ब्रेकिंग
जन्माष्टमी पर कृष्ण बना मासूम… खेल-खेल में निगल गया मोती, सांस की नली में फंसा; अस्पताल पहुंचने से पहले मौत'सम्राट चौधरी को हटाकर CM बनेंगे चिराग पासवान!' LJP (रामविलास) की बैठक में बड़ा ऐलान'NRI नेता' वाले बयान को लेकर संजय झा पर तेजस्वी ने किया पलटवार, कहा..'बीजेपी ने JDU को खत्म करने के लिए भेजा था, नीतीश जी को ही बर्बाद कर दिए'नवजातों की खरीद-बिक्री का काला खेल बेनकाब… गिरोह के 8 सदस्य गिरफ्तार, नवजात समेत 12 लाख कैश और वाहन बरामदपटना के मरीन ड्राइव पर खड़ी कार में लगी भीषण आग, धू-धूकर जली गाड़ीजन्माष्टमी पर कृष्ण बना मासूम… खेल-खेल में निगल गया मोती, सांस की नली में फंसा; अस्पताल पहुंचने से पहले मौत'सम्राट चौधरी को हटाकर CM बनेंगे चिराग पासवान!' LJP (रामविलास) की बैठक में बड़ा ऐलान'NRI नेता' वाले बयान को लेकर संजय झा पर तेजस्वी ने किया पलटवार, कहा..'बीजेपी ने JDU को खत्म करने के लिए भेजा था, नीतीश जी को ही बर्बाद कर दिए'नवजातों की खरीद-बिक्री का काला खेल बेनकाब… गिरोह के 8 सदस्य गिरफ्तार, नवजात समेत 12 लाख कैश और वाहन बरामदपटना के मरीन ड्राइव पर खड़ी कार में लगी भीषण आग, धू-धूकर जली गाड़ी

छपरा में बोले नितिन गडकरी: कहा..हम जुमलेबाज नहीं, जो कहते हैं उसे करके दिखाते हैं

उन्होंने कहा कि बिहार में सड़क और पुल निर्माण में केंद्र सरकार ने ऐतिहासिक काम किया है। गडकरी ने कहा कि “हमारे पास पैसों की कमी नहीं, बस योजनाओं की लिस्ट चाहिए।” किसानों के हित में इथेनॉल परियोजना का जिक्र करते हुए उन्होंने एनडीए को जिताने की अपील की

बिहार
बिहार विधानसभा चुनाव 2025
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

CHAPRA: छपरा के जलालपुर पहुंचे केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी का एनडीए कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। नितिन गडकरी ने एनडीए प्रत्याशी को वोट देने की अपील की। कहा कि यह देश किसानों का देश है और हम किसानों की हित में काम कर रहे हैं। विकास कार्यों की चर्चा करते हुए कहां कि समाज में अनेकों नेता हुए वे  जुमलेबाजी करते हैं ,हम वह नहीं हैं..जो कहते हैं उसे करके दिखाते हैं।


उन्होंने यह भी कहा कि बिहार में पहले सड़कों की स्थिति क्या थी यह किसी से छिपी नहीं नही है। बिहार में हमने पुल और सड़क निर्माण में अपनी भूमिका निभाई। जो आज आप सबके सामने हैं, उन्होंने सभा में मंच पर बैठे सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल से कहा की सांसद साहब आप यहां से योजनाओं को दीजिए हम योजनाओं को करते-करते नहीं थकेंगे लेकिन आप योजनाओं की लिस्ट बनाकर थक जाइएगा । उन्होंने यह भी कहा कि हमारे पास पैसे की कमी नहीं हमारे कोटे में पैसा बहुत है हमारे कोटे में कमी सिर्फ एक चीज की है तो वह योजना की है, 


उन्होंने कहा कि हमारी सरकार आने वाले समय के लिए किसानों के हित में कार्य कर रही है और किसानों के लिए हम लोग अब किसानों की फसल से हम लोग इथेनॉल बनाने का काम कर रहे हैं जिससे किसानों को भी अब रोजगार दिया जा रहा है। उन्होंने जनसभा में मौजूद जनता से रणधीर सिंह के पक्ष में मतदान करने की अपील की और  वहां उमड़ी लोगों की भीख देखते हुए नितिन गडकरी ने कहा  ऐसा लग रहा है मानो अब कोई संशय ही नहीं रणधीर सिंह चुनाव जीत रहे हैं कोई दो राय नहीं है 101 % मेरी गारंटी है। आप सभी को एनडीए को समर्थन कर यहां से एनडीए के प्रत्याशी रणधीर सिंह को वोट कर जिताएं ताकि बिहार में भी एनडीए की सरकार बने और ज्यादा से ज्यादा विकास किया जा सके ।

टैग्स