ब्रेकिंग
Bihar Special Trains: त्योहार से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, बिहार के लिए चलेंगी 11 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें✦Bihar News : पूर्व कस्टम अधिकारी को गोलियों से भूना, अपराधियों ने जैन कॉलेज गेट के समीप आठ गोली मारकर किया छलनी✦Bihar News: वैशाली नाव हादसा: ट्यूशन के बाद चुपके से भोज खाने निकले बच्चे, जानिए क्या रही हादसे की असली वजह ✦Bihar News: बिहार में वाहन मालिकों की बल्ले-बल्ले! बिना परमिट गाड़ी पर जुर्माने का नियम बदला✦Bihar News : बिहार में कल से फिर शुरू होगा बालू खनन, 212 घाटों से होगा उठाव; पीले और उजले बालू की बढ़ेगी सप्लाई✦Bihar Special Trains: त्योहार से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, बिहार के लिए चलेंगी 11 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें✦Bihar News : पूर्व कस्टम अधिकारी को गोलियों से भूना, अपराधियों ने जैन कॉलेज गेट के समीप आठ गोली मारकर किया छलनी✦Bihar News: वैशाली नाव हादसा: ट्यूशन के बाद चुपके से भोज खाने निकले बच्चे, जानिए क्या रही हादसे की असली वजह ✦Bihar News: बिहार में वाहन मालिकों की बल्ले-बल्ले! बिना परमिट गाड़ी पर जुर्माने का नियम बदला✦Bihar News : बिहार में कल से फिर शुरू होगा बालू खनन, 212 घाटों से होगा उठाव; पीले और उजले बालू की बढ़ेगी सप्लाई

निलेश मुखिया हत्याकांड मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, नेपाल से हिरासत में लिए गए दो आरोपी

PATNA : राजधानी पटना के चर्चित भाजपा नेता और पार्षद पति नीलेश मुखिया हत्याकांड में अब पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस को निलेश मुखिया हत्याकांड में सूचना मिली थी कि शूटर

निलेश मुखिया हत्याकांड मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, नेपाल से हिरासत में लिए गए दो आरोपी
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : राजधानी पटना के चर्चित भाजपा नेता और पार्षद पति नीलेश मुखिया हत्याकांड में अब पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस को  निलेश मुखिया हत्याकांड में सूचना मिली थी कि शूटर नेपाल, गोरखपुर और झारखंड में छिपे हो सकते हैं। जिसके बाद पुलिस ने तीन टीम बना कर इन जगहों पर रवाना कर दिया। उसके बाद संभावित ठिकानों पर पुलिस ने छापेमारी शुरू कर दी और अब सूत्रों के अनुसार नेपाल के परसा जिले से मंगलवार की अहले सुबह पुलिस ने दो संदिग्धों को उठाया है। 


मिली जानकारी के अनुसार, नेपाल से पकड़े गए दोनों संदिग्धों को परसा जिले के भिसवा बाजार स्थित एक लॉज से सुबह 4 बजे उठाया गया। पुलिस को शक है कि ये दोनों निलेश मुखिया हत्याकांड में प्रत्यक्ष या छुपे तरीके से शामिल हैं। निलेश मुखिया को जिस दिन गोली मारी गई थी। मोबाइल लोकेशन की जांच के आधार पर उस दिन इन दोनों की मोबाइल लोकेशन कुर्जी ही थी। ये दोनों उसी रात इंटरसिटी ट्रेन से रक्सौल निकल गए। गोलीकांड के बाद ये रात को रक्सौल पहुंचे और रात को अपने एक रिश्तेदार के यहां रहे। उसी रात इन दोनों का मोबाइल बंद हो गया। उसके बाद अगली सुबह में ये दोनों वीरगंज के रास्ते परसा चले गए।


बताया जा रहा है कि, पुलिस को ये जानकारी मिली है कि ये दोनों वीरगंज से 40 किलोमीटर दूर भिसवा बाजार के आसपास रह रहे हैं। पुलिस ने सोमवार को रेकी की। दूसरे दिन मंगलवार की सुबह 4 बजे इन दोनों को उठा लिया। पुलिस अभी इनका नाम बताने से कतरा रही है। पुलिस ने शक के आधार पर इन दोनों को हिरासत में लिया है। दोनों से पुलिस पूछताछ कर रही है।