ब्रेकिंग
बिहार में भूमि विवाद में मर्डर: मां को बचाने गए युवक की चाकू गोदकर हत्या, पहले ही जताई थी खुद पर हमले की आशंकाभरत तिवारी एनकाउंटर केस: मुखिया समेत 14 नामजद और 50 अज्ञात पर FIR, विरोध प्रदर्शन करना पड़ा भारीगांव की लड़की से इश्कबाजी पड़ी भारी, कब्रिस्तान में मिला नाबालिग लड़के शव; हत्या की वारदात से सनसनीभरत तिवारी एनकाउंटर केस: बीजेपी नेता अश्विनी चौबे ने बताया ‘मर्डर’, अपनी ही सरकार को दे दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम; मंत्री ने भी उठाए सवालपूर्व विधायक मुकेश रौशन को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी, पटना SSP से सुरक्षा की मांगबिहार में भूमि विवाद में मर्डर: मां को बचाने गए युवक की चाकू गोदकर हत्या, पहले ही जताई थी खुद पर हमले की आशंकाभरत तिवारी एनकाउंटर केस: मुखिया समेत 14 नामजद और 50 अज्ञात पर FIR, विरोध प्रदर्शन करना पड़ा भारीगांव की लड़की से इश्कबाजी पड़ी भारी, कब्रिस्तान में मिला नाबालिग लड़के शव; हत्या की वारदात से सनसनीभरत तिवारी एनकाउंटर केस: बीजेपी नेता अश्विनी चौबे ने बताया ‘मर्डर’, अपनी ही सरकार को दे दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम; मंत्री ने भी उठाए सवालपूर्व विधायक मुकेश रौशन को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी, पटना SSP से सुरक्षा की मांग

नेपाल के जंगल से भागकर आए हाथी ने जमकर मचाया उत्पात, वीडियो बना रहे पत्रकार को कुचला

SITAMARHI: सीतामढ़ी से सुप्पी में जंगली हाथी ने जमकर उत्पात मचाया। वीडियो बनाने के दौरान हाथी ने स्थानीय पत्रकार को कुचल दिया। जिससे वे गंभीर रुप से घायल हो गये। घायल पत्रकार

नेपाल के जंगल से भागकर आए हाथी ने जमकर मचाया उत्पात, वीडियो बना रहे पत्रकार को कुचला
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SITAMARHI: सीतामढ़ी से सुप्पी में जंगली हाथी ने जमकर उत्पात मचाया। वीडियो बनाने के दौरान हाथी ने स्थानीय पत्रकार को कुचल दिया। जिससे वे गंभीर रुप से घायल हो गये। घायल पत्रकार पुरुषोत्तम कुमार को आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। 


नेपाल में लगातार बारिश होने से वहां बाढ़ की समस्या उत्पन्न हो गयी है। जंगलों में पानी भर जाने से जानवर सूखे स्थानों की ओर भाग रहे हैं। इसी दौरान एक जंगली हाथी सुरक्षित जगह की तलाश में नेपाल-भारत बॉर्डर से सीतामढ़ी जिले के बैरगनिया प्रखंड में आ पहुंचा और जमकर तांडव मचाया। हाथी के उत्पात से ग्रामीणों में दहशत का माहौल व्याप्त है। 


भारत-नेपाल सीमा पर स्थित सीतामढ़ी का आखिरी गांव बैरगनिया में जंगली हाथी ने जमकर उत्पात मचाया। इस दौरान हाथी खेतों और पेड़ों को क्षति पहुंचाते दिखा। वही कई बार सड़क पर भी नजर आया। हाथी को देखने के लिए सैकड़ों लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। 


वहीं सड़क से गुजरने वाले वाहन चालकों की नजर जब इस जंगली हाथी पर पड़ी तब उनके होश उड़ गये। किसी तरह लोग वहां से बचते हुए अपने घर की ओर निकले। इस दौरान न्यूज कवरेज करने के दौरान हाथी ने स्थानीय पत्रकार को अपना निशाना बनाया। जंगली हाथी ने पत्रकार पुरुषोत्तम कुमार को कुचल डाला। जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गये। जिन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज जारी है।  

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SAURABH KUMAR

FirstBihar संवाददाता