ब्रेकिंग
बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल

निजामुद्दीन से लौटे युवक की खबर से इलाके में फैली सनसनी, संदिग्ध निकला DM के एस्कॉर्ट पार्टी के ड्राइवर का भाई

DARBHANGA : जिले में दिल्ली के निजामुद्दीन से लौटे एक युवक की पहचान के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। जिसके बाद स्थानीय लोगो ने इसकी सूचना तत्काल प्रशासन को दी। वही प्रशा

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

DARBHANGA : जिले में दिल्ली के निजामुद्दीन से लौटे एक युवक की पहचान के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। जिसके बाद स्थानीय लोगो ने इसकी सूचना तत्काल प्रशासन को दी। वही प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए स्वास्थ्यकर्मी और एम्बुलेंस के साथ मौके पर पहुंचकर, युवक और उसके भाई को भी जांच के लिए अस्पताल भेज दिया है। जहां इन दोनों का कोरोना के लिए जांच सैम्पल लिया जा रहा है। वहीं, पुलिस इलाके में घरों से लोगो को नहीं निकलने की अपील कर रही है।


संदिग्ध निकला डीएम के एस्कॉर्ट पार्टी का ड्राइवर का भाई 

दरअसल जो युवक निजामुद्दीन से लौटकर दरभंगा पहुंचा है, वह युवक दरभंगा के जिलाधिकारी के एस्कॉर्ट पार्टी के ड्राइवर का भाई है। वह युवक पिछले माह के 22 तारीख को ही दिल्ली से लौटा यहां पहुंचा था और उसकी तबीयत फ़िलहाल ठीक थी। वहीं युवक के मिलने की खबर के बाद सामाजिक कार्यकर्ताओ ने पूरे इलाके को सील कर दिया है। सतर्कता के तौर पर लोग खुद व खुद अपने घरों के अंदर हैं। तत्काल युवक के घर के आस-पास छिड़काव कर सेनेटाइज़ भी किया जा रहा है।


लॉकडाउन का पालन करते हुए कोरोना जांच करने में करे सहयोग


डीएम डॉ त्यागराजन ने कहा की सूचना मिलने के बाद ऐतिहातन के तौर पर दोनों व्यक्ति को डीएमसीएच के आइसोलेशन वार्ड भेजते हुए, दोनों लोगो का ब्लड सैम्पल कोरोना जांच के लिए लिया गया है। वहीं डीएम ने जिलावासियों से अपील की है कि जिला प्रशासन कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। आप लोग शांति व्यवस्था बनाते हुए लॉकडाउन का पालन करे तथा जिलाप्रशासन द्वारा चलाये जा रहे डोर टू डोर कोरोना जांच करने में सहयोग करे।

टैग्स
रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

Prashant

FirstBihar संवाददाता