ब्रेकिंग
Bihar Teacher Transfer 2026 : बिहार के लाखों शिक्षकों के लिए बड़ी खबर! 29 जुलाई से शुरू होंगे ट्रांसफर आवेदन, जानिए किस चरण में होगा आपका तबादला Bihar railway : रेलवे का बड़ा ऐलान! बिहार के लिए नई स्पेशल ट्रेन, इन 4 ट्रेनों की अवधि भी बढ़ी, यात्रियों की हुई बल्ले-बल्लेBihar weather : बिहार में मौसम का बड़ा उलटफेर! उत्तर बिहार में झमाझम बारिश, पटना में 37°C के साथ उमस से लोग बेहाल, IMD ने जारी किया नया अलर्टचिराग पासवान उत्तर प्रदेश में लायेंगे पंडित-पासी-पासवान फार्मूला, कहा- बिहार में तिवारी जी की हत्या कर दी गई, यूपी के चुनाव में इस मामले को उठायेंगेबिहार में मोटरवाहन टैक्स बढ़ा, दोपहिया वाहनों पर अब 9 से 13 फीसदी तक लगेगा कर; अधिसूचना जारीBihar Teacher Transfer 2026 : बिहार के लाखों शिक्षकों के लिए बड़ी खबर! 29 जुलाई से शुरू होंगे ट्रांसफर आवेदन, जानिए किस चरण में होगा आपका तबादला Bihar railway : रेलवे का बड़ा ऐलान! बिहार के लिए नई स्पेशल ट्रेन, इन 4 ट्रेनों की अवधि भी बढ़ी, यात्रियों की हुई बल्ले-बल्लेBihar weather : बिहार में मौसम का बड़ा उलटफेर! उत्तर बिहार में झमाझम बारिश, पटना में 37°C के साथ उमस से लोग बेहाल, IMD ने जारी किया नया अलर्टचिराग पासवान उत्तर प्रदेश में लायेंगे पंडित-पासी-पासवान फार्मूला, कहा- बिहार में तिवारी जी की हत्या कर दी गई, यूपी के चुनाव में इस मामले को उठायेंगेबिहार में मोटरवाहन टैक्स बढ़ा, दोपहिया वाहनों पर अब 9 से 13 फीसदी तक लगेगा कर; अधिसूचना जारी

कायस्थ समाज की कसक दूर करने की तैयारी? नितिन नबीन को BJP अध्यक्ष बनाने के संकेत

बिहार में कायस्थ समाज को कम प्रतिनिधित्व मिलने की नाराजगी के बीच नितिन नबीन को BJP का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। इसे जेपी नड्डा के उत्तराधिकारी और भावी भाजपा अध्यक्ष की तैयारी के संकेत के रूप में देखा जा रहा है।

बिहार
BJP के अगले राष्ट्रीय अध्यक्ष!
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: बिहार में करीब आधा प्रतिशत आबादी वाली कायस्थ जाति को विधानसभा चुनाव में भाजपा कोटे से केवल एक सीट मिलने को लेकर लंबे समय से असंतोष था। लेकिन अब बीजेपी ने इस कसक को दूर करने की दिशा में बड़ा राजनीतिक संकेत दिया है। पार्टी ने कायस्थ समाज से आने वाले बिहार सरकार के मंत्री नितिन नबीन को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाकर उन्हें जेपी नड्डा का संभावित उत्तराधिकारी बनाने की तैयारी शुरू कर दी है।


भारतीय जनता पार्टी (BJP) के कोर वोटर माने जाने वाले कायस्थ समुदाय से आने वाले नितिन नबीन को राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के चुनाव से पहले कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने को संगठनात्मक दृष्टि से अहम कदम माना जा रहा है। बीजेपी कोटे से बिहार में केवल बांकीपुर सीट पर नितिन नबीन को टिकट मिला था, जबकि कुम्हरार जैसी पारंपरिक कायस्थ सीट पर टिकट न मिलने से समाज में नाराजगी थी। नितिन नवीन के इस प्रमोशन के बाद माना जा रहा है कि भाजपा किसी कायस्थ नेता को पार्टी की कमान सौंपने की दिशा में आगे बढ़ रही है।


हालांकि भाजपा में कार्यकारी अध्यक्ष से सीधे अध्यक्ष बनने की कोई तय परंपरा नहीं है, लेकिन 2019 में अमित शाह के केंद्रीय गृहमंत्री बनने के बाद जेपी नड्डा को पहले कार्यकारी अध्यक्ष और फिर 2020 में पूर्णकालिक अध्यक्ष बनाया गया था। जेपी नड्डा का कार्यकाल 2023 में समाप्त होना था, लेकिन 2024 लोकसभा चुनाव को देखते हुए इसे आगे बढ़ाया गया। अब उसी मॉडल पर नितिन नबीन को आगे बढ़ाए जाने की चर्चा है।


बिहार में भाजपा ने कायस्थ समाज से केवल नितिन नबीन को टिकट दिया था और वे लगातार पांचवीं बार बांकीपुर से जीतकर नीतीश सरकार में मंत्री बने हैं। नितिन नबीन के पिता नवीन किशोर सिन्हा लालू प्रसाद यादव के शासनकाल में भाजपा के प्रभावशाली नेताओं में गिने जाते थे। माना जा रहा है कि खरमास के बाद यानी मकर संक्रांति के बाद भाजपा अध्यक्ष चुनाव का कार्यक्रम घोषित हो सकता है और होली तक पार्टी को नया पूर्णकालिक राष्ट्रीय अध्यक्ष मिल सकता है। जेपी नड्डा की तरह नितिन नवीन को पहले कार्यकारी और फिर पूर्णकालिक अध्यक्ष बनाए जाने की संभावना से यह साफ संकेत मिल रहा है कि भाजपा संगठन में बड़े बदलाव की तैयारी चल रही है।कायस्थ समाज की कसक दूर करने की तैयारी? नितिन नबीन को BJP अध्यक्ष बनाने के संकेत

कायस्थ समाज की कसक दूर करने की तैयारी? नितिन नबीन को BJP अध्यक्ष बनाने के संकेत