ब्रेकिंग
बिहार में दर्दनाक हादसा: ब्रेक फेल होने से मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली तालाब में पलटी, 3 महिला मजदूरों की मौत, कई घायल‘सलवार उतारना, ब्रेस्ट दबाना और..., दुष्कर्म की कोशिश नहीं’: पटना हाई कोर्ट की टिप्पणी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त; जानिए क्या कहाबिहार में रफ्तार का कहर: स्कूली वैन के नीचे फंसे 11 वर्षीय बच्चे को 2 किलोमीटर तक घसीटता रहा चालक, हालत गंभीरजमीन मामले में पुलिस की 'सुपरफास्ट एक्शन' पर उठे सवाल ! चट केस फट से सुपरविजन और अरेस्टिंग के आदेश...अब DIG के पाले में गेंद, क्या करोडो़ं की जमीन पर नेता-अफसर की है नजर..? बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: किराए के मकान से निकलते ही मजदूर को सिर में मारी गोली, मौके पर मौतबिहार में दर्दनाक हादसा: ब्रेक फेल होने से मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली तालाब में पलटी, 3 महिला मजदूरों की मौत, कई घायल‘सलवार उतारना, ब्रेस्ट दबाना और..., दुष्कर्म की कोशिश नहीं’: पटना हाई कोर्ट की टिप्पणी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त; जानिए क्या कहाबिहार में रफ्तार का कहर: स्कूली वैन के नीचे फंसे 11 वर्षीय बच्चे को 2 किलोमीटर तक घसीटता रहा चालक, हालत गंभीरजमीन मामले में पुलिस की 'सुपरफास्ट एक्शन' पर उठे सवाल ! चट केस फट से सुपरविजन और अरेस्टिंग के आदेश...अब DIG के पाले में गेंद, क्या करोडो़ं की जमीन पर नेता-अफसर की है नजर..? बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: किराए के मकान से निकलते ही मजदूर को सिर में मारी गोली, मौके पर मौत

Greenfield Highway Bihar: पटना की राह होगी आसान, अंतिम चरण में इस ग्रीनफील्ड हाईवे के लिए भूमि अधिग्रहण का काम

Greenfield Highway Bihar: बेतिया–पटना NH-139W फोरलेन ग्रीनफील्ड हाईवे के लिए भूमि अधिग्रहण अंतिम चरण में है। 34 मौजा में से 30 में मुआवजा जारी, एक माह में अधिग्रहण पूरा करने का लक्ष्य।

Greenfield Highway Bihar
प्रतिकात्मक
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Greenfield Highway Bihar: बेतिया से पटना तक बनने वाले नए NH-139W (फोरलेन) ग्रीनफील्ड हाईवे के लिए भूमि अधिग्रहण अब अंतिम चरण में है। यह सड़क पूरी तरह बन जाने पर लोगों के आवागमन को सुगम बनाएगी और क्षेत्र की कनेक्टिविटी मजबूत करेगी।


पूर्वी चंपारण जिले में इस हाईवे के लिए कुल 34 मौजा में 199.9 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहित की जाएगी। इनमें से 30 मौजा में रैयतों को भुगतान जारी है, और अब तक लगभग 4.96 करोड़ रुपए का भुगतान किया जा चुका है। शेष चार मौजा में दर निर्धारण इस माह के अंत तक कर लिया जाएगा, जिसके बाद भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।


भूमि अधिग्रहण के लिए अरेराज, हरसिद्धि, संग्रामपुर, केसरिया और साहेबगंज के विभिन्न मौजाओं में शिविर का आयोजन किया गया। 8 से 23 दिसंबर तक इन क्षेत्रों के रैयतों से आवश्यक कागजात संग्रह किए गए। पहाड़पुर से अरेराज के बीच के 13 गांवों में दावा और आपत्ति प्राप्त हुई, जिन्हें निपटा कर दर निर्धारण कर दिया गया।


जिला भू-अर्जन पदाधिकारी विकास कुमार सिंह ने बताया कि नई सड़क पहाड़पुर प्रखंड में जिले की सीमा से प्रवेश करेगी और अरेराज, हरसिद्धि, संग्रामपुर, केसरिया होते हुए पटना तक जाएगी। उन्होंने कहा कि एक माह में भूमि अधिग्रहण का कार्य पूरा कर लिया जाएगा, जिससे सड़क निर्माण की राह और आसान हो जाएगी।


इस फोरलेन ग्रीनफील्ड हाईवे के बनने के बाद क्षेत्रीय आवागमन तेज होगा और स्थानीय लोगों को भी नए सड़क मार्ग का लाभ मिलेगा।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता