ब्रेकिंग
सीतामढ़ी में जिला पार्षद पति की हत्या पर भड़के तेजस्वी यादव, निशाने पर सम्राट सरकारजेब में 50 रुपये, दिल में 5 साल का प्यार: प्रेमिका को ढूंढने UP से बिहार पहुंच गया आशिक, किराया नहीं दिया तो ऑटो वाले ने पहुंचाया धाने ‘अवसरवादी चेहरों को दी गई प्राथमिकता’, RJD MLC उम्मीदवारों के चयन पर रोहिणी आचार्य ने उठाए सवालजिला पार्षद पति की हत्या मामले एक्शन: लापरवाही बरतने वाले SHO और दारोगा पर गिरी गाज, SP ने किया सस्पेंडजिला पार्षद पति की हत्या के बाद बवाल, गुस्साए लोगों ने SP की गाड़ी में की तोड़फोड़; आधा दर्जन पुलिस वैन को किया क्षतिग्रस्तसीतामढ़ी में जिला पार्षद पति की हत्या पर भड़के तेजस्वी यादव, निशाने पर सम्राट सरकारजेब में 50 रुपये, दिल में 5 साल का प्यार: प्रेमिका को ढूंढने UP से बिहार पहुंच गया आशिक, किराया नहीं दिया तो ऑटो वाले ने पहुंचाया धाने ‘अवसरवादी चेहरों को दी गई प्राथमिकता’, RJD MLC उम्मीदवारों के चयन पर रोहिणी आचार्य ने उठाए सवालजिला पार्षद पति की हत्या मामले एक्शन: लापरवाही बरतने वाले SHO और दारोगा पर गिरी गाज, SP ने किया सस्पेंडजिला पार्षद पति की हत्या के बाद बवाल, गुस्साए लोगों ने SP की गाड़ी में की तोड़फोड़; आधा दर्जन पुलिस वैन को किया क्षतिग्रस्त

INDIAN RAILWAY: इस साल शुरू होगी 6 नई ट्रेनें, स्लीपर वंदे भारत और फास्ट पैसेंजर का नाम शामिल

INDIAN RAILWAY: बिहार के लोगों को रेलवे इस साल 6 नई ट्रेनों की सौगात देने वाला है। इसके बाद यात्रियों में खुशी की लहर है।

Bihar train
Bihar train
© File photo
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट


INDAIN RAILWAY : बिहार के लोगों को रेलवे इस साल 6 नई ट्रेनों की सौगात देने वाला है। नई ट्रेनों की सूची में एक चमचमाती स्लीपर वंदे भारत एक्सप्रेस, फास्ट पैसेंजर और 4 सुपरफास्ट ट्रेनें शामिल हैं। इन ट्रेनों को व्यस्ततम मार्गों पर चलाया जाएगा, जहां अक्सर टिकट की मारामारी रहती है।


रेलवे सूत्रों के अनुसार पटना से दिल्ली, पुणे, बेंगलुरु और हैदराबाद के रूट पर नई ट्रेनें चलाने की तैयारी है। इसके अलावा पटना और गया के बीच एक फास्ट पैसेंजर ट्रेन भी चलाई जाएगी। इससे दैनिक यात्रियों को सुविधा होगी।


जानकारी के अनुसार नई ट्रेनों को पटना के राजेंद्र नगर टर्मिनल और दानापुर स्टेशन से चलाया जाएगा। नई ट्रेनों की शुरुआत आगामी महीनों में कर दी जाएगी। पटना से नई दिल्ली के बीच स्लीपर वंदे भारत ट्रेन इसी साल शुरू होने की संभावना है।


बताया जा रहा है कि पुणे, बेंगलुरु, सिकंदाराबाद और नई दिल्ली समेत एक अन्य मार्ग पर लंबी दूरी की नई ट्रेनों को चलाने का प्रस्ताव जोनल मुख्यालय ने रेलवे बोर्ड को भेजा है।


इधर, इन मार्गों पर कंफर्म टिकट का टोटा रहता है। त्योहारी मौसम में तो इन रूट पर स्थिति और भी खराब हो जाती है। सामान्य दिनों में भी स्पेशल ट्रेनें चलाकर भीड़ छांटने की कोशिश रहती है, लेकिन स्पेशल ट्रेनों की अव्यवस्था से यात्रियों की नाराजगी रहती है। सूत्रों ने बताया कि बिहार से दक्षिण भारत के लिए दो नई ट्रेनें चलाई जा सकती हैं।