ब्रेकिंग
जमुई में टेलीग्राम के 'साइबर जिहाद मूवमेंट' ग्रुप से जुड़े दो नाबालिग पकड़े गए, विदेशी हैंडलर से संपर्क का आरोप✦मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाया कल्याणपुर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश और देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, बोले..इसे आपसी सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं✦नशेड़ी को अगवा कर करोड़ों की जमीन लिखवाने का आरोप, थाने पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, मां ने लगाई न्याय की गुहार ✦बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शेड्यूल जारी, सम्राट सरकार इस दिन पेश करेगी अनुपूरक बजट✦जमुई में टेलीग्राम के 'साइबर जिहाद मूवमेंट' ग्रुप से जुड़े दो नाबालिग पकड़े गए, विदेशी हैंडलर से संपर्क का आरोप✦मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाया कल्याणपुर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश और देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, बोले..इसे आपसी सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं✦नशेड़ी को अगवा कर करोड़ों की जमीन लिखवाने का आरोप, थाने पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, मां ने लगाई न्याय की गुहार ✦बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शेड्यूल जारी, सम्राट सरकार इस दिन पेश करेगी अनुपूरक बजट

नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे-5 में हुआ खुलासा, बिहार में 62% लोगों के पास ही शौचालय की सुविधा उपलब्ध

PATNA: देश भर में शौचालय की सुविधा अन्य राज्य के मुताबिक बिहार में सबसे कम है। यहां 62 फीसदी लोगों के पास ही शौचालय की सुविधा है। वहीं दूसरी स्थान पर झारखंड है, जहां 70 प्रतिश

नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे-5 में हुआ खुलासा, बिहार में 62% लोगों के पास ही शौचालय की सुविधा उपलब्ध
Desk
2 मिनट

PATNA: देश भर में शौचालय की सुविधा अन्य राज्य के मुताबिक बिहार में सबसे कम है। यहां 62 फीसदी लोगों के पास ही शौचालय की सुविधा है। वहीं दूसरी स्थान पर झारखंड है, जहां 70 प्रतिशत और उड़ीसा में 71 प्रतिशत लोगों के पास शौचालय है। बाकी सभी राज्यों में शौचालय की सुविधा काफी बेहतर है। नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे-5 के आंकड़ों से यह खुलासा किया गया है। इस सर्वे के मुताबिक 19 प्रतिशत परिवार अभी भी शौचालय सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हैं। 


सरकार ने देश को साल 2019 में खुले में शौच मुक्त घोषित किया गया था। हालांकि, रिपोर्ट के मुताबिक खुले में शौच करने वाले परिवारों का प्रतिशत 2015से 2016 में 39 प्रतिशत से घटकर 2019-21 में 19 प्रतिशत हो गया है। एनएफएचएस-5 के अनुसार बिहार में 47.3 प्रतिशत परिवार बेहतर शौचालय सुविधा का उपयोग करते हैं। सुरक्षित पेयजल की रिपोर्ट से पता चला है कि बिहार में 99.1 प्रतिशत घरों में पीने के पानी के बेहतर स्रोत हैं। राष्ट्रीय परिवार हेल्थ सर्वेक्षण-5 (एनएफएचएस) 2019 और 2021 के बीच 28 राज्यों और आठ केंद्र शासित प्रदेशों के देश के 707 जिलों के लगभग 6.37 लाख सैंपल घरों में आयोजित किया गया। बिहार में 35834 घरों में यह सर्वे किया गया है। जिसमें 42483 महिलाएं और 4897 पुरुष हैं।



टैग्स