ब्रेकिंग
Bihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायलबिहार के हज यात्रियों के लिए बड़ी सौगात, 2027 से पटना से सीधे मदीना-जेद्दाह की उड़ान; अब नहीं जाना होगा दूसरे शहरPatna Metro : पटना मेट्रो की बड़ी सौगात! ISBT से मलाहीपकड़ी तक आज से दौड़ेगी मेट्रो, हजारों यात्रियों को मिलेगी राहतBihar weather: बिहार में मानसून की एंट्री तेज, पटना समेत 13 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; 5 दिन तक ऐसा रहेगा मौसमबहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलBihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायलबिहार के हज यात्रियों के लिए बड़ी सौगात, 2027 से पटना से सीधे मदीना-जेद्दाह की उड़ान; अब नहीं जाना होगा दूसरे शहरPatna Metro : पटना मेट्रो की बड़ी सौगात! ISBT से मलाहीपकड़ी तक आज से दौड़ेगी मेट्रो, हजारों यात्रियों को मिलेगी राहतBihar weather: बिहार में मानसून की एंट्री तेज, पटना समेत 13 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; 5 दिन तक ऐसा रहेगा मौसमबहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपील

62 रूपये से अधिक का सामान खरीदा तो लगेगा टैक्स, नेपाल सरकार के नए नियम से मधेशी इलाकों में असर, सीमावर्ती भारतीय बाजारों की रौनक हुई कम

Nepal new rules: नेपाल सरकार के नए टैक्स नियमों से मधेशी क्षेत्रों में व्यापक असर देखा जा रहा है. नए नियमों के कारण सीमावर्ती भारतीय बाजारों में नेपाली ग्राहकों की कमी से व्यापार प्रभावित होने लगा है.

Nepal new rules
© Google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Nepal new rules: नेपाल सरकार के नए नियमों का असर मधेशी क्षेत्रों में रहने वाले नेपाली नागरिकों पर गहराई से पड़ रहा है। खासकर उनके घरेलू बजट पर इसका सीधा प्रभाव देखने को मिल रहा है, क्योंकि रोजमर्रा की जरूरी वस्तुओं पर अब अधिक खर्च करना पड़ रहा है। इसका असर सीमावर्ती भारतीय बाजारों पर भी पड़ा है, जहां नेपाली ग्राहकों की आवाजाही और खरीदारी दोनों में कमी आई है।


नरकटियागंज के पुरानी बाजार में एक विवाह समारोह में आए नेपाल के राजेश्वर प्रसाद और मुर्तुजा अंसारी ने बताया कि अप्रैल 2026 से लागू नए नियमों ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। नियम के अनुसार भारत से 100 नेपाली रुपये (करीब 62 भारतीय रुपये) से अधिक मूल्य का सामान लाने पर कस्टम ड्यूटी देना अनिवार्य कर दिया गया है। पहले घरेलू जरूरतों की बड़ी खरीद पर भी कोई टैक्स नहीं लगता था।


सत्याग्रह एक्सप्रेस से रक्सौल जा रहे नेपाली नागरिकों ने बताया कि तराई क्षेत्र के लोग रोजमर्रा की जरूरतों के लिए रक्सौल, जोगबनी और सुनौली जैसे भारतीय बाजारों पर निर्भर रहते हैं। किराना, तेल, साबुन, कपड़े और दवाइयां सस्ती होने के कारण बड़ी संख्या में लोग भारत से खरीदारी करते थे, लेकिन अब 100 रुपये से अधिक की खरीद पर 5 से 80 प्रतिशत तक टैक्स लगने से जीवनयापन महंगा हो गया है।


सीमावर्ती बाजारों के दुकानदारों का कहना है कि उनकी अधिकतर बिक्री नेपाली ग्राहकों पर निर्भर थी, लेकिन नए नियम के बाद ग्राहकों की संख्या में भारी गिरावट आई है। थोक और खुदरा दोनों बाजारों में सन्नाटा पसरा हुआ है, जिससे व्यापार प्रभावित हुआ है।


स्थानीय लोगों का कहना है कि इससे भारत-नेपाल के बीच लंबे समय से चली आ रही खुली आवाजाही और सामाजिक संबंधों पर भी असर पड़ रहा है। वहीं नेपाली नागरिकों ने बताया कि आर्म्ड फोर्स द्वारा चेकिंग अभियान तेज कर दिया गया है, बैग की जांच हो रही है और बिना अनुमति भारतीय वाहनों की आवाजाही पर भी रोक लगाई गई है। चेकपोस्ट पर लगातार जांच के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता