ब्रेकिंग
रील बनाइए, 3 लाख रुपये तक का इनाम पाइए: कंटेंट क्रिएटर्स के लिए बिहार सरकार का बड़ा ऐलाननेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज को बड़ी सौगात: NMC ने 250 MBBS सीटों की दी मंजूरी, इन छात्रों को मिलेगा फायदाCM के कमांडो की पत्नी से डिजिटल अरेस्ट के नाम पर 12 लाख की ठगी, नालंदा से दो साइबर ठग गिरफ्तारबिहार में दर्दनाक हादसा: ब्रेक फेल होने से मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली तालाब में पलटी, 3 महिला मजदूरों की मौत, कई घायल‘सलवार उतारना, ब्रेस्ट दबाना और..., दुष्कर्म की कोशिश नहीं’: पटना हाई कोर्ट की टिप्पणी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त; जानिए क्या कहारील बनाइए, 3 लाख रुपये तक का इनाम पाइए: कंटेंट क्रिएटर्स के लिए बिहार सरकार का बड़ा ऐलाननेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज को बड़ी सौगात: NMC ने 250 MBBS सीटों की दी मंजूरी, इन छात्रों को मिलेगा फायदाCM के कमांडो की पत्नी से डिजिटल अरेस्ट के नाम पर 12 लाख की ठगी, नालंदा से दो साइबर ठग गिरफ्तारबिहार में दर्दनाक हादसा: ब्रेक फेल होने से मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली तालाब में पलटी, 3 महिला मजदूरों की मौत, कई घायल‘सलवार उतारना, ब्रेस्ट दबाना और..., दुष्कर्म की कोशिश नहीं’: पटना हाई कोर्ट की टिप्पणी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त; जानिए क्या कहा

Bihar News: बिहार के इस जिले में बनने जा रहा नया स्टेशन, जंक्शन बनेगा यह छोटा स्टेशन; रेलवे ने बनाया बड़ा प्लान

किशनगंज में न्यू रेलवे स्टेशन और ठाकुरगंज-सिलीगुड़ी रेल लाइन दोहरीकरण, कुमेदपुर-अलुवाबाड़ी रेल लाइन परियोजना की बैठक में विस्तार और संचालन क्षमता बढ़ाने के प्रस्ताव पर चर्चा हुई। ठाकुरगंज को भविष्य में प्रमुख जंक्शन बनाया जाएगा।

Bihar News
प्रतिकात्मक
© AI
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार के किशनगंज में डीएम विशाल राज की अध्यक्षता में ठाकुरगंज-सिलीगुड़ी रेल लाइन दोहरीकरण और कुमेदपुर-अलुवाबाड़ी रेल लाइन परियोजना पर बैठक आयोजित की गई। बैठक में न्यू किशनगंज रेलवे स्टेशन स्थापित करने का प्रस्ताव रखा गया, जिसमें रेल शेड निर्माण योजना पर भी विचार किया गया।


बैठक में एनएफ रेलवे के डिप्टी चीफ इंजीनियर जितेन्द्र कुमार समेत संबंधित एजेंसी के अधिकारियों ने परियोजनाओं की प्रगति और तकनीकी पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि इन रेल लाइनों के दोहरीकरण से रेल परिचालन क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी, जिससे यात्री और माल परिवहन दोनों सुगम होंगे।


न्यू किशनगंज रेलवे स्टेशन के निर्माण के साथ यात्रियों को बेहतर और विस्तारित सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। हालांकि, स्टेशन के आसपास किसी फ्लाईओवर निर्माण का प्रस्ताव नहीं है। जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि ठाकुरगंज को भविष्य में अररिया से जोड़कर एक प्रमुख रेलवे जंक्शन बनाया जाएगा। इससे क्षेत्र में मल्टी-कनेक्टिविटी मजबूत होगी और आर्थिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी।


बैठक में भू-अर्जन की अद्यतन स्थिति, प्रक्रियाओं और विभागों के बीच समन्वय पर भी विस्तार से चर्चा हुई। जिलाधिकारी विशाल राज ने परियोजनाओं के समयबद्ध, सुचारु और प्रभावी क्रियान्वयन के लिए दिशा-निर्देश दिए। बैठक में जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, पथ निर्माण विभाग एवं भवन निर्माण विभाग के सहायक अभियंता, क्षेत्रीय अंचलाधिकारी, रेलवे विभाग के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता