंत्री नितिन नबीन को बड़ी जिम्मेदारी मिलने की खबर सुनते ही उनके समर्थकों के बीच जश्न का माहौल है। नितिन नबीन को बधाई देने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है। समर्थक ढोल नगाड़ों के साथ अपनी खुशी का इजहार कर रहे हैं और एक दूसरे को मिठाई खिला रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नितिन नवीन को इस बड़ी जिम्मेदारी की बधाई और शुभकामनाएं दी।