ब्रेकिंग
सीतामढ़ी में जिला पार्षद पति की हत्या पर भड़के तेजस्वी यादव, निशाने पर सम्राट सरकारजेब में 50 रुपये, दिल में 5 साल का प्यार: प्रेमिका को ढूंढने UP से बिहार पहुंच गया आशिक, किराया नहीं दिया तो ऑटो वाले ने पहुंचाया धाने ‘अवसरवादी चेहरों को दी गई प्राथमिकता’, RJD MLC उम्मीदवारों के चयन पर रोहिणी आचार्य ने उठाए सवालजिला पार्षद पति की हत्या मामले एक्शन: लापरवाही बरतने वाले SHO और दारोगा पर गिरी गाज, SP ने किया सस्पेंडजिला पार्षद पति की हत्या के बाद बवाल, गुस्साए लोगों ने SP की गाड़ी में की तोड़फोड़; आधा दर्जन पुलिस वैन को किया क्षतिग्रस्तसीतामढ़ी में जिला पार्षद पति की हत्या पर भड़के तेजस्वी यादव, निशाने पर सम्राट सरकारजेब में 50 रुपये, दिल में 5 साल का प्यार: प्रेमिका को ढूंढने UP से बिहार पहुंच गया आशिक, किराया नहीं दिया तो ऑटो वाले ने पहुंचाया धाने ‘अवसरवादी चेहरों को दी गई प्राथमिकता’, RJD MLC उम्मीदवारों के चयन पर रोहिणी आचार्य ने उठाए सवालजिला पार्षद पति की हत्या मामले एक्शन: लापरवाही बरतने वाले SHO और दारोगा पर गिरी गाज, SP ने किया सस्पेंडजिला पार्षद पति की हत्या के बाद बवाल, गुस्साए लोगों ने SP की गाड़ी में की तोड़फोड़; आधा दर्जन पुलिस वैन को किया क्षतिग्रस्त

BIHAR NEWS: दूर होगी बिजली की किल्लत, इतने नए पावर सब - स्टेशन का होगा निर्माण

BIHAR NEWS: बिहार में नए पवार सब स्टेशन बनाए जाने का ऐलान ऊर्जा मंत्री ने सदन के अंदर किया है।

Bihar news
Bihar news
© File photo
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

BIHAR NEWS : बिहार में बिजली की समस्या को दूर करने के लिए सीएम नीतीश कुमार काफी एक्टिव नजर आ रहे हैं। इसी कड़ी में अब सूबे के अंदर 262 नए पावर सब-स्टेशन का निर्माण  की बात कही जा रही है।


ऊर्जा मंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव ने विभागीय बजट पर हुई चर्चा के बाद सरकार का पक्ष रखते हुए राज्य में 262 नए पावर सब-स्टेशन का निर्माण की घोषणा की। उन्होंने कहा कि बिजली आपूर्ति की गुणवत्ता में व्यापक सुधार लाने को विशेष कार्य योजना पर तेजी से काम किया जा रहा है।


 मिशन मोड के तहत 41 नए पावर सब-स्टेशन का काम जल्द ही पूरा करा लिया जाएगा, जबकि राज्य में 117 नए पावर सब-स्टेशन का निर्माण कार्य आरंभ हो चुका है। 104 नए पावर सब-स्टेशन का निर्माण हेतु स्वीकृति प्रक्रियाधीन है।


इधर, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी प्रगति यात्रा के दौरान 10 ग्रिड निर्माण की घोषणा की है। ये ग्रिड का निर्माण भी जल्द शुरू कराया जाएगा। इसके निर्माण होने से आने वाले समय में बिहार में ग्रिड की कुल संख्या 195 हो जाएगी।


सरकार के उत्तर के पश्चात विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव ने सदन में ऊर्जा विभाग के 13,484 करोड़ 35 लाख 17 हजार रुपये का बजट पारित किया