ब्रेकिंग
छठ-दिवाली पर नई दिल्ली से दरभंगा के बीच चलेगी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, समस्तीपुर समेत इन स्टेशनों पर स्टॉपेज, जानिए डिटेल्सBihar Police: पुलिस गश्ती गाड़ी में कुत्ते ने जमाया कब्जा, आराम फरमाते VIDEO वायरलNH-27 पर अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, साले-बहनोई की मौत; तीसरा युवक गंभीरप्रेमी से मिलने सात समंदर पार से नेपाल पहुंची अमेरिकी लड़की, 13 हजार किलोमीटर का सफर तय कर आई; किशनगंज में SSB ने पकड़ाबरामद रकम में हेराफेरी का खुलासा, जांच में सामने आई गड़बड़ी; मोतिहारी पुलिस के 4 सिपाही बर्खास्तछठ-दिवाली पर नई दिल्ली से दरभंगा के बीच चलेगी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, समस्तीपुर समेत इन स्टेशनों पर स्टॉपेज, जानिए डिटेल्सBihar Police: पुलिस गश्ती गाड़ी में कुत्ते ने जमाया कब्जा, आराम फरमाते VIDEO वायरलNH-27 पर अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, साले-बहनोई की मौत; तीसरा युवक गंभीरप्रेमी से मिलने सात समंदर पार से नेपाल पहुंची अमेरिकी लड़की, 13 हजार किलोमीटर का सफर तय कर आई; किशनगंज में SSB ने पकड़ाबरामद रकम में हेराफेरी का खुलासा, जांच में सामने आई गड़बड़ी; मोतिहारी पुलिस के 4 सिपाही बर्खास्त

छठ-दिवाली पर नई दिल्ली से दरभंगा के बीच चलेगी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, समस्तीपुर समेत इन स्टेशनों पर स्टॉपेज, जानिए डिटेल्स

Festive Special Trains: छठ और दिवाली से पहले रेलवे ने यात्रियों के लिए नई दिल्ली-दरभंगा के बीच फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। समस्तीपुर समेत कई प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव वाली इस ट्रेन से त्योहारों के दौरान घर लौटने वाले यात्रियों...

छठ-दिवाली पर नई दिल्ली से दरभंगा के बीच चलेगी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, समस्तीपुर समेत इन स्टेशनों पर स्टॉपेज, जानिए डिटेल्स
Ramakant kumar
2 मिनट

Festive Special Trains: त्योहारों के सीजन में बिहार आने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने राहत की खबर दी है. छठ और दिवाली के दौरान ट्रेनों में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए नई दिल्ली और दरभंगा के बीच फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया गया है. आरक्षित श्रेणी की यह ट्रेन समस्तीपुर जंक्शन समेत उत्तर बिहार के कई प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी.


ट्रेन संख्या 04098 नई दिल्ली-दरभंगा फेस्टिवल स्पेशल का परिचालन 10 अक्टूबर से 25 नवंबर तक रोजाना किया जाएगा. वहीं, ट्रेन संख्या 04097 दरभंगा-नई दिल्ली फेस्टिवल स्पेशल 11 अक्टूबर से 26 नवंबर तक चलेगी. दोनों दिशाओं में ट्रेन के 47-47 फेरे निर्धारित किए गए हैं.


नई दिल्ली से सुबह 9:30 बजे खुलेगी ट्रेन

नई दिल्ली से दरभंगा जाने वाली ट्रेन संख्या 04098 सुबह 9:30 बजे रवाना होगी. इसके बाद ट्रेन गाजियाबाद, कानपुर, ऐशबाग, गोंडा, गोरखपुर, बगहा, नरकटियागंज, बेतिया, मोतिहारी और मुजफ्फरपुर होते हुए समस्तीपुर पहुंचेगी.


ट्रेन अगले दिन सुबह 10:05 बजे समस्तीपुर जंक्शन पहुंचेगी. यहां इसका 30 मिनट का ठहराव होगा और सुबह 10:35 बजे ट्रेन दरभंगा के लिए रवाना होगी. इसके बाद दोपहर 12 बजे यह ट्रेन दरभंगा पहुंचेगी.


वापसी में समस्तीपुर में फिर रुकेगी ट्रेन

दरभंगा से नई दिल्ली जाने वाली ट्रेन संख्या 04097 दोपहर 3 बजे दरभंगा से रवाना होगी. यह ट्रेन शाम 4:10 बजे समस्तीपुर पहुंचेगी और 30 मिनट के ठहराव के बाद शाम 4:40 बजे नई दिल्ली के लिए रवाना होगी.


इसके बाद ट्रेन मुजफ्फरपुर, मोतिहारी, बेतिया, नरकटियागंज और गोरखपुर के रास्ते आगे बढ़ेगी. अगले दिन शाम 6:30 बजे ट्रेन नई दिल्ली पहुंचेगी.


24 कोच लगाए जाएंगे

नई दिल्ली से दरभंगा की दूरी तय करने में ट्रेन को करीब 27 घंटे लगेंगे, जबकि वापसी में करीब 27 घंटे 30 मिनट का समय लगेगा. ट्रेन करीब 1188 किलोमीटर की दूरी तय करेगी. फेस्टिवल स्पेशल में कुल 24 कोच लगाए जाएंगे.


छठ और दिवाली के दौरान बिहार आने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ने के कारण नियमित ट्रेनों में सीटों की मांग बढ़ जाती है. ऐसे में नई दिल्ली-दरभंगा के बीच इस स्पेशल ट्रेन के परिचालन से यात्रियों को अतिरिक्त विकल्प मिलेगा.