ब्रेकिंग
बिहार सरकार का नया संकल्प - स्थायी नौकरी ढाल नहीं...पुराने कदाचार पर भी चलेगा सरकारी डंडा, क्या है नया नियम....Bihar News : मुजफ्फरपुर हॉस्पिटल हादसे की होगी जांच, डिप्टी सीएम विजय चौधरी का बड़ा ऐलान; स्वाथ्य मंत्री ने साधी चुप्पी प्रसाद हॉस्पिटल अग्निकांड: अबतक 5 मरीजों की मौत की पुष्टि, फायर ऑफिसर बोले- 10-15 लोगों की डेड बॉडी निकाला गया; आंकड़ों में खेल क्यों?Bihar News: पेट्रोल पंप पर खड़ी CNG कार में अचानक लगी भीषण आग, ऐसे टला बड़ा हादसासिविल सर्जन का बोर्ड लगी स्कॉर्पियो से 800 ग्राम स्मैक बरामद, पूर्णिया पुलिस ने दो तस्करों को दबोचाबिहार सरकार का नया संकल्प - स्थायी नौकरी ढाल नहीं...पुराने कदाचार पर भी चलेगा सरकारी डंडा, क्या है नया नियम....Bihar News : मुजफ्फरपुर हॉस्पिटल हादसे की होगी जांच, डिप्टी सीएम विजय चौधरी का बड़ा ऐलान; स्वाथ्य मंत्री ने साधी चुप्पी प्रसाद हॉस्पिटल अग्निकांड: अबतक 5 मरीजों की मौत की पुष्टि, फायर ऑफिसर बोले- 10-15 लोगों की डेड बॉडी निकाला गया; आंकड़ों में खेल क्यों?Bihar News: पेट्रोल पंप पर खड़ी CNG कार में अचानक लगी भीषण आग, ऐसे टला बड़ा हादसासिविल सर्जन का बोर्ड लगी स्कॉर्पियो से 800 ग्राम स्मैक बरामद, पूर्णिया पुलिस ने दो तस्करों को दबोचा

Nitish Kumar Successor: क्या निशांत कुमार संभालेंगे जदयू की कमान? मंत्री श्रवण कुमार के बयान से तेज हुई सियासी अटकलें

"निशांत कुमार ही जदयू का भविष्य हैं" — मंत्री श्रवण कुमार के इस बड़े बयान ने बिहार की राजनीति में नई बहस छेड़ दी है। क्या जल्द निशांत कुमार जेडीयू की कमान भी संभालेंगे ?

Nitish Kumar Successor: क्या निशांत कुमार संभालेंगे जदयू की कमान? मंत्री श्रवण कुमार के बयान से तेज हुई सियासी अटकलें
Tejpratap
Tejpratap
4 मिनट

Nitish Kumar Successor: बिहार की राजनीति में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को लेकर एक बार फिर चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के वरिष्ठ नेता और मंत्री श्रवण कुमार ने निशांत कुमार को पार्टी का भविष्य बताते हुए बड़ा राजनीतिक संकेत दिया है। उनके इस बयान के बाद बिहार के राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा तेज हो गई है कि क्या आगामी विधानसभा चुनाव से पहले निशांत कुमार बिहार सरकार से साथ ही साथ जेडीयू में भी बड़ी भूमिका निभाने जा रहे हैं।


मीडिया से बातचीत के दौरान जब मंत्री श्रवण कुमार से पूछा गया कि निशांत कुमार कब विधान परिषद सीट के लिए नामांकन करेंगे, तो उन्होंने कहा कि इसका अंतिम फैसला मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करेंगे। हालांकि उन्होंने यह भी स्पष्ट कर दिया कि जदयू का भविष्य निशांत कुमार हैं। उनके इस बयान को पार्टी के भीतर और बाहर दोनों जगह काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।


दरअसल, लंबे समय से यह सवाल उठता रहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राजनीतिक उत्तराधिकारी के रूप में कौन सामने आएगा। जदयू के कई नेता समय-समय पर इस मुद्दे पर अपनी राय रखते रहे हैं, लेकिन पहली बार किसी वरिष्ठ मंत्री ने इतने स्पष्ट शब्दों में निशांत कुमार को पार्टी का भविष्य बताया है। इससे यह संकेत मिल रहा है कि आने वाले समय में जदयू के भीतर निशांत कुमार की भूमिका और अधिक महत्वपूर्ण हो सकती है।


मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि पार्टी का नेतृत्व और संगठन भविष्य की रणनीति पर लगातार विचार कर रहा है। उन्होंने कहा कि जदयू एक मजबूत संगठन है और पार्टी के वरिष्ठ नेता सभी राजनीतिक परिस्थितियों पर नजर बनाए हुए हैं। निशांत कुमार को लेकर जो भी फैसला होगा, वह पार्टी और बिहार के हित को ध्यान में रखकर लिया जाएगा।


इस दौरान श्रवण कुमार ने विधान परिषद चुनाव को लेकर भी विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि चुनाव के समय सभी राजनीतिक दल अपनी जीत का दावा करते हैं, लेकिन विधान परिषद चुनाव का परिणाम विधायकों की संख्या और राजनीतिक समीकरणों पर निर्भर करता है। उन्होंने दावा किया कि महागठबंधन के लिए यह चुनाव आसान नहीं होने वाला है और एनडीए पूरी मजबूती के साथ मैदान में है। मंत्री ने यह भी कहा कि पार्टी के बड़े नेता लगातार संगठन को मजबूत करने और चुनावी रणनीति तैयार करने में जुटे हुए हैं। जदयू और एनडीए दोनों आगामी चुनावों को लेकर पूरी तरह सक्रिय हैं।


राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि श्रवण कुमार का यह बयान केवल एक सामान्य राजनीतिक टिप्पणी नहीं है, बल्कि इसके दूरगामी राजनीतिक मायने हो सकते हैं। ऐसे समय में जब बिहार की राजनीति आगामी विधानसभा चुनाव की ओर बढ़ रही है, निशांत कुमार को लेकर दिया गया यह बयान भविष्य की राजनीतिक तस्वीर के संकेत के रूप में देखा जा रहा है।


अब सबकी नजर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और जदयू नेतृत्व के अगले कदम पर टिकी हुई है। यह देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले दिनों में निशांत कुमार की राजनीतिक भूमिका को लेकर पार्टी क्या फैसला करती है और बिहार की राजनीति में उनका प्रवेश कब और किस रूप में होता है।